एक आरोपी ने चार राउंड फायर किए, दूसरे ने वारदात की वीडियो बनाई - घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद
May11,2026
| Paras Dania | Ludhiana
वारदात के समय घर के सदस्य मदर डे मना कर सो रहे थे, सुबह हुआ खुलासा
घर के बाहर व अंदर छतों पर गोलियों के निशान मिले, दो खोल भी बरामद, पुलिस जांच में जुटी
लुधियाना 12 मई (पारस दानिया)। महानगर में गोलियां चलना मानों एक आम बात हो गई है। ताज़ा मामला एक पाश इलाके से सामने आया है जहां देर रात बाइक पर सवार दो बदमाशों ने कारोबारी के घर पर फायरिंग कर दी। घटना बीती रात 12:30 से 1:00 बजे के बीच की है। यहां बता दें कि बीती रात परिवार मदर्स डे सेलिब्रेट करके घर में सो रहा था। तभी दो आरोपी एक ने हेलमेट पहना था दूसरे ने नकाब पहन रखा था। आरोपी घर के बाहर रूके और एक आरोपी ने घर की तरफ पिस्तौल तानकर चार राउंड फायर किए। दूसरे बाइक पर बैठे आरोपी ने वारदात की वीडियो बनाई। तभी पास ही में सैर कर रहे दो युवक गोलियों की आवाज सुनकर वहां से भाग गए। इतने में बदमाश भी बाइक पर बैठ वहां से फरार हो गए। घटना की उक्त सारी वारदात घर में लगे सीसीटीवी और मोहल्ले में घर के बाहर लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई। परिवार वाले जब सुबह उठे तो वारदात का पता चला। मौके से दो खोल मिले छत पर गोलियों के निशान मिले। उसके बाद सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर सारी घटना का खुलासा हुआ। तुरंत परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी।
घर के मालिक रमित कालड़ा और रिशू कालड़ा ने बताया कि वह दवाइयों का कारोबार करते हैं। अस्पतालों में उनकी सप्लाई है। किचलू नगर ब्लॉक-बी में रहते हैं। देर रात वह मदर डे सेलिब्रेशन करके घर में सो रहे थे। उनकी गली में भी एक नए घर का उद्घाटन समारोह था। जहां समारोह खत्म होने के बाद रात के साढ़े बारह से पौने एक बजे के करीब किचलू नगर लायलपुर स्वीट्स वाली साइड से मोटरसाइकिल पर दो आरोपी सवार होकर आए। एक के मुंह पर कपड़ा बंधा था जबकि बाइक के पीछे बैठे आरोपी ने हेलमेट पहना था। हेलमेट पहना आरोपी बाइक से उतरा जिसने घर की तरफ पिस्टल तानी और चार से पांच फायर किए। बाइक पर बैठे आरोपी ने उसकी वीडियो बनाई। पास ही दो युवक सैर कर रहे थे जो गोलियों की आवाज सुनकर वहां से भाग गए। इतने में आरोपी भी वारदात को अंजाम देकर हांबड़ा रोड़ वाली मेन रोड़ की तरफ फरार हो गए। रात को गोलियां चलने की आवाज सुनाई नहीं दी। जब वह सुबह उठे तो देखा घर में दो खोल पड़े थे। छत पर गोलियों के निशान थे। बाहर चेक किया तो घर के बाहर भी गोली लगने का निशान था। रमित कालड़ा और रिशू कालड़ा ने बताया इस फायरिंग की घटना से घर में डर का माहौल बना हुआ है। उनके परिवार में छोटे बच्चे महिलाएं सहमें हैं। उनकी किसी भी तरह की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। थ्रेट कॉल मिलने जैसा भी कोई मामला नहीं है। लेकिन मोहल्ले में छीना झपटी की वारदातें पहले भी हो चुकी हैं। घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है। थाना पीएयू एसएचओ व किचलू नगर पुलिस संपर्क में है। उम्मीद है पुलिस आरोपियों को जल्द पकड़ेगी।
शिकायतकर्ता के दोस्त की जानकारी
गगनदीप ढांडा ने बताया रमित और रिशू उनके दोस्त हैं। सुबह जैसे उनको घटना का पता चला है वह उनके पास पहुंचे। परिवार के सदस्य सहमे थे। गगनदीप ने बताया की प्रतिदिन खराब होते माहौल से कारोबारी भी टेंशन में है। पुलिस को घटना की जानकारी व सीसीटीवी दे दिया गया है। दो खोल भी पुलिस ने कब्जे में लए हैं। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए सहयोग में है। उम्मीद है पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करेगी। उनके दोस्त अपने कारोबार में व्यस्त रहते है। ओके दोस्तों की किसी भी तरह की लड़ाई झगड़े की कभी खबर नहीं मिली।
इस संबंध में थाना पीएयू के एसएचओ राजिंदर पाल सिंह ने बताया पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुबह घटना का पता चलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।खोल भी मिले हैं। सीसीटीवी कब्जे में ले लिया है। एरिया के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं।
वहीं मौके पर जांच करने पहुंचे सब इंस्पेक्टर मनप्रीत सिंह ने बताया घटना रात की है। जानकारी मिलाने पर सुबह पुलिस मौके पर पहुंच गई। चार राउंड फायर हुए हैं। खाली खोल मिले हैं और टायर के निशान चेक किए जा रहे हैं। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। सेफ सिटी भी चेक किए जा रहे हैं।
Ludhiana-Police-Arrested-Accused-