घुमार मंडी पुलिस द्वारा लूटपाट करने वाले गिरोह का सदस्य गंडासे समेत गिरफ्तार, लूट की हुई एक्टिवा भी बरामद*

May25,2026 | Paras Dania | Ludhiana



गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले आधा दर्जन लूटपाट के मामले
 पूछताछ के लिए 3 दिन के रिमांड पर - चौंकी इंचार्ज एएसआई सुभाष चंद कटारिया 

*लुधियाना  25  मई  (पारस दानिया)। असामाजिक तत्वों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस चौंकी घुमार मंडी की टीम ने लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से छीनी गई ग्रे रंग की एक्टिवा और एक लोहे का गंडासा बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से लूट के 6 केस दर्ज हैं।  

यहां प्राप्त जानकारी में बता दें कि घुमार चौंकी इंचार्ज एएसआई सुभाष चंद कटारिया की अगुवाई में हवलदार विनोद कुमार समेत पुलिस पार्टी 24 मई को सग्गू चौंक में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि राजबीर सिंह उर्फ प्रिंस और मनप्रीत उर्फ मनी, जो लूटपाट की वारदातों के आदी हैं,वह दोनों आज भी रोज गार्डन के पीछे मौजूद हैं।  सूचना पर रेड करते हुए पुलिस ने रोज गार्डन की बैक साइड, घुमार मंडी से आरोपी राजवीर सिंह को काबू कर लिया। उसके पास से छीनी गई एक्टिवा नंबर PB10JS-6454 रंग ग्रे और 1 गंडासा बरामद किया गया। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।  

आरोपी के बारे में संबंधित जानकारी देते घुमार मंडी चौंकी इंचार्ज एएसआई सुभाष चंद कटारिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजवीर सिंह उर्फ प्रिंस, उम्र 24 साल, निवासी अब्दुल्लापुर बस्ती, मॉडल टाउन लुधियाना के रूप में हुई है। आरोपी नशा करने का आदी है और उसके खिलाफ पहले भी लूटपाट के तहत 6 केस दर्ज हैं।  पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने यह एक्टिवा एक राहगीर को तेजधार हथियार से घायल करके छीनी थी। दूसरी ओर इस वारदात में शामिल दूसरे आरोपी की पहचान मनप्रीत सिंह उर्फ मनी, निवासी शहीद बाबा दीप नगर के रूप में हुई है। वह अभी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।  दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर आठ में मुकदमा नंबर 152 धारा 304, 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी से पूछताछ में और भी वारदातों का खुलासा होगा। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। 

Ludhiana-Police-Arrested-Accused-



TOP HEADLINES


अकाली दल को लगा बड़ा झटका ! पूर्व राज्यसभा सदस्य राजम
भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए
हरियाणा में 6 आईएएस, 18 एचसीएस अधिकारियों के तबादले
नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्
*पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाकर भाजपा ने देश की जनता को
हरियाणा में 1.92 लाख से अधिक सोलर पंप स्थापित अब 35 हज
पंजाब में रेबीज़ ग्रस्त और हिंसक कुत्तों पर नियंत्रण क
पंजाब राज्य में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) शुर
बुजुर्गों की सेहत संभाल के लिए जल्द शुरू होगा 'वृद्ध स
पुलिस भर्ती पीएमटी में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंच
पंजाब सरकार ने 26 मई को नगर निगम की आम चुनावों के लिए
एमसी दीनानगर, एमसी गुरदासपुर, एमसी कादियां और एमसी शाम
दिवंगत शिक्षकों के ऋण माफी मामलों के निपटारे में तेजी
दरेसी पुलिस को बड़ी सफलता - ऑटो में हथियार के बल पर लू
पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने 2026-27 के
मोदी सरकार की नीतियां किसानों, पंजाब और आम जनता के खि
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डि
घुमार मंडी पुलिस द्वारा लूटपाट करने वाले गिरोह का सदस्
हरियाणा में बस अड्डों को साफ और अतिक्रमण मुक्त बनाए रख
भगवंत मान सरकार धान सीजन के दौरान किसानों को निर्बाध 8

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50175356

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us