, 2 आरोपी गिरफ्तार; ऑटो, मोबाइल और दातर बरामद*
*लुधियाना 25 मई (पारस दानिया): कमिश्नरेट पुलिस लुधियाना ने ऑटो में सवारियों को लूटने वाले गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल ऑटो रिक्शा, लूटा गया मोबाइल फोन और एक लोहे का दातर बरामद किया गया है। गिरोह के 2 अन्य सदस्य अभी फ़रार हैं। गिरोह के संबंध में जानकारी देते हुए एडीसीपी-वन समीर वर्मा ने बताया कि एसीपी नार्थ किक्कर सिंह के नेतृत्व में थाना दरेसी के एसएचओ एसआई गुरमीत सिंह व उनकी पुलिस टीम ने उक्त आटो गिरोह द्वारा की गई वारदात को ट्रेस करने में सफलता हासिल की गई है।
*क्या है मामला*
एडीसीपी समीर वर्मा ने बताया कि 23 मई 2026 को दलीप कुमार मोरिया पुत्र लाल मन मोरिया, निवासी राजाही कैंप, वाराणसी, उत्तर प्रदेश ने थाना दरेसी में शिकायत दी थी। दलीप ने पुलिस को बताया वह अपनी बहन से मिलने आया था। 23 मई को सुबह करीब 4:45 बजे वह लुधियाना रेलवे स्टेशन पहुंचा और शिमलापुरी जाने के लिए एक ऑटो रिक्शा किया। ऑटो में पहले से कुछ सवारियां और ड्राइवर के साथी मौजूद थे। रास्ते में आरोपियों ने ऑटो के पर्दे बंद कर दिए और सवारियों को काफी देर तक नहीं उतारा। आगे जाकर दातर की नोक पर मारपीट कर लूटपाट की गई। आरोपियों ने दलीप का मोबाइल फोन छीन लिया और जबरन पासवर्ड लेकर उसके खाते से 4 ट्रांजैक्शन के जरिए 58,300 रुपये एक ICICI बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लिए। वारदात के बाद पीड़ित को जोधेवाल इलाके में उतारकर आरोपी फरार हो गए।
इस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की, पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा आईपीएस के निर्देशों पर डीसीपी सिटी रुपिंदर सिंह आईपीएस, एडीसीपी जोन-1 समीर शर्मा और एसीपी उत्तरी किक्कर सिंह की अगुवाई में थाना दरेसी के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने मामले को ट्रेस करने के लिए जांच शुरू की। थाना दरेसी में मुकदमा नंबर 103 दिनांक 23 मई 2026 को धारा 304, 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज, सेफ सिटी और खुफिया सोर्सेज लगाए गए। जांच के दौरान पुलिस ने 24 मई 2026 को मुख्य आरोपी गगन धीर पुत्र संजीव धीर, निवासी सरकारी फ्लैट नंबर 12, राम नगर, 33 फुटा रोड, थाना जमालपुर और रोहित सिंह पुत्र जसबीर सिंह, निवासी मकान नंबर 1734, गली नंबर 2, इस्लाम गंज, थाना डिवीजन नंबर 2 को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल किया ऑटो रिक्शा, लूट किया OPPO मोबाइल फोन और एक लोहे का दातर बरामद किया गया। उक्त मामले में 2 आरोपी अभी फरार*
इस मामले में राम कृष्ण उर्फ रामा पुत्र मलकीत चंद, निवासी भोला कॉलोनी, ताजपुर रोड और मुकेश शर्मा उर्फ गौरव पुत्र अरुण शर्मा, निवासी गांव ताजपुर को भी नामजद किया गया है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने बताया कि शहर में लूट-खसोट की वारदातों को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में और वारदातों के खुलासे की उम्मीद है।