होशियारपुर पुलिस को नूपुर जट्टां केस में मिली बड़ी सफलता • डॉ. अंबेडकर की मूर्ति का अपमान करने वाले 3 काबू;
Apr18,2026
| Tarsem Dewana | Hoshiarpur
• एसएसपी ने विदेशी साजिश का किया दावा
होशियारपुर, 18 अप्रैल (तरसेम दीवाना ) - जिला होशियारपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए गांव नूपुर जट्टां थाना माहिलपुर में संविधान निर्माता डॉ. बी.आर. अंबेडकर जी की मूर्ति का अपमान करने वाले 3 कथित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार इस घटना के तार विदेश में बैठे देश विरोधी तत्वों और प्रतिबंधित संगठन 'सिख्स फॉर जस्टिस' से जुड़े हुए हैं।
घटना का विवरण;
जानकारी देते हुए एसएसपी होशियारपुर संदीप कुमार मलिक ने बताया कि 30-31 मार्च 2026 की दरमियानी रात को गांव नूपुर जट्टां में नहर के किनारे बने एक कमरे की छत पर स्थापित डॉ. बी.आर. अंबेडकर जी की मूर्ति के चारों ओर लगा शीशा तोड़कर मूर्ति का अपमान किया गया था।
पुलिस की कार्रवाई और जांच:-
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना माहिलपुर में मुकदमा नंबर 66 दर्ज किया गया था। एसएसपी के निर्देश पर एसपी (डी) श्रीमती मनप्रीत सींहमर के नेतृत्व में विभिन्न विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने ह्यूमन इंटेलिजेंस और तकनीकी माध्यमों का इस्तेमाल करके इस "ब्लाइंड केस" को सुलझाते हुए 3 कथित आरोपियों को गिरफ्तार किया।
मुख्य खुलासे पैसे के लालच में की गई वारदात :-
एसएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान कथित आरोपियों ने स्वीकार किया है कि यह वारदात विदेश में बैठे व्यक्ति गुरपतवंत सिंह पन्नू एसएफजे के कहने पर की गई थी। पुलिस के अनुसार कथित आरोपियों को इस घिनौनी हरकत के लिए पैसे का लालच दिया गया था और वारदात को अंजाम देने के लिए ऑल्टो के-10 गाड़ी का इस्तेमाल किया गया था। एसएसपी होशियारपुर का कहना है कि ऐसे शरारती तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा जो सामाजिक भाईचारे और शांति को भंग करने की कोशिश करते हैं। पुलिस ने इस केस में गिरफ्तार किए गए मुलजिम गुरकीरत सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी बाड़ियां कलां थाना चब्बेवाल जिला होशियारपुर उम्र 26 साल, बबंandeep सिंह उम्र 22 साल पुत्र रविंद्र सिंह निवासी रंधावा रोड निकट वड़ैच डेयरी रणजीत नगर जिला शहीद भगत सिंह नगर, साहिलप्रीत सिंह पुत्र तलविंदर सिंह निवासी घटोड़ जिला शहीद भगत सिंह नगर उम्र 22 साल बताए गए हैं, जिन्हें पुलिस कॉन्फ्रेंस में पेश किया गया।
3-Arrested-For-Desecrating-Dr-Ambedkar-s-Statue-