- *हर जायज मांग प्राथमिकता के आधार पर पूरी करने का भरोसा*
- *बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और माताओं की देखभाल में आंगनवाड़ी वर्करों की अहम भूमिका*
मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार जहां समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है, वहीं आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों की भलाई को भी विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। पंजाब सरकार द्वारा आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों की समस्याओं के समाधान और उनकी भलाई के लिए लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। यह बात सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कही।
आज पंजाब भवन, चंडीगढ़ में सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग की डायरेक्टर श्रीमती शेना अग्रवाल और डिप्टी डायरेक्टर श्रीमती सुमनदीप कौर की मौजूदगी में आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों के साथ बैठक करते हुए कहा कि आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर विभाग का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और वे जमीनी स्तर पर बच्चों, महिलाओं और परिवारों तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों की हर जायज मांग को गंभीरता से विचार करके पूरी की जाएगी।
बैठक के दौरान आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों द्वारा उठाई गई मांगों को कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बड़े ध्यान से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों की समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने आगे कहा कि जिन आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों की मांगे सरकार के स्तर पर हल होनी हैं, उन्हें नई गठित सब-कमेटी के सामने विचार किया जाएगा और उनका समाधान भी प्राथमिकता के आधार पर निकाला जाएगा।
डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत करने के साथ-साथ माताओं को जागरूक करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि गांवों और शहरों में घर-घर जाकर की जा रही यह सेवा समाज की मजबूत नींव तैयार करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।
मंत्री ने आगे कहा कि पंजाब सरकार आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों के मान-सम्मान को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है और उनकी भलाई के लिए भविष्य में भी जरूरत अनुसार उचित फैसले किए जाएंगे।
Punjab-Government-Gives-Special-Priority-To-Welfare-Of-Anganwadi-Workers-And-Helpers-Dr-Baljit-Kaur
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)