मां बगलामुखी धाम में आयोजित होने वाला अखंड महायज्ञ सुख व शांति का प्रतीक : - संजीव अरोड़ा
महायज्ञ में शाामिल होकर बनें पुण्य के भागी : अमरीश जैन कंगारू
लुधियाना(विशाल ):-। पक्खोवाल रोड स्थित मां बगलामुखी धाम में 243 घंटे के अखंड महायज्ञ का आयोजन महंत प्रवीण जी के सानिध्य में 11 फरवरी से 21 फरवरी,2026 तक किया जाएगा।देश भर में बैठे लाखों भक्त,राजनितिक,सामाजिक,धार्मिक प्रतिनिधियों को अखंड महायज्ञ के लिए निमंत्रण भेंट किए जा रहे है।इसी कड़ी के तहत मां बगलामुखी धाम प्रमुख महंत प्रवीण जी,मां बगलामुखी के अन्नय भक्त सेवादार व पूर्व आईएएस मनप्रीत छतवाल,अंकुश गोयल,मानव चड्डा,गौतम सचदेवा ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को अखंड महायज्ञ का निमंत्रण भेंट किया।कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने अखंड महायज्ञ का निमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि उनका परम सौभाग्य है कि उन्हे 243 घंटे के अखंड महायज्ञ में परिवार सहित सम्मिलित होने का सुअवसर मिलेगा। उन्होने मां बगलामुखी में आयोजित होने वाले 243 घंटे के अखंड महायज्ञ को सुख व शांति का प्रतीक बताते हुए कहा कि महायज्ञ में जो भी भक्त सच्चे मन से आहुतियां डालते हैं मां उनके मनोकामनाएं पूरी करती हैं।कंगारू इडस्टीज के डायरेक्टर अमरीश जैन कंगारू ने वरूण जैन,रमन घई,दिनेश रल्ली की तरफ से दिए निमंत्रण को भाव सहित स्वीकार करते हुए कहा कि मां बगलामुखी धाम में महायज्ञ में आहुतियां डालना शहर वासियों के लिए सौभाग्य की बात है। इसलिए इस महायज्ञ में अधिक से अधिक लोग शामिल होकर पुण्य के भागी बनें। महंत प्रवीण जी कहा कि 11 फरवरी,2026 से अखंड महायज्ञ शुभारंभ होगा वही अखंड महायज्ञ की पूर्णाहुति 21 फरवरी को डाली जाएगी।अखंड महायज्ञ के दौरान संत समाज प्रवचनो के माध्यम से विशेषतौर पर उपस्थित होकर मां बगलामुखी की महिमा का गुणगान करेगा।मां बगलामुखी धाम के सेवक मनप्रीत छतवाल ने कहा कि अखंड महायज्ञ के प्रचार प्रसार के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है।धाम के सेवक अधिक से अधिक परिवारों को धाम के साथ जोड़ कर उन्हें अखंड महायज्ञ के निमंत्रण प्रदान कर रहे है।