पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता एवं पूर्व मंत्री मलकीयत सिंह दाखा ने एक बयान जारी करके जोरदार शब्दों में कहा है कि दलितों को हमेशा कांग्रेस पार्टी ने मान सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि हमें हमेशा कांग्रेस पार्टी पर मान है व हमेशा रहेगा। स. दाखा ने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी आजादी के बाद पहली बार पंजाब का सीएम बनाकर दलितों को मान दिया। चन्नी को ही विधानसभा में विपक्ष का नेता बनाया । इसके अलावा कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जहां स. बेअंत सिंह के सीएम समय तीन दलित नेताओं जगीर सिंह दर्द, महिंदर सिंह कल्याण व श्री धर्मपाल को राज्यसभा सदस्य बनाया। शमशेर सिंह दूलों को पंजाब कांग्रेस का प्रधान व राज्यसभा सदस्य बनाया। उन्होंने कहा कि दलित समाज के लिए सबसे बड़े गौरव की बात है कि अखिल भारतीय कांग्रेस के प्रधान श्री मलिकार्जुन खड़गे भी दलित नेता है। जबकि स. बूटा सिंह केंद्रीय गृहमंत्री रहे व सुशील कुमार शिंदे देश के गृहमंत्री के साथ मुख्यमंत्री पद पर भी रहे। स. दाखा ने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी दलित समाज को गुमराह कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक धर्मनिरपेक्ष सोच रखने वाली पार्टी है तथा सभी धर्मों, जातियों, भाषाओं का समान रूप से सत्कार करती है। ऐसी फूट डालने वाली बयानबाजी पार्टी के उज्जवल भविष्य के लिए खतरनाक है।
(वीडियो में चरणजीत सिंह चन्नी का स्पष्टीकरण भी देखें)
Powered by Froala Editor
Malkiat-singh-dakha-vs-charnjit-singh-channi-punjab-congress
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)