लुधियाना में 25–26 फरवरी को श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दिव्य दर्शन

Jan19,2026 | Vishal | Ludhiana

श्री सोमनाथ ज्योतिलिंग दिव्य दर्शन आयोजन समिति की ओर से श्री गोविंद गौधाम, हंबड़ा रोड में एक विशाल मीटिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि लुधियाना के श्री गोविंद गौधाम में 25 व 26 फरवरी को आयोजित होने जा रहे श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दिव्य दर्शन समारोह की तैयारियां जोरों-शोरों से शुरू कर दी गई हैं। इसी कड़ी में शहर भर में व्यापक स्तर पर मीटिंगों और प्रचार-प्रसार का कार्य आरंभ कर दिया गया है।समिति के प्रधान सोमनाथ अग्रवाल और चेयरमैन सुन्दर दास धमीजा, अशोक धवन,डा. अश्वनी गुप्ता,मनोहर लाल वर्मा, बसंत कुमार, सुभाष जिंदल व सुरेश तोदी ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के कर कमलों द्वारा लगभग 1000 वर्ष बाद श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पवित्र अवशेष (खंडित शिवलिंग के अंश) को भारत भ्रमण पर लाया जा रहा है। इस दिव्य एवं ऐतिहासिक आध्यात्मिक यात्रा के अंतर्गत लुधियाना में श्रद्धालुओं को श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दिव्य दर्शन का दुर्लभ सौभाग्य प्राप्त होगा, जिससे लाखों श्रद्धालु लाभान्वित होंगे।समिति के संरक्षक स्वामी विद्यानंद जी, जनरल सेक्रेटरी राजन मित्तल, फाइनांस सेक्रेटरी मनीष चोपड़ा सहित सुधीर महाजन, प्रवीन, सचिन, अशोक शर्मा, अनशुमान, सान्धिया शर्मा, डा. लोकेश शर्मा, कुंवर रंजन व सोमनाथ अग्रवाल ने बताया कि आयोजन को भव्य बनाने के लिए लगभग 500 मंदिरों में समिति सदस्यों द्वारा निमंत्रण पत्र वितरित किए जा रहे हैं। इसके साथ-साथ श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के प्रचार-प्रसार हेतु 25,000 पंपलेट भी शहर भर में वितरित किए जाएंगे।मीटिंग में शहर की विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं व्यापारिक संस्थाओं के बड़ी संख्या में प्रतिनिधियों ने भाग लिया और आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर राजेश जैन बॉबी, बिट्टू गुंबर, अश्वनी गर्ग, विकास गोयल विक्की, महेश दत्त शर्मा, प्रदीप चौधरी, प्रदीप गुप्ता व लाली खुराना ने कहा कि श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दिव्य दर्शन लुधियाना के इतिहास में एक अभूतपूर्व और ऐतिहासिक आध्यात्मिक पर्व सिद्ध होंगे, जिसका शहरवासी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।समिति ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करें।
आयोजन को लेकर शहर में विशेष उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Powered by Froala Editor

Sri-Somnath-Jyotiling-Divya-Darshan-Govind-Godham-



TOP HEADLINES


*आप सरकार मार्च में लगातार पांचवां लोक-हितैषी बजट पेश
अकाली दल मध्य एशिया के साथ व्यापार के लिए वाघा व फाजिल
मान सरकार की औद्योगिक नीतियों का नतीजा: पंजाब ने एफडीआ
*आप नेताओं ने अमृतसर में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब स
*भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति के ऐतिहासिक परिणाम
*हरजोत बैंस ने इंडिया ए.आई. इम्पैक्ट एक्सपो में पंजाब
28 फरवरी को बरनाला में पंजाब कांग्रेस की विशाल रैली मे
*पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्ज
*2,000 से अधिक सरकारी स्कूलों का निरीक्षण करने वाले पं
​पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,8 Ias -87 Pcs अधिकारिय
*ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਬੋਰਡ ਪ੍ਰੀਖਿਆ ਦੇਣ ਵਾਲੇ 6,695 ਵਿਲੱਖ
*पिछली सरकारों के कार्यकाल के दौरान बैल गाड़ियों की दौ
*श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र के लिए पंजाब सरका
*स्पेशल सेल पुलिस ने गैर-कानूनी हथियार के साथ 02 आरोपी
व्यापारियों की सुरक्षा और व्यापार करने में आसानी के प्
*भगवंत मान सरकार परेशानी-रहित और अनुकूल व्यापारिक माह
अकाई अस्पताल ने मूत्राशय कैंसर के लिए रोबोटिक सर्जरी क
हरबरिंदर सिंह मर्डर केस में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
*ज्ञानी रघबीर सिंह के खुलासे दिल दहलाने वाले: इंदरबीर
*ज्ञानी रघबीर सिंह जी के खुलासों ने सिख जगत के समक्ष ख

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 49253393

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us