लुधियाना 19 फरवरी (पारस दानिया)। महानगर के पुलिस कमिश्नर आईपीएस स्वपन शर्मा के निर्देशों पर असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाई गई मुहिम में स्पेशल सेल की पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। स्पेशल सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह देहल के नेतृत्व वाली एक पुलिस टीम ने कमिश्नरेट में गैर-कानूनी हथियार रखने वालों पर शिकंजा कसते हुए दो आरोपियों को काबू किया है। इस संबंध में जानकारी देते एसीपी डिटेक्टिव-2 दीप करण ने बताया कि स्पेशल सेल लुधियाना की टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए, थाना मेहरबान के इलाके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 01 पिस्टल 32 बोर और 02 जिंदा कारतूस 32 बोर बरामद किए। 18 फ़रवरी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बाजरा कट, मेहरबान, के पास से आरोपी सरबजीत सिंह उर्फ साबी पुत्र सतनाम सिंह निवासी गाँव बूथगढ़ और मनोज कुमार उर्फ मनु पुत्र बृज मोहन निवासी प्लॉट नंबर 149, करमसर कॉलोनी, सुभाष नगर को वालिया पैलेस, राहों रोड़ के बैंक साइड खाली प्लॉट से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की तलाशी के दौरान उनके पास से उक्त हथियार बरामद हुए। आरोपियों के खिलाफ थाना मेहरबान में धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट के तहत केस नंबर 28, दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है और उनसे और गहराई से पूछताछ की जा रही है। जांच में यह भी सामने आया आरोपियों के खिलाफ पहले भी अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं।
Ludhiana-Police-Arrested-Accused
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)