गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ दो-दो मामले, पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर ** लुधियाना 18 जनवरी (पारस दानिया)। लुधियाना मे पुलिस कमिश्नर आईपीएस स्वपन शर्मा के निर्देशों पर आसामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में सीआईए स्टाफ की पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर अवतार सिंह के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमों ने अवैध हथियार और 100 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर अवतार सिंह के नेतृत्व में एएसआई विसाखा सिंह ने पुलिस टीम के साथ मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हैबोवाल के चूरपुर रोड़ पर शिव शक्ति होम कालोनी से अवैध हथियार के साथ काबू किया है। आरोपी वहां किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की इरादे से मौजूद था।गिरफ्तार किए आरोपी की पहचान चुहरपुर रोड़ पर न्यू दीप नगर के रहने वाले 38 वर्षीय धीरज कुमार के रूप में है। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ थाना हैबोवाल में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच करें एएसआई विशाखा सिंह ने बताया आरोपी एक 30 बोर देसी पिस्तौल समेत दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी पर पहले भी दो लूट के मामले हैं। एक मामले में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज है। आरोपी के मुताबिक एक प्रवासी व्यक्ति से हथियार खरीद किया था जिसे वह नहीं जानता। आरोपी नशा करने का आदी है। अदालत ने पूछताछ के लिए आरोपी का दो दिन का पुलिस रिमांड दिया है। दूसरे मामले में सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर अवतार सिंह के नेतृत्व में एएसआई जसविंदर सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ एक आरोपी को 100 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। आरोपी की पहचान न्यू माया नगर के रहने वाले 35 वर्षीय राहुल कुमार के रूप में है। आरोपी को बीते दिन गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते चेकिंग दौरान हैबोवाल रोड़ से लाडोवाल रोड़ पर स्थित मोहल्ला बैंक कॉलोनी के नजदीक एक खाली प्लाट के बाहर से काबू किया गया। तलाशी लेने पर आरोपी से हेरोइन बरामद की और आरोपी के खिलाफ थाना हैबोवाल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच कर रहे एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी नशा करने का आदी है। उसके खिलाफ पहले भी एक हत्या और दूसरा नशे का मामला दर्ज है। पूछताछ के लिए आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड लिया गया है।
Ludhiana-Police-Arrested-Accused
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)