लुधियाना, 07 अगस्त (देव सहगल) : पंजाब के महानगर लुधियाना के रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और यात्रियों में जागरूकता बढ़ाने के लिए जीआरपी के डीएसपी तेजपाल सिंह की देखरेख में जीआरपी थाना प्रभारी जतिंदर सिंह के साथ पूरी जीआरपी पुलिस पार्टी व ए.एस.टी. की टीम के साथ यात्री जागरूकता और तलाशी अभियान (पासो) चलाया गया। इस अभियान के दौरान संदिग्ध यात्रियों और उनके सामान की बारीकी से जांच की गई। सभी प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्सल ऑफिस, वेटिंग हॉल, पार्किंग एरिया और अन्य संवेदनशील स्थानों की गहनता से तलाशी और जांच की गई। इसके साथ ही यात्रियों, वेंडरों और ऑटो चालकों को सुरक्षा उपायों और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने के महत्व के बारे में भी जानकारी देते हुए जागरूक किया और किसी तरह की संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति विशेष के बारे पुलिस को सूचना देने के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया।