*पंजाब सरकार द्वारा विधवा और निराश्रित महिलाओं के लिए 102 करोड़ रुपये से अधिक राशि जारी: डॉ. बलजीत कौर*

Apr19,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh


*6.83 लाख महिलाओं को हर महीने मिल रही वित्तीय सहायता, आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने की दिशा में बड़ा कदम*

*महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा मजबूत करने के लिए 2026-27 के दौरान 1200 करोड़ रुपये से अधिक का बजट प्रावधान*

मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य की विधवा और निराश्रित महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा और आत्मसम्मान को मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए वित्तीय वर्ष 2026-27 के मार्च माह के लिए 102 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की गई है।

इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार समाज के कमजोर वर्गों, विशेषकर महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार जन-कल्याणकारी और परिणामोन्मुख प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि यह वित्तीय सहायता हजारों महिलाओं के लिए सहारा बन रही है, जिससे वे अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करते हुए आत्मविश्वास के साथ जीवन व्यतीत कर पा रही हैं।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि वर्तमान में राज्य की 6,83,004 विधवा और निराश्रित महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है और उन्हें हर महीने वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।

डॉ. बलजीत कौर ने आगे बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान पात्र लाभार्थियों को निरंतर पेंशन मिलती रहे, इसके लिए पंजाब सरकार द्वारा 1200 करोड़ रुपये से अधिक का बजट प्रावधान किया गया है, जो महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उन्होंने बताया कि 58 वर्ष से कम आयु की विधवा और निराश्रित महिलाएं, 30 वर्ष से अधिक आयु की अविवाहित महिलाएं तथा 60,000 रुपये या इससे कम वार्षिक आय वाली महिलाएं इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं।

डॉ. बलजीत कौर ने दोहराया कि पंजाब सरकार राज्य की महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि हर पात्र महिला को समय पर वित्तीय सहायता मिले। उन्होंने कहा कि ऐसी योजनाओं से महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ-साथ उन्हें आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने में भी मदद मिल रही है।

-punjab-Government-Releases-102-Crore-To-Support-Widows-And-Destitute-Women-Across-The-State-Dr-Baljit-Kaur-



TOP HEADLINES


*पंजाब की मंडियों में 28 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आमद,
श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के खिलाफ बिल राज्यपाल
भगवंत मान सरकार का बेअदबी विरोधी बिल राज्यपाल की मंजूर
गैंगस्टरां ते वार का 89वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 564
*पंजाब के राज्यपाल की मंजूरी के बाद बेअदबी विरोधी बिल
*पंजाब सरकार द्वारा विधवा और निराश्रित महिलाओं के लिए
*विश्व लीवर दिवस 2026: ‘द लैंसेट’ ने विश्व स्तर पर लीव
*पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश
मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब के बुनियादी
सुखबीर बादल का 'मंडी दौरा' एक 'राजनीतिक ड्रामा' निकला,
'युद्ध नशेआं विरुद्ध' मुहिम ला रही है रंग, 80% सफलता द
*पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा ए.आई. पर आयोजित दो-दि
*कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा रक्षा सेवा कल्याण व
*सरहद पार से नशा तस्करी करने वाले मॉड्यूल के दो व्यक्त
होशियारपुर पुलिस को नूपुर जट्टां केस में मिली बड़ी सफल
*पटियाला के ड्राइवर की मां ने कैंसर को हराया ; मुख्यमं
इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन के भावी शिक्षकों ने ट
*आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों की भलाई को पंजाब सरकार
*अमृतसर के अटारी विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कें
दीपक बाली का केंद्र पर हमला: “ईडी कार्रवाई राजनीतिक सा

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 49848676

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us