- पुलिस टीमों ने 82 व्यक्तियों के विरुद्ध की एहतियातन कार्रवाई, 103 को पूछताछ के बाद रिहा किया
- लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के द्वारा गुप्त रूप से गैंगस्टरों की जानकारी दे सकते हैं
- युद्ध नशेयां विरुद्ध के 414वें दिन 79 नशा तस्कर गिरफ्तार
चंडीगढ़, 19 अप्रैलः मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू की गई निर्णायक मुहिम ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 89वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के साथियों के चिन्हित और मैप किए गए 564 ठिकानों पर छापेमारी की।
उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ - पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष कार्रवाइयां कर रही हैं।
उन्होंने बताया कि 89वें दिन, पुलिस टीमों ने पांच हथियारों समेत 245 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे मुहिम की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 22,389 हो गई है।
इसके अलावा 82 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियातन कार्रवाई की गई है, जबकि 103 व्यक्तियों को तफ्तीश और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान दो फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।
लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों से संबंधित जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों की सूचना भी दे सकते हैं।
इसी दौरान पुलिस टीमों ने नशों के विरुद्ध अपनी मुहिम ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ के 414वें दिन आज 79 नशा तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 626 ग्राम हेरोइन, 287 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 1000 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। इसके साथ सिर्फ 414 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 59,631 हो गई है। नशा छुड़ाऊ मुहिम के हिस्से के रूप में पंजाब पुलिस ने आज 24 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास का इलाज करवाने के लिए राजी किया है।
-day-89-Of-Gangstran-Te-Vaar-Punjab-Police-Conducts-564-Raids-245-Held-
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)