विधायक बग्गा ने किया वार्ड-94 स्थित भगत सिंह कालोनी में नए आम आदमी क्लिनिक का लोकार्पण
Mar30,2026
| Shiv Punjabi | Ludhiana
विधायक चौ.मदन लाल बग्गा ने वार्ड-94 स्थित भगत सिंह कालोनी में नए बने
आम आदमी क्लिनिक का लोकार्पण स्थानीय लोगो की मौजूदगी में किया।
इस क्लिनिक में एमबीबीएस डाक्टर व योग्य प्रशिक्षित स्टाफ मरीजों की जांच करेंगे।
मुफ्त टैस्ट की सुविधा के साथ -साथ निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध होंगी।
इस अवसर पर पार्षद अमन बग्गा, सिविल सर्जन डा.रमनदीप कौर ,पार्षद प्रतिनिधि
अशोक कुमार भी उपस्थित रहे। विधायक बग्गा ने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल के सपनों को साकार करने के लिए
पंजाब सरकार की तरफ से खोले जा आम आदमी क्लिनिको की जानकारी देते हुए कहा कि इसी कड़ी के तहत आज भगत सिंह कालोनी में
यह सुविधा जनमानस के लिए शुरु हुई है। राज्य सरकार का मकसद आम आदमी पार्टी का एक मात्र लक्ष्य हर नागरिक तक मुफत दवाई
व मुफ्त पढ़ाई का लाभ पंहुचाना है। इस लक्ष्य के तहत अब तक राज्य में 900 से ज्यादा आम आदमी किल्निक शुरु किए गए
जिनमें प्रतिदिन 75 हजार से ज्याादा लोगो को मुफ्त इलाज मिल रही है। वहीं शिक्षा क्रांित के तहत सरकारी स्कूलो को
अपग्रेड करके माडर्न तकनीक से उच्च स्तर की शिक्षा के प्रबंध किए जा रहे हैं। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के जिला,
ब्लाक, वार्ड स्तर के पदाधिक्कारी व स्थानीय निवासी भी उपस्थित रहे।
Madan-Lal-Bagga-Mla-Aam-Aadmi-Party-Ludhiana-North-