पंजाब सरकार बेहतर सड़क बुनियादी ढांचा प्रदान करने के लिए वचनबद्ध: हरभजन सिंह ई.टी.ओ.

Dec20,2025 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh


लोक निर्माण मंत्री द्वारा विभाग के सड़क कार्यों से संबंधित प्रोजेक्टों की समीक्षा

लोक निर्माण मंत्री श्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि पंजाब भर में सड़कों के नवीनीकरण और मरम्मत का काम पूरे जोर-शोर से चल रहा है तथा लिंक सड़कों सहित हर स्तर पर गुणवत्ता वाले काम को सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी अगुवाई के तहत पंजाब सरकार सूबे में बेहतर सड़क बुनियादी ढांचा प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है, जिसके लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही है। कैबिनेट मंत्री यहां विभिन्न योजनाओं, जिनके तहत लोक निर्माण विभाग द्वारा ये काम अमल में लाए जा रहे हैं, की समग्र प्रगति का जायजा लेने पहुंचे थे।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पंजाब की विभिन्न मार्केट कमेटियों में 1543 करोड़ रुपये की लागत से 10262 किलोमीटर लिंक सड़कों की विशेष मरम्मत और आधुनिकीकरण का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा उनकी सरकार द्वारा लिंक सड़कों के आधुनिकीकरण के लिए विशेष कार्य भी शुरू किए गए हैं। उन्होंने कहा कि 2,920 करोड़ रुपये की लागत से 7,767 किलोमीटर लिंक सड़कों पर काम किया जा रहा है तथा प्लान रोड्स (सड़कों) के लिए 2,363 करोड़ रुपये की लागत से 2,834 किलोमीटर सड़क के नवीनीकरण के लिए विशेष योजना बनाई गई है। उन्होंने बताया कि प्लान सड़कों तथा लिंक सड़कों के लिए बोलियां पहले ही मांगी जा चुकी हैं तथा इस संबंधी काम जल्द ही शुरू होने की संभावना है।

समीक्षा बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री श्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि वे गुणवत्ता वाली सड़कों के निर्माण को सुनिश्चित बनाने के लिए बुनियादी ढांचे के कामों पर सख्त नजर रखें। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सड़क निर्माण वाली साइटों की अचानक जांच भी कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को चल रहे कार्यों की गति में तेजी लाने के लिए भी कहा ताकि बिटुमिनस परत को छोड़कर सारे काम समय पर पूरे हो सकें।

धुंध वाले मौसम के मद्देनजर श्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने विभाग के अधिकारियों को हरेक साइट पर सड़क सुरक्षा के काम सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सारे अधिकारियों को काम समय पर और सुरक्षित ढंग से पूरा करने के लिए पूरी मेहनत तथा ईमानदारी से काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस समीक्षा बैठक में अन्यों के अलावा इंजीनियर इन चीफ गगनदीप सिंह, मुख्य इंजीनियर अनिल गुप्ता तथा अरशदीप सिंह तथा विभाग के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर शामिल थे।

Powered by Froala Editor

Punjab-Government-Commitment-To-Provide-Better-Road-Infrastructure-Harbhajan-Singh-Eto



TOP HEADLINES


पंजाब में आईपीएस व पीपीएस अधिकारियों के तबादले
नए राज्यपालों और उपराज्यपालों की नियुक्ति और तबादले।
जब तक पंजाब में ‘आप’ सरकार है, मुफ्त बिजली जारी रहेगी:
*सात नए मेडिकल कॉलेजों के साथ उन्नत स्वास्थ्य देखभाल ढ
मध्य पूर्व में फंसे पंजाबियों की सुरक्षित वापसी के लिए
पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच दुबई से लौटे लोगों ने पं
पी.पी.सी.बी. द्वारा एस.जी.पी.सी. के सहयोग से सफलतापूर्
हिन्दू न्याय पीठ ने दीपक अरोड़ा को सौंपी हिन्दू न्याय
मान सरकार द्वारा अनुसूचित जातियों के 4,817 लाभार्थियों
उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा द्वारा प्रगतिशील पंजाब निवेश
लोक निर्माण विभाग द्वारा पिछले चार वर्षों में 1464 करो
पत्रकार गौतम जालंधरी, बलराज खन्ना व सन्नी खन्ना की मात
सीनियर पत्रकार गौतम जालंधरी, बलराज खन्ना, सन्नी खन्ना
*आप पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने बुधवार को ल
*आप नेता बलतेज पन्नू ने पंजाबी कलाकार एमी विर्क से फोन
*मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय नागर विमानन मं
एसएसबी ग्रुप और महिंद्रा ग्रुप द्वारा संयुक्त उद्यम के
आप सरकार के अधीन पंजाब राजस्व विकास में शीर्ष 3 राज्यो
लुधियाना पुलिस ने सेक्टर-32 में सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट
हरियाणा में भाजपा सरकार के दौरान 550 करोड़ से ज्यादा क

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 49380306

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us