विधायक बग्गा ने हल्का नॉर्थ में शिक्षा सत्र को ऊपर उठाने के लिए विधानसभा सेशन में आवाज की बुलंद
Aug7,2026
| Vishal | Ludhiana /chandhigarh
लुधियाना(विशाल):-। चंडीगढ़ में पंजाब विधानसभा का सेशन चल रहा है। शुक्रवार को सेशन के शून्यकाल के दौरान लुधियाना हल्का नॉर्थ के विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा की और से अपने हल्के में शिक्षा सत्र को ऊपर उठाने के लिए आवाज बुलंद की। इस दौरान विधायक मदन लाल बग्गा ने कहा कि सीएम भगवंत मान द्वारा पिछले साढ़े चार साल के कार्यकाल के दौरान राज्य के एजुकेशन सिस्टम में कड़ी मेहन की। उन्होंने एजुकेशन सिस्टम को ऊपर उठाया। जबकि हल्का नॉर्थ में ज्यादातर सरकारी स्कूल है। सीएम भगवंत मान की और से उनकी इमारतें सही कराने और फर्नीचर तैयार कराने के लिए फंड जारी कर अहम योगदान डाला है। विधायक बग्गा ने कहा कि हल्का नॉर्थ में खडिडयां वाला मशहूर स्कूल है, जो 10वीं क्लास तक है। उसकी इमारत के लिए सीएम द्वारा फंड अलॉट किया गया। जिससे बिल्डिंग बनकर तैयार हो चुकी है। विधायक बग्गा ने कहा कि मेरी निवेदन है कि उक्त स्कूल को 10वीं क्लास से 12वीं क्लास तक कर दिया जाए ताकि मेरे हल्के के बच्चे-बच्चियों को बाहर दूसरे स्कूलों में न जाना पड़े। वे अपने हल्के के स्कूल में ही उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें।
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.