भारतीय जनता पार्टी लुधियाना के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील मौदगिल ने आज सुबह औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करने से पहले शहर के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर जाकर माथा टेका और प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि की कामना की।
उन्होंने सबसे पहले दुर्गा माता मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद गुरुद्वारा कलगीधर साहिब में नतमस्तक हुए। तत्पश्चात भगवान वाल्मीकि मंदिर तथा सतगुरु रविदास गुरुद्वारा, बस्ती जोधेवाल में भी शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
धार्मिक स्थलों के दर्शन के उपरांत सुनील मौदगिल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक कार्यक्रम *मन की बात* को कार्यकर्ताओं के साथ सुना। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मक सोच, सामाजिक सरोकारों और राष्ट्र निर्माण के कार्यों से जोड़ने का प्रेरणादायी माध्यम है।
उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से निर्वहन करेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर निरंतर कार्य करेंगे।इस अवसर पर उनके परिवारिक सदस्यों के इलावा भाजपा के प्रदेश महामंत्री अनिल सरीन, उपाध्यक्ष जतिंदर मित्तल,कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी,अशोक लुंबा,पूर्व जिला अध्यक्ष परवीन बंसल, सुभाष वर्मा,राजीव कतना,दिनेश सरपाल,हरीश टंडन,अरुणेश मिश्रा,नरेंद्र सिंह मल्ली, यशपाल जनोत्रा,हर्ष शर्मा,महेश शर्मा,सुमित टंडन,संजय गोसाई,पूर्व पार्षद इंदर अग्रवाल,पार्षद पूनम रतड़ा,दविंदर जग्गी,रुचि गुलाटी गुलाटी,पल्लवी विपन विनायक,अनिल भारद्वाज,जतिंदर गोरियान,राजेश मिश्रा,पिंकू शर्मा,क्रांति सिंह,गुरदीप सिंह गोशा,सचिव सतनाम सिंह सेठी,सुखजीव बेदी,अंकित बत्रा,अश्वनी बहल,चंदन गुप्ता,पंकज गोयल,मनोज गर्ग,संजीव चौधरी,अजयपाल दिसावर,देवी सहाय टंडन,हिमांशु कालड़ा,अमित मित्तल,अजिंदी सिंह,रमेश बिट्टा,प्रेस सचिव डा.सतीश कुमार इत्यादि मौजूद रहे।