लोकसभा सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, फगवाड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग अथारिटी द्वारा आधुनिक पार्किंग क्षेत्र बनाने का प्रस्ताव रखा

Jul22,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Phagwara

केंद्रीय मंत्री ने एनएचएआई अधिकारियों की टीम को स्थल का निरीक्षण करने के निर्देश दिए

लोकसभा सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क ट्रांसपोर्ट एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर फगवाड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने पुल के नीचे आम लोगों की सुविधा के लिए आधुनिक पार्किंग क्षेत्र विकसित करने का प्रस्ताव रखा।

केंद्रीय मंत्री से बातचीत के दौरान डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने मांग की कि जिस प्रकार नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड द्वारा अन्य शहरों में पुलों के नीचे पार्किंग लॉट विकसित किए गए हैं, उसी तर्ज पर फगवाड़ा में भी पुल के नीचे आधुनिक पार्किंग क्षेत्र बनाया जाए। इससे बस अड्डे के दोनों ओर प्रतिदिन आने-जाने वाले हजारों लोगों तथा शहरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री को बताया कि फगवाड़ा, जो राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर स्थित है और पंजाब का एक महत्वपूर्ण व्यापारिक, औद्योगिक तथा शैक्षणिक केंद्र है, वहां इस प्रकार की सुविधा की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने पुल के नीचे विकसित की जाने वाली पार्किंग व्यवस्था घने यातायात को नियंत्रित करने में भी सहायक सिद्ध होगी।

सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग अथारिटी की इस पहल से न केवल शहरवासियों को व्यवस्थित पार्किंग की सुविधा मिलेगी, बल्कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में भी बडा सुधार होगा। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के निकट इस प्रकार की सुविधा उपलब्ध होने से शहर की व्यापारिक और औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

डॉ. राज कुमार चब्बेवाल द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव को गंभीरता से सुनते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मौके पर ही प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही राष्ट्रीय राजमार्ग अथारिटी (एनएचएआई) की टीम स्थल का निरीक्षण कर आधुनिक पार्किंग लॉट स्थापित करने की संभावनाओं का आकलन करेगी तथा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

फोटो विवरण : लोकसभा सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करते हुए।

Loksabha-Mp-Dr-Raj-Kumar-Chabewal-Met-Nitin-Gadkari



TOP HEADLINES


*नई दिल्ली में पंजाब कांग्रेस की बड़ी बैठक, वेणुगोपाल
*भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ल
*हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- केज
*लुधियाना: Neet पेपर लीक और शिक्षा नीति के खिलाफ छात्र
*पंजाब पहली से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
लुधियाना के Dmc अस्पताल में कर्मचारी पर ड्रेसिंग का सा
*सी.आई.ए. स्टाफ जालंधर ग्रामीण द्वारा नशा तस्करी नेटवर
कादियां की तीन बेटियों ने लंदन में माता-पिता का नाम क
पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के कांग्रेस भवन
​नीट पर कांग्रेस की राजनीति के खिलाफ भाजपा पंजाब का प्
मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 2300 मधुमेह रोगियों का क
पंजाबी नौजवान की कनाडा में सड़क दुर्घटना में मौत
प्रवासी पंजाबियों की समस्याओं का समाधान पूरी पारदर्शित
हरियाणा में अनुबंध कर्मचारियों के लिए बढ़ा सेवा सुरक्ष
हरियाणा के हर जिले में खुलेगा स्टार्टअप्स का द्वार : म
*एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण क
*जालंधर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी गिरोह का क
प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी विभाग में नवीनतम तकनीक अपनाने क
अंसल एपीआई के खिलाफ जल्द दर्ज की जाए एफआईआर: कृष्ण लाल
गुरुग्राम में जलभराव रोकने के लिए ड्रेनेज सफाई और इलेट

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51053424

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us