हिंदू धर्म का जितना नुकसान और अपमान भाजपा ने किया, उतना बाहर से आए आतताइयों ने भी नहीं किया- केजरीवाल

Jul6,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh

- भाजपा ने जितना हिंदुओं को लूटा है, आज तक किसी ने नहीं लूटा, हिंदू धर्म पर आप लोग कलंक हैं- केजरीवाल
- हम भगवान राम और हनुमान जी के भक्त है, उन्हें पूरी श्रद्धा से पूजते हैं और उनके सामने सिर झुकते हैं- केजरीवाल
- ये लोग हनुमान जी-रामचन्द्र जी को भगवान ही नहीं मानते, इन्हें भगवान का अपमान करने में कोई संकोच नहीं- केजरीवाल
- नितिन नवीन ये क्या कर रहे हैं, क्या आपको शर्म आती है? पूरे हिंदू समाज से माफी मांगिए- केजरीवाल
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली में हनुमान जी भेष में नृत्य कर रहे व्यक्ति की वायरल वीडियो पर केजरीवाल का तीखा हमला

लखनऊ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के काफिले के आगे हनुमान जी के भेष में नृत्य कर रहे व्यक्ति की वायरल वीडियो पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत तमाम वरिष्ठ नेताओं ने तीखा हमला बोला है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जितना नुकसान और अपमान भाजपा के लोगों ने हिंदू धर्म का किया है, शायद भारत के 5000 वर्ष के इतिहास में बाहर से आने वाले आतताइयों ने भी नहीं किया। जितना इन लोगों ने हिंदुओं को लूटा है, आज तक किसी ने नहीं लूटा। हिंदू धर्म पर भाजपा के लोग कलंक हैं। उन्होंने नितिन नवीन से कहा कि आप क्या कर रहे हैं। आपको शर्म आती है? पूरे हिंदू समाज से माफी मांगिए।
अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की रैली में उनकी गाड़ी के आगे भगवान हनुमान के भेष में भाजपा का झंडा लिए नृत्य कर रहे व्यक्ति की और हनुमान जी पूजा करते हुए अपना वीडियो साझा कर कहा कि ये दोनों तस्वीरें हिंदू आस्था के प्रति दो विचारधाराओं की प्रतीक हैं। हमारी विचारधारा - हम भगवान राम और हनुमान जी के भक्त हैं और उन मे हमारी श्रद्धा और आस्था है। हम उन्हें पूजते हैं, उनके सामने सर झुकते हैं, उनका आशीर्वाद लेते हैं। वहीं इनकी विचारधारा - ये लोग हनुमान जी और रामचन्द्र जी को भगवान ही नहीं मानते। इनके लिए राम और हनुमान सत्ता और पैसा पाने का ज़रिया हैं। इन्हें भगवान का अपमान करने में कोई संकोच नहीं होता।
यही हाल रहा तो भाजपा, “हिंदू धर्म” खत्म करके “भाजपा धर्म” लागू कर देगी- संजय सिंह
उधर, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि ये क्या मजाक बना रखा है? भाजपा के नेता अपने जुलूस में भगवान बजरंग बली को हाथ में भाजपा का झंडा देकर नचवा रहे हैं। यही हाल रहा तो भाजपा, “हिंदू धर्म” खत्म करके “भाजपा धर्म” लागू कर देगी। अपने नेताओं को भगवान घोषित कर उनका मंदिर बनवाएगी और देश वासियों से उनकी पूजा करवाएगी।
हनुमान जी के अपमान से लाखों हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं- सौरभ भारद्वाज
इस वीडियो को साझा कर  “आप” के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने नितिन नबीन से कहा कि इससे लाखों हिंदुओं की तरह मेरी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। ये सीधे मेरे हिंदू धर्म का और मेरे आराध्य हनुमान जी का अपमान है। कृपया आप अपने इस कृत्य की क्षमा मांग लीजिए। हनुमान जी के मंदिर जाकर कृपया माफी मांग लें। इससे आप छोटे नहीं हो जाएंगे। मैं भाजपा से भी कहूंगा कि पार्टी के तौर पर आप इस कृत्य की माफी मांग लीजिए ।
क्या बजरंग बली के अपमान पर भाजपा के लोग अपना मुंह खोलने की हिम्मत रखते हैं?- आतिशी
इसी वीडियो को रिपोस्ट कर आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि जो भाजपा के नेता कल से भिनभिना रहे हैं कि नितिन नबीन का अपमान हो गया, क्या आज बजरंग बली के अपमान के बारे में अपना मुंह खोलने की हिम्मत रखते हैं? रेखा गुप्ता, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अपने आप को हनुमान से भी बड़ा मानते हैं और भगवान को अपने सामने पार्टी के झंडे के साथ नचाते हैं। नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने सवाल किया कि नितिन नबीन के इस अहंकार पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कुछ टिप्पणी करना चाहेंगी या हनुमान के अपमान पर उनको बोलने से मना किया गया है?

Bjp-Harmed-Insulted-Hindu-Dharm-More-Than-Even-Foreign-Invaders-Did-Arvind-Kejriwal



TOP HEADLINES


*'सतलुज' फिल्म विवाद: केवल ढिल्लों बोले - "इस मुद्दे प
शंभू पुलिस ने देसी पिस्टल व मैगजीन सहित दो युवकों को क
स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस आई आर)-2026 के तहत घर-घर जा
*वन एवं वन्यजीव संरक्षण विभाग में सेवारत किसी भी कर्मच
प्रधानमंत्री का सपना, हर गरीब परिवार का हो पक्का मकान-
*सुनने की क्षमता बहाल करने से लेकर जिंदगियाँ बचाने तक:
नई पीढ़ी डॉ मुखर्जी के विचारों से प्रेरणा ले_नायब सैनी
पंजाब कांग्रेस में जारी कोल्ड वार सुलझाने प्रभारी बघेल
*कांग्रेस का काला अध्याय, भाजपा सच को दबाने में कर रही
हरियाणा में 7 से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा शून्य निवारणी
*हर बच्चे की सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार ने सेफ स्कूल व
शहीद जसवंत सिंह खालरा पर बनी फिल्म सतलज को ओटीटी से हट
हरियाणा में साइबर अपराध पर सख्ती बढ़ी छह माह में 14 हजा
हरियाणा की खेल नीति देश में अव्वल, प्रदेश के खिलाड़ी क
हिंदू धर्म का जितना नुकसान और अपमान भाजपा ने किया, उतन
*8 जुलाई को ‘ऑनलाइन एन.आर.आई. मिलनी’ आयोजित करेगी पंजा
भाजपा पंजाब ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जय
*दो नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े तीन व्यक्ति 13 किलोग्र
*जालंधर ग्रामीण पुलिस ने आदमपुर हत्या कांड का किया त्व
*जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, एक ही प

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50853718

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us