*8 जुलाई को ‘ऑनलाइन एन.आर.आई. मिलनी’ आयोजित करेगी पंजाब सरकार*

Jul6,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh

 एन.आर.आई. मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह विदेशों में बसे पंजाबियों की समस्याएं सुनेंगे*

*प्रवासी पंजाबियों की शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी निपटारा करना है पहल का उद्देश्य*


विदेशों में बसे पंजाबियों के मसलों का पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से समाधान करने के लिए पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए एन.आर.आई. मामले विभाग द्वारा पंजाब के प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह की अगुवाई में बुधवार, 8 जुलाई, 2026 को सुबह 11:00 बजे ‘ऑनलाइन एन.आर.आई. मिलनी’ आयोजित की जाएगी।

इस संबंध में विवरण साझा करते हुए डॉ. रवजोत सिंह ने बताया कि ‘ऑनलाइन एन.आर.आई. मिलनी’ विदेशों में बसे पंजाबियों को सीधे तौर पर उनसे बातचीत करने तथा अपनी शिकायतें, सुझाव और समस्याएं साझा करने के लिए समर्पित मंच प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान उठाए गए सभी मुद्दों पर संबंधित विभागों और अधिकारियों के साथ विचार किया जाएगा, जिससे उनके त्वरित और प्रभावी निपटारे को सुनिश्चित करने के लिए उचित निर्देश जारी किए जाएंगे।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस मिलनी में भाग लेने के इच्छुक एन.आर.आई. अपनी शिकायतें पहले ही minister.pa0@punjab.gov.in पर ई-मेल के माध्यम से भेज सकते हैं। वे ‘ऑनलाइन एन.आर.आई. मिलनी’ के लिए https://forms.gle/PZjpvKu512iPR"649 लिंक के माध्यम से भी पंजीकरण कर सकते हैं।

डॉ. रवजोत सिंह ने आगे बताया कि पंजीकृत एन.आर.आई. निर्धारित तिथि और समय पर https://new.bharatvc.nic.in/join/6978389091 लिंक के माध्यम से इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। इसमें शामिल होने के लिए आई.डी.: 6978389091 तथा पासवर्ड: 968369 होगा।

दुनिया भर में बसे पंजाबियों से बड़ी संख्या में इस महत्वपूर्ण पहल का हिस्सा बनने की अपील करते हुए डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार प्रवासी भारतीय समुदाय के हितों की रक्षा करने तथा यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है कि उनकी शिकायतों का निपटारा निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से किया जाए।
-------

Punjab-Govt-To-Hold-Online-Nri-Milni-On-July-8



TOP HEADLINES


*'सतलुज' फिल्म विवाद: केवल ढिल्लों बोले - "इस मुद्दे प
शंभू पुलिस ने देसी पिस्टल व मैगजीन सहित दो युवकों को क
स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस आई आर)-2026 के तहत घर-घर जा
*वन एवं वन्यजीव संरक्षण विभाग में सेवारत किसी भी कर्मच
प्रधानमंत्री का सपना, हर गरीब परिवार का हो पक्का मकान-
*सुनने की क्षमता बहाल करने से लेकर जिंदगियाँ बचाने तक:
नई पीढ़ी डॉ मुखर्जी के विचारों से प्रेरणा ले_नायब सैनी
पंजाब कांग्रेस में जारी कोल्ड वार सुलझाने प्रभारी बघेल
*कांग्रेस का काला अध्याय, भाजपा सच को दबाने में कर रही
हरियाणा में 7 से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा शून्य निवारणी
*हर बच्चे की सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार ने सेफ स्कूल व
शहीद जसवंत सिंह खालरा पर बनी फिल्म सतलज को ओटीटी से हट
हरियाणा में साइबर अपराध पर सख्ती बढ़ी छह माह में 14 हजा
हरियाणा की खेल नीति देश में अव्वल, प्रदेश के खिलाड़ी क
हिंदू धर्म का जितना नुकसान और अपमान भाजपा ने किया, उतन
*8 जुलाई को ‘ऑनलाइन एन.आर.आई. मिलनी’ आयोजित करेगी पंजा
भाजपा पंजाब ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जय
*दो नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े तीन व्यक्ति 13 किलोग्र
*जालंधर ग्रामीण पुलिस ने आदमपुर हत्या कांड का किया त्व
*जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, एक ही प

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50853700

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us