*'आप' द्वारा पंजाब में एस.आई.आर. के दौरान एक भी योग्य वोट हटाने नहीं दी जाएगी : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान*

May16,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh

*'आप' द्वारा पंजाब में एस.आई.आर. के दौरान एक भी योग्य वोट हटाने नहीं दी जाएगी : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान*

• *एस.आई.आर. की आड़ में हम पंजाब में किसी विशेष पार्टी के समर्थकों के फर्जी वोट बनाने की इजाजत नहीं देंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान*

• *आप नेता और कार्यकर्ता प्रदेश भर के हर बूथ पर बी.एल.ओज़. के साथ मौजूद रहेंगे और अनियमितताओं को रोकेंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान*

• *अन्य राज्यों से लाखों योग्य वोट कटने और अनियमितताओं की शिकायतें आई हैं, लेकिन पंजाब के लोग यहां ऐसा नहीं होने देंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान*

• *चुनाव आयोग को पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ एस.आई.आर. प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए और लोगों के आपत्तियों का भी तुरंत निपटारा किया जाना चाहिए : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान*

*चंडीगढ़; 16 मई 2026*

देश के कई राज्यों में मतदाता सूचियों में अनियमितताओं को लेकर बढ़ती चिंताओं के मद्देनजर, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज घोषणा की कि आम आदमी पार्टी (आप) विशेष गहन संशोधन (एस.आई.आर.) प्रक्रिया के तहत पंजाब में किसी भी योग्य मतदाता का वोट नहीं हटाने देगी। किसी विशेष राजनीतिक पार्टी के लिए "फर्जी वोट" बनाने की किसी भी कोशिश के खिलाफ चेतावनी देते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि आप नेता और कार्यकर्ता प्रदेश भर के प्रत्येक पोलिंग बूथ पर बूथ लेवल अफसरों (बी.एल.ओज़.) के साथ तैनात रहेंगे, ताकि इस प्रक्रिया की कड़ी निगरानी की जा सके और अनियमितताओं को रोका जा सके।

अन्य राज्यों से लाखों योग्य वोटों को हटाने और सत्यापन प्रक्रिया में अनियमितताओं संबंधी आई शिकायतों का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के लोग राज्य में ऐसी अनियमितताओं की इजाजत नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग (ई.सी.) से एस.आई.आर. प्रक्रिया को पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ पूरा करने और जनता की आपत्तियों का निपटारा बिना देरी के करने की अपील की गई है।

मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "मतदाता सूचियों का विशेष गहन संशोधन पूरी पारदर्शिता, ईमानदारी, निष्पक्षता और जवाबदेही के साथ किया जाना चाहिए, ताकि हर योग्य मतदाता बिना किसी डर या निर्विघ्न ढंग से अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग कर सके। पूरी प्रक्रिया के दौरान सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि सक्रिय रूप से शामिल होंगे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पंजाब में कहीं भी कोई हेराफेरी न हो।"

मुख्यमंत्री ने कहा, "विभिन्न राज्यों में योग्य वोटों को हटाने और फर्जी एंट्री करने बारे पैदा हुए खतरों के कारण नागरिकों के बीच चिंता पैदा हो गई है, जिसके कारण चुनाव आयोग के लिए पूरी जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ काम करना अनिवार्य हो गया है। लाखों योग्य वोटों को हटाने और सत्यापन प्रक्रिया में हेराफेरी बारे विभिन्न राज्यों से शिकायतें सामने आई हैं, लेकिन पंजाब के लोग राज्य में ऐसे कृत्यों की इजाजत नहीं देंगे।"

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "अगर मतदाता सूचियों की सटीकता और चुनाव कराने वाली संवैधानिक संस्थाओं के प्रति लोगों का विश्वास कम होने लगे, तो लोकतंत्र की नींव खतरे में पड़ सकती है।" उन्होंने आगे कहा, "चुनाव आयोग को हर योग्य मतदाता की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए और राजनीतिक दलों द्वारा उठाई गई आपत्तियों का पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और बिना किसी देरी के समाधान करना चाहिए।"

मतदाता सूचियों के संशोधन बारे 'आप' के स्टैंड को स्पष्ट करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "मृत व्यक्तियों या विदेशी नागरिकता प्राप्त करने के बाद स्थायी रूप से विदेश चले गए लोगों के नाम मतदाता सूचियों से हटा दिए जाने चाहिए, लेकिन पंजाब के किसी भी असली निवासी को किसी भी हालत में परेशान नहीं किया जाना चाहिए या उसके वोट देने के अधिकार से वंचित नहीं करना चाहिए।"

मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि पंजाब में लगभग 83 प्रतिशत मतदाता मैपिंग पहले ही पूरी हो चुकी है। उन्होंने नागरिकों से अपने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए सत्यापन प्रक्रिया में सक्रिय रूप से हिस्सा लेने की अपील की। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुष्टि की, "चुनाव आयोग को सम्पूर्ण एस.आई.आर. प्रक्रिया के दौरान पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता सुनिश्चित करनी चाहिए और लोगों द्वारा उठाई गई आपत्तियों का तुरंत एवं निष्पक्ष ढंग से निपटारा करना चाहिए।"
--------------------

Aap-Will-Not-Allow-Even-Single-Genuine-Vote-To-Be-Deleted-In-Punjab-Through-Sir-Cm-Bhagwant-Singh-Mann



TOP HEADLINES


हरित-भरा पंजाब सुनिश्चित करने के लिए राज्यभर में 1.50
*‘ब्राइट माइंडज़ पंजाब’ कार्यक्रम की रूपनगर से शुरुआत;
पंजाब में 11आईपीएस अधिकारियों का तबादला
‘गैंगस्टरों ते वार’ का 132वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा
कामकाज में चुस्ती लाने के लिए शिक्षा मंत्री ने किया वि
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया एआई सैंडबॉक्स का लोकार्प
*विरासत-ए-खालसा, भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल होंगे सौर ऊ
बिजली की पीक मांग को पूरा करने के लिए विभाग तैयार_अनिल
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पांच लाख करोड़ का लक्ष्य लेकर
पंजाब में पहली बार गन्ने के 100 प्रतिशत बकाए का निपटार
*मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब में एचपीसीएल का ब
*डीजीपी गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य म
*लुधियाना: जनता नगर डबल मर्डर की गुत्थी 24 घंटे में सु
3 जून को पंजाब भाजपा अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे सरद
*जेल में किसी भी प्रकार की हिंसक घटना के लिए संबंधित ज
*पंजाब सरकार द्वारा आशीर्वाद योजना के तहत 1241 लाभार्थ
*बड़ी इन्फोर्समेंट सफलताओं के कारण पंजाब ने मई 2026 के
*मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल
इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026
दिल में छेद की बीमारी से वर्षों तक जूझती रहीं गुरप्रीत

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50243055

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us