हरियाणा में हाउस लिस्टिंग कार्य ने जोर पकड़ा

May17,2026 | Rajender Singh Jadon | Chandigarh

 हरियाणा में  जनगणना 2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं आवास गणना (एचएलओ) के कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है  राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में हाउस लिस्टिंग गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं।
मुख्य सचिव  अनुराग रस्तोगी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंडल आयुक्तों, उपायुक्तों, नगर निगम आयुक्तों, जिला शिक्षा अधिकारियों तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ व्यापक समीक्षा बैठक कर इस राष्ट्रीय कार्य को समयबद्ध ढंग से पूरा करने की तैयारियों का आकलन किया।
बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनगणना कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और इसे पूरी प्रतिबद्धता, जवाबदेही और दक्षता के साथ संपन्न करें। उन्होंने कहा कि जनगणना नीति निर्माण, विकास योजनाओं की रूपरेखा, संसाधनों के आवंटन और कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए एक महत्वपूर्ण आधार प्रदान करती है। इसलिए इसका सफल संचालन शासन और प्रशासन के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि कोई कर्मचारी जनगणना ड्यूटी में लापरवाही या असहयोग करता है तो उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
हरियाणा के जनगणना संचालन निदेशक डॉ. ललित जैन ने जानकारी दी कि राज्य में कुल हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स (एचएलबी) में से 97 प्रतिशत से अधिक में कार्य प्रारंभ हो चुका है। यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, फतेहाबाद, हांसी, चरखी दादरी और फरीदाबाद जिलों में हाउस लिस्टिंग गतिविधियां शत- प्रतिशत प्रतिशत शुरू हो चुकी हैं, जो जिला प्रशासन, गणनाकारों और पर्यवेक्षी स्टाफ की दक्षता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
चरखी दादरी जिला 32 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण कर राज्य में अग्रणी है, जबकि फतेहाबाद, हांसी, जींद और महेंद्रगढ़ जिलों में भी उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है।शहरी क्षेत्रों में भी कार्य की गति संतोषजनक है। नगर निगमों में पानीपत में सर्वाधिक कार्य पूरा हुआ है, इसके बाद रोहतक और फरीदाबाद का स्थान है।
बैठक के दौरान राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तायुक्त एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने जनगणना कार्य के सुचारू संचालन के लिए नगर समितियों, सरपंचों, पंचों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (आरडब्ल्यूए) के सक्रिय सहयोग पर बल दिया। उन्होंने ग्राम सभाओं को भी जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल करने और जन जागरूकता बढ़ाने के लिए सूचना, शिक्षा और संचार (आईईसी) गतिविधियां चलाने का आह्वान किया।
सभी जिला प्रशासन को सलाह दी गई कि जनगणना ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के कार्य समय को आवश्यकतानुसार समायोजित किया जाए, ताकि फील्ड कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जा सके।
मुख्य सचिव ने 15 जून, 2026 से शुरू होने वाले स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) की तैयारियों की भी समीक्षा की। अधिकारियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित करने तथा जनगणना और एसआईआर कार्यों के बीच तालमेल बनाए रखने पर चर्चा की, ताकि बीएलओ और फील्ड स्टाफ पर कार्य का अनावश्यक दबाव न पड़े। मुख्य सचिव ने कहा कि जनगणना कार्य में लगे बीएलओ को 31 मई, 2026 तक निर्वाचन संबंधी कार्यों से छूट दी जा सकती है।बैठक में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डी. के. बेहरा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Haryana-News-



TOP HEADLINES


हरित-भरा पंजाब सुनिश्चित करने के लिए राज्यभर में 1.50
*‘ब्राइट माइंडज़ पंजाब’ कार्यक्रम की रूपनगर से शुरुआत;
पंजाब में 11आईपीएस अधिकारियों का तबादला
‘गैंगस्टरों ते वार’ का 132वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा
कामकाज में चुस्ती लाने के लिए शिक्षा मंत्री ने किया वि
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया एआई सैंडबॉक्स का लोकार्प
*विरासत-ए-खालसा, भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल होंगे सौर ऊ
बिजली की पीक मांग को पूरा करने के लिए विभाग तैयार_अनिल
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पांच लाख करोड़ का लक्ष्य लेकर
पंजाब में पहली बार गन्ने के 100 प्रतिशत बकाए का निपटार
*मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब में एचपीसीएल का ब
*डीजीपी गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य म
*लुधियाना: जनता नगर डबल मर्डर की गुत्थी 24 घंटे में सु
3 जून को पंजाब भाजपा अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे सरद
*जेल में किसी भी प्रकार की हिंसक घटना के लिए संबंधित ज
*पंजाब सरकार द्वारा आशीर्वाद योजना के तहत 1241 लाभार्थ
*बड़ी इन्फोर्समेंट सफलताओं के कारण पंजाब ने मई 2026 के
*मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल
इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026
दिल में छेद की बीमारी से वर्षों तक जूझती रहीं गुरप्रीत

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50243036

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us