पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा आम आदमी पार्टी में हुए शामिल 2027 की पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका

May16,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Samana/chandigarh


 
सीएम भगवंत मान ने सुरजीत सिंह रखड़ाउनके परिवार और कई अन्य का 'आपमें किया स्वागत
 
बादल कभी दावा करते थे कि वे पंजाब पर 25 साल राज करेंगेआज उनकी पार्टी में 25 लोग भी नहीं बचे: सीएम भगवंत सिंह मान
 
बेअदबी के मुद्दों के बाद अकाली दल भटक गया है और जनता का विश्वास खो चुका हैलोगों ने उन्हें पहले ही नकार दिया है: भगवंत सिंह मान
 
मेरा 'आपमें शामिल होने का फैसला भगवंत मान सरकार द्वारा पारित किए गए सख्त बेअदबी विरोधी कानून से जुड़ा हुआ है: सुरजीत सिंह रखड़ा
 
भगवंत मान सरकार ने पंजाब के पानी को बचाने और प्रदेश को रेगिस्तान बनने से रोकने के लिए ठोस कदम उठाए हैं: सुरजीत सिंह रखड़ा
 
समाना/चंडीगढ़, 16 मई
 
शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा शनिवार को समाना में एक जनसभा के दौरान औपचारिक रूप से आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने खुद उन्हें पार्टी में शामिल करवाया और उनका स्वागत किया। रखड़ा के परिवार के सदस्य और कई समर्थक भी उनके साथ 'आपमें शामिल हुए।
 
रखड़ा का पार्टी में स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि 16 मई का दिन पंजाब के राजनीतिक इतिहास में एक अहम दिन के रूप में याद रखा जाएगाक्योंकि लोक सेवा को समर्पित एक साफ-सुथरे और सम्मानित छवि वाली शख्सियत 'आपपरिवार में शामिल हुई है। मान ने कहा कि रखड़ा के पास अपने कारोबार और निजी हितों को बढ़ाने के कई मौके थेलेकिन उन्होंने आम लोगों की सेवा का रास्ता चुना।
 
मुख्यमंत्री ने समूचे रखड़ा परिवार और उनके समर्थकों का 'आप पंजाब परिवारमें शामिल होने पर धन्यवाद किया और कहा कि कई बार नेताओं को निजी हितों से ऊपर उठकर प्रदेशसमाज और आने वाली पीढ़ियों के भले के लिए काम करना पड़ता है।
 
मान ने कहा कि सुरजीत सिंह रखड़ा ने बार-बार अकाली दल को अंदर से सुधारने की कोशिश की थीलेकिन पार्टी अपने रास्ते से भटक गई और गलत हाथों में चली गई। उन्होंने आगे कहा कि बेअदबी की घटनाओं में निभाई भूमिका और लोक-विरोधी राजनीति के कारण लोग पहले ही अकाली लीडरशिप को नकार चुके हैं।
 
अकाली दल पर तीखा निशाना साधते हुए मान ने कहा कि कभी पंजाब पर 25 साल राज करने के दावे करने वाले नेताओं की पार्टी में आज 25 लोग भी नहीं बचे। उन्होंने कहा कि अकाली दल इतना कमजोर हो चुका है कि उनके लिए कमेटियां बनाना भी मुश्किल हो गया है।
 
मुख्यमंत्री मान ने आगे कहा कि पंजाब के पुनर्निर्माण और प्रशासन को मजबूत करने के लिए प्रदेश को अनुभवी और ईमानदार लोगों की जरूरत है। उन्होंने रखड़ा परिवार को एकता और मेहनत का प्रतीक बताते हुए कहा कि उनके अनुभव का पंजाब और पार्टी को बड़ा फायदा होगा।
 
इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए सुरजीत सिंह रखड़ा ने पार्टी में स्वागत करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान और 'आपलीडरशिप का धन्यवाद किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिरोमणि अकाली दल छोड़ने का उनका फैसला सीधे तौर पर बेअदबी के मुद्दे और नए बने बेअदबी विरोधी कानून से जुड़ा हुआ है।
 
रखड़ा ने बताया कि वे पिछले करीब डेढ़ साल से लगातार समाना मोर्चे पर जाते रहे हैंजहां गुरजीत सिंह खालसा बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून की मांग को लेकर 400 फुट ऊंचे टावर पर प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वे दिल से महसूस करते थे कि ऐसा कानून बहुत जरूरी है।
 
रखड़ा ने खुलासा किया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें कहा था कि यदि सरकार बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून बनाती हैतो वे पार्टी का साथ दें। रखड़ा ने कहा कि उन्होंने वादा किया था कि यदि ऐसा कानून पास हो गया तो उन्हें 'आपमें शामिल होने में कोई झिझक नहीं होगी।
 
उन्होंने आगे कहा कि पिछली सरकारें राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी के कारण कोई प्रभावशाली कानून बनाने में नाकाम रहींजबकि मान सरकार ने राज्यपाल की मंजूरी के बाद इस पुरानी मांग को पूरा कर दिया। उन्होंने कहा कि जब कानून पास हो गयातो मुझे अपना वादा निभाना ही था।
 
रखड़ा ने नहरी पानी के बुनियादी ढांचे का विस्तार करने और पंजाब को रेगिस्तान बनने से बचाने के लिए पंजाब सरकार के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने पंजाब के जल संसाधनों को सुरक्षित करने के लिए मान सरकार के प्रयासों की तारीफ करते हुए कहा कि नहरी पानी के बढ़ते उपयोग ने पंजाब की आने वाली पीढ़ियों के लिए एक नई उम्मीद जगाई है।
 

Former-Minister-Surjit-Singh-Rakhra-Joins-Aam-Aadmi-Party



TOP HEADLINES


हरित-भरा पंजाब सुनिश्चित करने के लिए राज्यभर में 1.50
*‘ब्राइट माइंडज़ पंजाब’ कार्यक्रम की रूपनगर से शुरुआत;
पंजाब में 11आईपीएस अधिकारियों का तबादला
‘गैंगस्टरों ते वार’ का 132वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा
कामकाज में चुस्ती लाने के लिए शिक्षा मंत्री ने किया वि
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया एआई सैंडबॉक्स का लोकार्प
*विरासत-ए-खालसा, भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल होंगे सौर ऊ
बिजली की पीक मांग को पूरा करने के लिए विभाग तैयार_अनिल
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पांच लाख करोड़ का लक्ष्य लेकर
पंजाब में पहली बार गन्ने के 100 प्रतिशत बकाए का निपटार
*मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब में एचपीसीएल का ब
*डीजीपी गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य म
*लुधियाना: जनता नगर डबल मर्डर की गुत्थी 24 घंटे में सु
3 जून को पंजाब भाजपा अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे सरद
*जेल में किसी भी प्रकार की हिंसक घटना के लिए संबंधित ज
*पंजाब सरकार द्वारा आशीर्वाद योजना के तहत 1241 लाभार्थ
*बड़ी इन्फोर्समेंट सफलताओं के कारण पंजाब ने मई 2026 के
*मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल
इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026
दिल में छेद की बीमारी से वर्षों तक जूझती रहीं गुरप्रीत

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50243047

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us