मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया एआई सैंडबॉक्स का लोकार्पण

Jun1,2026 | Rajender Singh Jadon | Chandigarh

        
चंडीगढ़, 1 जून(राजेंद्र सिंह जादौन)मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा कि एआई टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म शासन, विकास व नवाचार की यात्रा में मील का पत्थर साबित होगा। एआई सैंडबॉक्स के माध्यम से अंत्योदय के कल्याण की दिशा में हरियाणा प्रदेश और तीव्र गति से आगे बढ़ेगा। मुख्यमंत्री सोमवार को गुरुग्राम  में  आधुनिकतम तकनीक पर केंद्रित एआई सेंडबॉक्स के लोकार्पण उपरांत उपस्थित युवाओं को सम्बोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एआई सुशासन व एआई अंत्योदय के साथ एआई हरियाणा की इस यात्रा में सहभागी बनते हुए सभी ने मिलकर आधुनिक स्वरूप के साथ विकसित भारत के सपने को साकार करना है। उन्होंने कहा कि हरियाणा एआई सैंडबॉक्स का निर्माण भी इसी सोच और दृष्टिकोण के साथ किया गया है। इस मंच पर विभिन्न विभाग अपनी वास्तविक चुनौतियों और समस्याओं को लेकर आएंगे, जबकि नवाचार उद्यमी, शोधकर्ता, प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ तथा तकनीकी कंपनियां उनके समाधान प्रस्तुत करेंगी। इन समाधानों का सुरक्षित और नियंत्रित वातावरण में परीक्षण किया जाएगा, ताकि उनकी प्रभावशीलता और उपयोगिता का सही आकलन किया जा सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047के संकल्प को साकार करने की यात्रा में हरियाणा एक सशक्त और अथक विकास इंजन के रूप में अपनी भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए कोई आवेदन केवल एक फाइल या प्रक्रिया नहीं होता, बल्कि उसके पीछे किसी परिवार की आशाएं, अपेक्षाएं और बेहतर भविष्य का सपना जुड़ा होता है। इसलिए राज्य सरकार का निरंतर प्रयास है कि शासन व्यवस्था अधिक संवेदनशील, जनोन्मुखी, पारदर्शी और जवाबदेह बने। सरकार ऐसी व्यवस्था विकसित कर रही है जो लोगों की बात सुने, उनकी समस्याओं को समझे और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि जब तकनीक जनकल्याण के उद्देश्य से उपयोग की जाती है, तभी उसका वास्तविक महत्व सिद्ध होता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरी दुनिया में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) चर्चा का प्रमुख विषय है, लेकिन हरियाणा के लिए यह केवल एक प्रचलित शब्द या आधुनिक तकनीकी अवधारणा नहीं है। राज्य सरकार के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता का अर्थ अंत्योदय के कल्याण के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ताहै। इसका उद्देश्य ऐसी तकनीक विकसित करना है जो समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ पहुंचाने में सहायक बने। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रशासन को बेहतर और सटीक निर्णय लेने में मदद करेगी, जनसमस्याओं की पहचान को आसान बनाएगी तथा उनके समयबद्ध समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके माध्यम से शासन व्यवस्था अधिक प्रभावी, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित बनेगी।
 :                          मुख्यमंत्री ने कहा कि एआई तकनीक का उद्देश्य आम नागरिकों के जीवन को सरल और सुविधाजनक बनाना है। उन्होंने कहा कि म्हारी सड़कएप के माध्यम से यदि तस्वीर और स्थान की जानकारी के आधार पर क्षतिग्रस्त सड़कों की पहचान हो जाए, तो मरम्मत कार्य तेजी से किया जा सकेगा। शिक्षा क्षेत्र में एआई के माध्यम से शिक्षकों की आवश्यकता, कमी और बेहतर तैनाती की योजना बनाई जा सकेगी, जिससे विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता डॉक्टरों की सहायता करते हुए गंभीर मामलों की समय रहते पहचान करने में मददगार सिद्ध हो सकती है। वहीं जलापूर्ति से संबंधित शिकायतों, रिसाव और बार-बार आने वाली समस्याओं का विश्लेषण कर समय पर समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क, पानी, स्कूल, अस्पताल और जनशिकायतों जैसे रोजमर्रा के विषयों से जुड़ी यह पहल आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल इस पहल की शुरुआत पांच चुनौतियों से की जा रही है, लेकिन भविष्य में कृषि, राजस्व, शहरी विकास, परिवहन, समाज कल्याण, पर्यावरण, उद्योग सहित सभी विभाग अपनी वास्तविक समस्याओं के समाधान के लिए इस मंच का उपयोग करेंगे।
 
कार्यक्रम में वर्ल्ड बैंक इंडिया के एक्टिंग कंट्री डायरेक्टर पॉल प्रोसी ने कहा कि भारत में वर्ल्ड बैंक  हरियाणा सरकार के लिए एआई स्किल्स को इम्प्रूव करने में पूरी मदद करेगा। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यशैली व सजगता की सराहना की। हरियाणा में एआई सेंडबॉक्स के लांच करने पर नई तकनीक के पहलू पर आगे बढ़ने की सराहना की।
एआई सेंडबॉक्स के लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डिजिटल नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए गूगल के संजय धीमान, अमेजॉन वेब सर्विसेज के मयंक अरोड़ा तथा माइक्रोसॉफ्ट की सपना नाहरिया को सम्मानित किया।:इस अवसर पर हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, आयुक्त एवं सचिव , हार्ट्रॉन के प्रबंध निदेशक डॉ. जे. गणेशन, मुख्यमंत्री के ओएसडी राज नेहरू और विवेक कालिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Chief-Minister-Nayab-Saini-Inaugurated-The-Ai-sandbox-



TOP HEADLINES


हरित-भरा पंजाब सुनिश्चित करने के लिए राज्यभर में 1.50
*‘ब्राइट माइंडज़ पंजाब’ कार्यक्रम की रूपनगर से शुरुआत;
पंजाब में 11आईपीएस अधिकारियों का तबादला
‘गैंगस्टरों ते वार’ का 132वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा
कामकाज में चुस्ती लाने के लिए शिक्षा मंत्री ने किया वि
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया एआई सैंडबॉक्स का लोकार्प
*विरासत-ए-खालसा, भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल होंगे सौर ऊ
बिजली की पीक मांग को पूरा करने के लिए विभाग तैयार_अनिल
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पांच लाख करोड़ का लक्ष्य लेकर
पंजाब में पहली बार गन्ने के 100 प्रतिशत बकाए का निपटार
*मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब में एचपीसीएल का ब
*डीजीपी गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य म
*लुधियाना: जनता नगर डबल मर्डर की गुत्थी 24 घंटे में सु
3 जून को पंजाब भाजपा अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे सरद
*जेल में किसी भी प्रकार की हिंसक घटना के लिए संबंधित ज
*पंजाब सरकार द्वारा आशीर्वाद योजना के तहत 1241 लाभार्थ
*बड़ी इन्फोर्समेंट सफलताओं के कारण पंजाब ने मई 2026 के
*मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल
इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026
दिल में छेद की बीमारी से वर्षों तक जूझती रहीं गुरप्रीत

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50243043

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us