मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पांच लाख करोड़ का लक्ष्य लेकर मेक इन हरियाणा पॉलिसी की लॉन्च

Jun1,2026 | Rajender Singh Jadon | Chandigarh

पहले ही दिन हुए एक लाख दस हजार करोड़ के एमओयू 
        
चंडीगढ़, 1 जून(  राजेंद्र सिंह जादौन) हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने सोमवार को गुरुग्राम में मेक इन हरियाणा इंडस्ट्रियल पॉलिसी को लॉन्च किया। प्रदेश में 5 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य लेकर लॉन्च की गई इस पॉलिसी के पहले ही दिन 1 लाख 10 हजार करोड़  रुपये के निवेश प्रस्तावों के एमओयू हुए। इसके साथ-साथ उन्होंने 9 नई सेक्टोरल पॉलिसी, एक स्मार्ट निवेश सुविधा पोर्टल को भी लॉन्च किया। मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लोगों का भी अनावरण किया। इस दौरान संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस नई पॉलिसी से उद्योग और सशक्त होंगे। निवेश प्रक्रिया सरल होगी और विकास के अवसर और अधिक व्यापक होंगे। इससे प्रदेश को एक नई दशा और दिशा मिलेगी।
मुख्यमंत्री  ने कहा कि आज दुनिया में निवेश करने का तरीका बदल रहा है। आज उद्योग केवल इंसेंटिव ही नहीं देखते। वे इकोसिस्टम भी देखते हैं। वे पूछते हैं कि कौन सा राज्य तेजी से निर्णय ले सकता है? कौन सा राज्य भरोसा दे सकता है? कौन–सा राज्य लंबे समय तक ग्रोथ पार्टनर बन सकता है? यही वह क्षेत्र है, जहां हरियाणा नेतृत्व करने जा रहा है। मेक इन हरियाणा' केवल एक इंडस्ट्रियल पॉलिसी नहीं है। यह हरियाणा के आर्थिक विकास के अगले चरण का रोडमैप है। ऐसा रोडमैप जो, कॉम्पिटिटिवनेस, इनोवेशन, सस्टेनेबिलिटी, एक्सपोर्टस, रोजगार और फ्यूचर–रेडी मैन्युफैक्चरिंग पर आधारित है। मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने निवेशकों से आह्वान किया कि हरियाणा में निवेश कीजिए। हरियाणा के साथ बढ़िए और अपने भविष्य का निर्माण कीजिए। उन्होंने कहा कि इन्वेस्टिंग इन हरियाणा का मतलब इन्वेस्टिंग इन फ्यूचर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल्द ही हरियाणा ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया जाएगा। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा देश की सबसे मजबूत औद्योगिक अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। देश के केवल 1.3 प्रतिशत भू–भाग के बावजूद हरियाणा भारत की जीडीपी में लगभग 3.6 प्रतिशत योगदान देता है। एक्सप्रेसवेज, फ्रेट कॉरिडोर्स, रेल कनेक्टिविटी, लॉजिस्टिक्स हब्स और एनसीआर तक सीधी पहुंच ने हरियाणा को भारत के सबसे राजनीतिक इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन्स में बदल दिया है। उन्होंने कहा कि आज ग्लोबल कंपनियां हरियाणा को मैन्युफैक्चरिंग डेस्टिनेशन के साथ ग्रोथ डेस्टिनेशन के रूप में भी देख रही हैं।
मुख्यमंत्री  ने कहा कि आज दुनिया भर की सरकारें एक बात समझ चुकी हैं कि सिर्फ ईज-आफ-डूईंग बिजनेस अब काफी नहीं है। अगला दौर इंटेलिजेंट गवर्नेंस का है। और इसलिए आज हरियाणा इंटेलिजेंट इन्वेस्टमेंट फेसिलिटेशन पोर्टल लॉन्च किया है जो बेहद महत्वपूर्ण है। यह पोर्टल सरकार और उद्योगों के बीच काम करने के तरीके को पूरी तरह बदल देगा। हमारा ध्येय स्पीड और ट्रस्ट है। अब इन्वेस्टर्स को अप्रूवर्स, लैंड, इंसेंटिव्स, कम्प्लायंसेज़ और क्लीयरेंस के लिए अलग–अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सब सुविधाएं एक जगह मिलेंगी। इस पोर्टल के माध्यम से इन्वेस्टर को जीआईएस आधारित लैंड आइडेंटिफिकेशन, ऑटोमेटेड इन्वेस्टमेंट ब्लूप्रिंट, एआई–इनेबल्ड असिस्टेंस, अप्रूवल्स पाथ–वे, इंफ्रास्ट्रक्चर इंफॉर्मेशन और पॉलिसी सपोर्ट, ये सब कुछ एक इंटीग्रेटेड डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। यह केवल डिजिटाइजेशन नहीं है। यह गवर्नेंस ट्रांसफॉर्मेशन है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज लगभग 80 हजार करोड़ रुपये के जो इन्वेस्टमेंट प्रपोजल्स साइन हुए हैं, वे एक बहुत मजबूत संदेश देते हैं। इंडस्ट्री को हरियाणा पर भरोसा है। ये इन्वेस्टमेंट केवल एक आंकड़ा नहीं हैं। ये नए उद्योग हैं। नई सप्लाई चेन हैं। एमएसएमई के लिए नए अवसर हैं। युवाओं के लिए नए रोजगार हैं। और हरियाणा की अर्थव्यवस्था के लिए नई ऊर्जा हैं। उन्होंने उन सभी इन्वेस्टर्स और इंडस्ट्री लीडर्स का धन्यवाद किया जिन्होंने हरियाणा को अपना ग्रोथ पार्टनर चुना है।
मुख्यमंत्री  ने कहा कि हरियाणा की सबसे बड़ी ताकत हमेशा इसके लोग रहे हैं। हमारे किसान, उद्यमी, एमएसएमई, स्टार्टअप्स, इंडस्ट्रियल वर्कर्स और इंडस्ट्री लीडर्स, इन सभी ने मिलकर हरियाणा की ग्रोथ स्टोरी लिखी है। अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम इसी स्पीड, ट्रस्ट और कमिटमेंट के साथ विकास के अगले चरण का निर्माण करें। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि भविष्य उन्हीं राज्यों का होगा, जो तेजी से निर्णय लेंगे, जो स्मार्ट गवर्नेंस देंगे और जो इंडस्ट्री के साथ मजबूत पार्टनरशिप बनाएंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में हरियाणा इस भविष्य का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने सभी इन्वेस्टर, इनोवेटर्स और ग्लोबल पार्टनर्स को हरियाणा की इस नई ग्रोथ स्टोरी का भागीदार बनने के लिए आमंत्रित किया।
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि आज का दिन हरियाणा के औद्योगिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केवल नई नीतियां लागू करने तक सीमित नहीं है, बल्कि हरियाणा की औद्योगिक सोच को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप आकार देने का कार्य कर रही है। सरकार का लक्ष्य हरियाणा को केवल मैन्युफैक्चरिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करना नहीं, बल्कि इसे इनोवेशन, एक्सपोर्ट, टेक्नोलॉजी और भविष्य की उद्योगों का प्रमुख केंद्र बनाना है। उन्होंने कहा कि आज हुए निवेश समझौते, नई साझेदारियां और उद्योग जगत की सकारात्मक भागीदारी इस बात का प्रमाण हैं कि हरियाणा निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद राज्यों में शामिल हो रहा है। उन्होंने कहा कि उद्योगों द्वारा व्यक्त किए गए निवेश प्रस्ताव केवल आंकड़े नहीं हैं, बल्कि वे आने वाले समय में वास्तविक निवेश और रोजगार सृजन के रूप में धरातल पर दिखाई देंगे। उन्होंने उद्योगपतियों का आह्वान करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार निवेशकों को आवश्यक सुविधाएं, अनुकूल नीतियां और बेहतर प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, ताकि हरियाणा विकसित भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा सके।
इस दौरान संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव  अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि आज हमने केवल पॉलिसी की शुरुआत होते हुए नहीं देखा है बल्कि सुनहरे हरियाणा के एक भविष्य की तस्वीर देखी है। एक ऐसी तस्वीर जो हरियाणा में औद्योगिक विकास को एक नई दिशा देने वाली है। एक ऐसी तस्वीर जो हमें नए अवसरों की उपलब्धता का एहसास कराती है और एक ऐसी तस्वीर जो संपूर्ण विकास का प्रतीक है। यह पॉलिसी सरकारी दफ्तरों में बैठकर बनी हुई पॉलिसी नहीं है बल्कि सभी उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ बैठकर, बातचीत कर बनाई गई पॉलिसी हैं। हमारा मकसद ऐसा इकोसिस्टम तैयार करना है जिससे निवेशकों को भरोसा हो कि यह पॉलिसी दूसरे राज्यों से बेहतर है और लंबे समय की ग्रोथ की सूचक है। उन्होंने कहा कि आज 1 लाख 10 हजार करोड़  रुपये के एमओयू इस बात का प्रमाण है कि निवेशकों को हरियाणा के मुख्यमंत्री और उनके द्वारा लॉन्च की गई पॉलिसी पर पूरा भरोसा है। निवेशकों का उनकी नीतियों पर भरोसा है, उनकी कार्यशैली पर भरोसा है और पूरे सिस्टम पर, सरकारी सिस्टम पर भरोसा है। आप सबका यह भरोसा हमें अपने सिस्टम को और बेहतर बताने, बनाने के लिए प्रेरित करता है और हम कोशिश करेंगे कि आपके इस भरोसे पर खरा उतर सकें। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि आज जारी की गई जो पॉलिसी न केवल औद्योगिक विकास को गति प्रदान करेंगी बल्कि व्यापार के नए अवसर, युवाओं के लिए रोजगार के सृजन व राज्य के लिए एक संपूर्ण विकास का कार्य भी करेगी। आज जो जोश हम सबने देखा है, वह केवल एक शुरुआत है। हम विश्वास दिलाते हैं कि हर आने वाले वर्ष में हरियाणा के औद्योगिक विकास का एक नया अध्याय हम सब मिलकर लिखेंगे।
उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल ने कहा कि आज के कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पॉलिसी लॉन्च करना नहीं है बल्कि हरियाणा की नई सोच और नए अप्रोच को प्रस्तुत करने का अवसर है। काफी समय तक दुनिया भर के सभी देश और राज्य इंसेंटिव के आधार पर प्रतियोगिता करते रहे हैं लेकिन अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं। आज निवेशक सवाल करते हैं कि क्या सरकार तेजी से फैसले ले सकती है। क्या सरकार दीर्घकालिक विकास भागीदार बन सकती है। पिछले कई महीनों में हरियाणा ने इन सवालों पर बड़ी गंभीरता से काम किया है और आज जो आप देखने जा रहे हैं वो उसी सोच का परिणाम है कि नई पॉलिसी लॉन्च हो रही है। इस पॉलिसी से पहले हितधारकों से बातचीत की गई, उनके विचार जाने गए और इसके बाद इस पॉलिसी को तैयार किया गया। यह पॉलिसी दर्शाती है कि हरियाणा केवल निवेशकों को आकर्षित करने की बात नहीं करता बल्कि भविष्य में व्यवधान के समय उद्योगों के साथ खड़े रहने की प्रतिबद्धता भी रखता है। इसके साथ-साथ 9 सैक्टोरल पॉलिसी को भी लॉन्च किया गया है, जो यह स्पष्ट करता है कि सेक्टर स्पेसिफिक ग्रोथ इकोसिस्टम तैयार करने पर भी सरकार का ध्यान है। मेक इन हरियाणा पॉलिसी यह दर्शाती है कि हरियाणा केवल एक मैन्युफैक्चरिंग वाली जगह नहीं बल्कि एक विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी निवेश की जगह है। वहीं उद्योग एवं वाणिज्य विभाग एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के महानिदेशक डॉ. यश गर्ग ने मेक इन हरियाणा पॉलिसी व 9 नई सेक्टोरल पॉलिसी के बारे में विस्तार से बताया।
इन कंपनियों ने किया एमओयू
एनटीएफ ग्रुप, औमोवियो, प्रोटेरियल, नेशनल आस्ट्रेलियन बैंक ग्लोबल इनोवेशन सेंटर, सुमितोमो कॉर्पोरेशन इंडिया, रिलायंस एमईटीएल, स्टार वायर, सात्विक ग्रप, ईंडिया सेल एलायंस, गौतम सोलर, वीनस रेमेडिस, वरूण बेवरेजिस, होरिजोन इंडस्ट्रिएल, अनंत राज, वैलसपम वन, स्टार सीमेंट, जीएलएस ग्रुप, एसएमटीए, करनाल फॉर्मा पार्क, यूनिवर्सल सक्सेस एनटरप्राइजेस, रैकबैंक, अंबर ग्रुप।इस मौके पर गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा, पटौदी विधायक बिमला चौधरी, नलवा विधायक रणधीर सिंह पनिहार मौजूद रहे।

Chief-Minister-Nayab-Saini-Launched-The-Make-In-Haryana-Policy-With-A-Target-Of-Rs-5-Lakh-Crore-



TOP HEADLINES


हरित-भरा पंजाब सुनिश्चित करने के लिए राज्यभर में 1.50
*‘ब्राइट माइंडज़ पंजाब’ कार्यक्रम की रूपनगर से शुरुआत;
पंजाब में 11आईपीएस अधिकारियों का तबादला
‘गैंगस्टरों ते वार’ का 132वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा
कामकाज में चुस्ती लाने के लिए शिक्षा मंत्री ने किया वि
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया एआई सैंडबॉक्स का लोकार्प
*विरासत-ए-खालसा, भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल होंगे सौर ऊ
बिजली की पीक मांग को पूरा करने के लिए विभाग तैयार_अनिल
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पांच लाख करोड़ का लक्ष्य लेकर
पंजाब में पहली बार गन्ने के 100 प्रतिशत बकाए का निपटार
*मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब में एचपीसीएल का ब
*डीजीपी गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य म
*लुधियाना: जनता नगर डबल मर्डर की गुत्थी 24 घंटे में सु
3 जून को पंजाब भाजपा अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे सरद
*जेल में किसी भी प्रकार की हिंसक घटना के लिए संबंधित ज
*पंजाब सरकार द्वारा आशीर्वाद योजना के तहत 1241 लाभार्थ
*बड़ी इन्फोर्समेंट सफलताओं के कारण पंजाब ने मई 2026 के
*मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल
इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026
दिल में छेद की बीमारी से वर्षों तक जूझती रहीं गुरप्रीत

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50243054

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us