*पेट्रोल की बढ़ी कीमतों पर आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल* *पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के विरोध में सड़कों पर उतरी आम आदमी पार्टी*
May15,2026
| Jagrati Lahar Bureau | Ludhiana
*मोदी सरकार की नीतियां हो चुकी हैं फेल - जतिंदर खंगूडा*
केंद्र में भाजपा की अगवाही वाली मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ आम आदमी पार्टी की तरफ से जिला प्रधान जतिंदर खंगूडा के नेतृत्व में रघुनाथ अस्पताल के सामने अगर नगर के बाहर स्थित पेट्रोल पंप पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस मौके पर लुधियाना के प्रधान जतिंदर खंगूडा ने कहा कि पांच राज्यों में चुनाव समाप्त होने के बाद केंद्र की भाजपा सरकार ने लगातार गैस सिलेंडर और अब पेट्रोल की कीमतें बढ़ाई हैं, जिससे आम लोगों की जिंदगी पर आर्थिक बोझ पड़ा है। मोदी सरकार की विदेश नीति फेल साबित हुई है।
लुधियाना शहर की पूरी लीडरशिप इस विरोध प्रदर्शन में मौजूद थी, जिसमें लुधियाना शहर सचिव और वार्ड 19 से पार्षद निधि गुप्ता, यूथ विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष परमिंदर संधू, गुरवीर सिंह गोलू बाजवा, चेयरमैन राजू कनौजियां, सोशल मीडिया इंचार्ज गुरप्रीत सिंह राजा, यूथ विंग इंचार्ज अमरिंदर सिंह एम.पी. जवाड़ी, एससी विंग इंचार्ज कपिल सिद्धू, बीसी विंग इंचार्ज विजय सिंह मीडिया इंचार्ज पुनीत साहनी, जसप्रीत सिंह काका माछीवाड़ा, सनी बेदी, ब्लॉक अध्यक्ष विपिन सेठी, साउथ हलके से परमिंदर सिंह गिल, नॉर्थ हलके से संगठन इंचार्ज दशमेश सिंह, तीर्थ यात्रा इंचार्ज जतिंदर सिंह सेवक, महिला विंग इंचार्ज लुधियाना शहरी मनीषा कपूर, आत्म नगर हलके से सुखप्रीत, हलका पूनम अरोड़ा, राधा मल्होत्रा, बुलाक इंचार्ज सुमनजीत कौर, ब्लॉक इंचार्ज मनप्रीत कौर खंगूरा, पूनम अरोड़ा जसमीत सिंह कोहली, बलविंदर सिंह, रमेश शर्मा, वरुण मेहता, उदय भान और सैकड़ों अन्य साथी भी मौजूद थे।
Aam-Aadmi-Party-s-Attack-On-Increased-Petrol-Prices