सुखबीर बादल के आरोपों पर बलतेज पन्नू का तीखा पलटवार, कहा- अपनी याददाश्त सुधारें बादल, बेअदबी का काला इतिहास आपका है

Mar20,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh

 
*पन्नू का सुखबीर बादल से सवाल-जब नकोदर और बहबल कलां में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी हुई तब पंजाब में किसकी सरकार थी?
 
सुखबीर बदल शायद भूल गए हैं कि वे खुद  बेअदबी से जुड़े मामले में जमानत पर बाहर हैं:पन्नू
 
पंजाब की जनता 2007-2017 का काला दौर भूली नहीं हैंसुखबीर बादल के 'आप'  पर आरोप बेबुनियाद:पन्नू
 
 
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के हालिया बयानों पर तीखा पलटवार किया है। पन्नू ने कहा कि सुखबीर बादल बेअदबी की घटनाओं के लिए 'आपसरकार को जिम्मेदार ठहरा कर अपनी राजनीतिक जमीन बचाने की नाकाम कोशिश कर रहे हैंलेकिन वे यह भूल गए हैं कि पंजाब की जनता उनकी असलियत से अच्छी तरह वाकिफ है।
 
बलतेज पन्नू ने सुखबीर बादल की याददाश्त पर सवाल उठाते हुए कहा कि सुखबीर बादल कह रहे हैं कि 'आपके आने के बाद पंजाब बेअदबी शुरू हुई। शायद वे भूल गए हैं कि 1986 में जब नकोदर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी हुई और इंसाफ मांग रहे 4 नौजवान शहीद हुएतब पंजाब में किसकी सरकार थीक्या तब आम आदमी पार्टी पंजाब में थीपंजाब के लोग भूले नहीं हैं कि उस खूनी मंजर के पीछे कौन सी ताकतें थीं।
 
पन्नू ने 2015 की घटनाओं का जिक्र करते हुए पूछा कि जून 2015 में बुर्ज जवाहर सिंह वाला से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पावन स्वरूप चोरी हुआतब सत्ता में कौन थाजून में चोरी हुई बीड़ की बेअदबी अक्टूबर 2015 में की गई। इस पूरे दौर में पंजाब की सत्ता पर बादल परिवार का कब्जा था। क्या उस वक्त पंजाब में 'आपकी सरकार थीसच तो यह है कि आपकी सरकार ने ही दोषियों को संरक्षण दिया।
 
पन्नू ने आगे कहा कि कोटकपूरा के बत्तियां वाले चौक पर शांतिपूर्ण विरोध कर रही संगत पर पुलिस ने बर्बरता की और बहबल कलां में गोलीबारी में दो निर्दोष सिख शहीद हुए। जस्टिस रणजीत सिंह कमीशन और जस्टिस जोरा सिंह कमीशन की रिपोर्टें साफ तौर पर इशारा करती हैं कि इन घटनाओं के पीछे असली चेहरे कौन थे। आज सुखबीर सिंह बादल खुद कोटकपूरा मामले में जमानत पर बाहर हैं। उनके साथ सुमेध सैनीचरणजीत शर्मा और उमरानंगल जैसे लोग भी जमानत पर हैंजो इनके शासनकाल के काले कारनामों की गवाही देते हैं।
 
बलतेज पन्नू ने  कहा कि 2007 से 2017 तक का अकाली दल का शासन पंजाब के इतिहास का काला अध्याय है। पंजाब को नशेभ्रष्टाचार और बेअदबी के काले दौर में धकेलने के पीछे कोई और नहींबल्कि सुखबीर बादल और उनकी पार्टी ही है। अपनी जिम्मेदारियों से भागने के लिए अब वे 'आपपर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैंलेकिन पंजाब की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।
 

Sukhbir-Badal-Trying-To-Rewrite-Punjab-s-History-To-Hide-Akali-Dal-s-Role-In-Beadbi-Cases-Baltej-Pannu



TOP HEADLINES


फाजिल्का में सीमा पार से तस्करी की कोशिश नाकाम; 6.5 कि
*बठिंडा आधारित कारोबारी को लूटने की योजना बना रहे दो म
इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने शहीदों को द
लाइव: चंडीगढ़ से मुख्यमंत्री भगवंत मान की महत्वपूर्ण प
लाइव: चंडीगढ़ से मुख्यमंत्री भगवंत मान की महत्वपूर्ण प
लुधियाना की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में हजारों मुसलमान ने
बड़ी खबर : कैबिनेट मंत्री लालजीत भुल्लर​ का इस्तीफा
पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए विधायक पूरी ज़िम्मेदार
ध्रुव राठी की वीडियो ने किया बीजेपी के फर्जी शराब घोटा
भगवंत मान सरकार की अगुवाई में ए.आई. क्रांति किसानों की
हैबोवाल पुलिस ने चोरी-स्नैचिंग की वारदातें करने वाले ए
श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र का निर्माण जल्द शु
नई लंगर नीति पर विवाद, सबलो ने पारदर्शिता पर जताई चिंत
पंजाब के युवाओं को अब घर में ही मिल रही हैं नौकरियां,
*धोखाधड़ी से चीन के कुछ नागरिकों के खातों में पैसे भेज
*आयुष्मान भारत योजना में शर्तें लागू, जबकि ‘आप’ सरकार
सुखबीर बादल के आरोपों पर बलतेज पन्नू का तीखा पलटवार, क
शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने
पंजाब सरकार द्वारा पिछड़ी श्रेणियों के कल्याण हेतु 11
सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में उठाया सुखना झील का मुद

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 49547747

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us