शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने शाहकोट में विशाल रैली को संबोधित किया
Mar20,2026
| Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh
शाहकोट, 20 मार्च (): शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज कहा है कि मुख्यमंत्री भगंवत मान को पंजाब के साथ हो रहे अन्याय का एहसास तब हुआ जब राज्य की आधी नदियों का पानी राजस्थान में बहने लगा, जबकि पूर्ववर्ती अकाली दल सरकार के दौरान विधानसभा द्वारा पारित किए गए प्रस्ताव पर कोई कार्रवाई नही की गई , जिसमें न केवल राजस्थान बल्कि हरियाणा और दिल्ली को दिए जाने वाले नदी के पानी पर राॅयल्टी की मांग की गई थी।
पार्टी के पंजाब बचाओ अभियान के तहत हलका इंचार्ज बछितर सिंह के साथ एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा,‘ हम कांग्रेस पार्टी द्वारा पंजाब के साथ की गई ऐतिहासिक गलती सुधारने के लिए वचनबद्ध हैं, उन्होने हमारी नदी का आधा पानी राजस्थान को दे दिया, अब अगली सरकार बनने पर पानी को पंजाब के खेतों की ओर मोड़ दिया जाएगा।’’
अकाली दल अध्यक्ष ने नौजवानों को 10 लाख रूपये का ब्याज मुक्त कर्जा देने ,आटा-दाल योजना को दोबारा शुरू करने और बुढ़ापा पेंशन को बढ़ाकर 3100 रूपये और शगुन भत्ता को 1 लाख रूपये करने की घोषणा की है। उन्होने जिन किसानों के पास टयूबवैल कनेक्शन नही है , उन्हे यह सुविधा देने की घोषणा की है। उन्होने दिन में 12 घंटे बिजली आपूर्ति , प्रत्येक जिले में संबंद्ध काॅलेजों के साथ एक वल्र्ड स्किल यूनिवर्सिटी की स्थापना की जाने और केवल पंजाबियों को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है।
Sukhbir-S-Badal-Addresses-Massive-Rally-In-Shahkot