लुधियाना 17 फरवरी (पारस दानिया): कमिश्नरेट के थाना साइबर क्राइम सेल की पुलिस का साइबर ठगों पर लगातार शिकंजा जारी है।थाना साइबर क्राइम के इंचार्ज सतबीर सिंह व उनकी पुलिस टीम ने एक और मामले को ट्रेस करते हुए कामयाबी हासिल की है। यहां बता दें महानगर के पुलिस कमिश्नर आईपीएस स्वपन शर्मा के निर्देशों पर, डीसीपी इन्वेस्टिगेशन हरपाल सिंह, एडीसीपी वैभव सहगल और एसीपी मुराद जसवीर सिंह की देखरेख में साइबर ठगों के खिलाफ चल रहे अभियान में पुलिस स्टेशन साइबर क्राइम के इंचार्ज इंस्पेक्टर सतबीर सिंह व उनकी पुलिस टीम ने 12 फरवरी 2026 को थाना साइबर क्राइम में दर्ज एक केस नंबर 01/2024 के आरोपी विक्रम यादव, निवासी हरियाणा को रेवाड़ी, हरियाणा से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने उक्त मामले में अपने साथियों के साथ मिलकर शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने के बहाने शिकायतकर्ता से 4 करोड़ 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। जिसमें से 60 लाख रुपये आरोपी विक्रम यादव के अकाउंट में ट्रांसफर किए गए थे। संबंधित जानकारी में इंस्पेक्टर सतबीर सिंह ने बताया कि आरोपी 17-02-2026 तक पुलिस कस्टडी में है। इस केस से जुड़े दूसरे आरोपियों को ढूंढने के लिए रेड किए जा रहे हैं और डिजिटल सबूतों की अच्छी तरह से जांच की जा रही है। पुलिस लोगों से अपील करती है कि ऐसे किसी भी शक वाले कॉल या मैसेज से सावधान रहें और तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 या पास के पुलिस स्टेशन में संपर्क करें।
Ludhiana-Police-Arrested-Accused
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)