आरोपियों से 1 मोटरसाइकिल, 1 खिलौना पिस्तौल, स्नैचिंग के 10 मोबाइल फोन, लोहे का दातर, और 10,000 रुपये कैश बरामद - एसएचओ जसवीर सिंह कौलधार ** लुधियाना 17 फरवरी (पारस दानिया)। असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कमिश्नरेट के थाना जोधेवाल की पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। आरोपी खिलौना पिस्तौल और दात की नोक पर लूट-पाट व चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। जिनको सीपी लुधियाना आईपीएस स्वपन शर्मा के निर्देशों पर अपराधिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने काबू किया। उक्त मामले के संबंध में जानकारी देते हुए एडीसीपी -1 समीर वर्मा और एसीपी नार्थ किक्कर सिंह भुल्लर ने बताया कि थाना जोधेवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर जसवीर सिंह कौलधार व उनकी पुलिस पार्टी ने रेगुलर पेट्रोलिंग के दौरान आरोपी जज सिंह (उर्फ बनी/बबलू) और गुरविंदर सिंह (उर्फ रूबी) को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 1 मोटरसाइकिल जिस पर आरोपी वारदातें करते थे, 1 खिलौना पिस्तौल, 10 चोरी के मोबाइल फोन (अलग-अलग कंपनियों के), एक लोहे का दातर, और 10,000 रुपये कैश बरामद किया गया। उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस स्टेशन बस्ती जोधेवाल में अंडर सेक्शन धारा 304(2), 3(5) BNS के तहत केस नंबर 29, तारीख 13 फरवरी को दर्ज किया था और आरोपियों को एक्ट के नियमों के तहत गिरफ्तार किया गया था। अधिक जानकारी देते इंस्पेक्टर जसवीर सिंह कौलधार ने बताया कि आरोपियों की पूछताछ में वारदातें भी ट्रेस की गई है। आरोपियों ने अलग-अलग तारीखों में गैस एजेंसी के आटो डिलीवरी बॉय और दूसरी कंपनियों के लोगों से लूटपाट की वारदातों को अंजाम दिया। इस संबंध में केस पुलिस स्टेशन जोधेवाल में दर्ज हैं। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
Ludhiana-Police-Arrested-Accused
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)