एस.पी. सिटी मोहाली दिलप्रीत सिंह की तरफ से कोई ख़तरा न होने की पुष्टि, शान्ति रखने के लिए की अपील ** चंडीगढ़/ मोहाली, 17 फरवरी: ईमेल के द्वारा बम की धमकी मिलने के बाद आज फोर्टिस अस्पताल मोहाली में एक व्यापक तलाशी मुहिम चलाई गई और जिस दौरान कुछ भी शक्की नहीं मिला। यह जानकारी सुपरडैंट आफ पुलिस ( एस.पी.) सिटी मोहाली दिलप्रीत सिंह ने पुष्टि करते दी। ज़िक्रयोग्य है कि यह धमकी एक स्कूल की आधिकारिक ईमेल आई.डी. से लगभग 8 बजे मिली थी। एस.पी. सिटी दिलप्रीत सिंह ने बताया कि धमकी वाली ईमेल में फोर्टिस अस्पतालों मोहाली को निशाना बनाने के इरादे का ज़िक्र किया गया था। इस पर तत्काल कार्यवाही करने के लिए पुलिस हैडक्वाटर, रेंज दफ़्तर और मोहाली पुलिस की एंटी साबोटाज टीमें, बम निरोधक दस्तों समेत तुरंत हस्पताल में पहुंच गई। क्योंकि धमकी स्कूल के ईमेल आईडी के द्वारा आई थी, इस लिए सावधानी के तौर पर विद्यार्थियों और स्टाफ की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए नज़दीक के सभी स्कूलों की भी अच्छी तरह जांच की गई। एस.पी. ने पुष्टि करते कहा कि सभी संभावी स्थानों की व्यापक जांच के बाद कोई भी शक्की पदार्थ या वस्तु नहीं मिली। इस लिए यह धमकी झूठी या गुमराहकुन लगती है और स्थिति पूरी तरह काबू में है। एस.पी. दिलप्रीत सिंह ने कहा कि उक्त ईमेल आईडी के असली स्रोतों की शिनाख़्त के लिए आगे वाली जांच की जा रही है। इस दौरान, लोगों को शांत रहने और आधिकारियों के साथ सहयोग करने की अपील की। उन्होंने नागरिकों को बिना किसी देरी से किसी भी शक्की गतिविधि की रिपोर्ट नज़दीकी पुलिस थाने में करने की अपील भी की।
Bomb-Threat-Email-Targeting-Mohali-Fortis-Hospital-Found-To-Be-Hoax
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)