मोदी ने मजदूरों के बाद, अब किसानों से भी विश्वासघात किया: बघेल* ज्यादा काम के दिनों के दावे करके भाजपा लोगों को बेवकूफ बना रही है: वड़िंग** भाजपा ने किसान और जवान दोनों से धोखा किया: बाजवा मानसा, 17 फरवरी: मनरेगा की पुनः बहाली की मांग को लेकर कांग्रेस ने आज मानसा में ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत एक विशाल रैली की, जिस दौरान हजारों की संख्या में मनरेगा मजदूरों सहित आम लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पहले मनरेगा को खत्म कर मजदूरों के साथ धोखा करने वाली भाजपा सरकार ने अब भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के जरिए किसानों के हितों के साथ भी विश्वासघात किया है, जिस समझौते से देश की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान होगा और सबसे अधिक दुष्प्रभाव पंजाब पर पड़ेगा। रैली को संबोधित करते हुए, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के पंजाब प्रभारी महासचिव भूपेश बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने पूरी तरह से घुटने टेक दिए हैं। वह हैरान है कि किसी मजबूरी के चलते मोदी ने अमेरिका के समक्ष देश के हितों का समर्पण कर दिया है। उन्हेंने कहा कि जहां अमेरिका भारतीय उत्पादों पर 18 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा, वहीं भारत ‘जीरो टैरिफ’ समझौते के तहत कोई शुल्क नहीं लगाएगा। भूपेश बघेल ने कहा कि मोदी से पहले पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर डॉ. मनमोहन सिंह तक किसी भी प्रधानमंत्री ने विदेशियों के लिए कृषि क्षेत्र को नहीं खोला था, लेकिन मोदी ने ऐसा कर किसानों के हितों को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। इसी तरह, मनरेगा का जिक्र करते हुए, बघेल ने कहा कि मोदी सरकार को अपना फैसला वापस लेना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ, तो 2027 में पंजाब में बनने वाली कांग्रेस सरकार मनरेगा को पुनः बहाल करेगी। साथ ही 2029 में केंद्र में बतौर प्रधानमंत्री राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनने पर न केवल मनरेगा बहाल किया जाएगा, बल्कि मजदूरी में भी बढ़ोतरी की जाएगी। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि भाजपा नए कानून के तहत मनरेगा के कार्यदिवस 125 करने के दावे कर देश की जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि जो सरकार 50 दिन का काम भी नहीं दे सकी, वह 125 दिन का रोजगार कैसे दे पाएगी। उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार पर भी तीखा हमला बोलते हुए, कहा कि उसने जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं किया। उन्होंने महिलाओं को 1000 रुपये प्रतिमाह देने के वादे का जिक्र करते हुए, कहा कि यदि अब भुगतान किया भी जाता है, तो सिर्फ कुछ महीनों का नहीं, बल्कि पूरे पांच साल के 60 हजार रुपये इकट्ठे दिए जाने चाहिए। उन्होंने आप सरकार की ‘नशा विरोधी मुहिम’ को पूरी तरह विफल बताते हुए, कहा कि सरकारी धन का दुरुपयोग कर राजनीतिक रैलियों पर हजारों करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं। वड़िंग ने कहा कि मौजूदा डीजीपी और मुख्य सचिव को राजनीतिक कार्यक्रम में पहले कभी भी शामिल नहीं किया गया था। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि भाजपा पंजाब में कानून-व्यवस्था बिगाड़कर राज्य में राष्ट्रपति शासन के जरिए सत्ता चलाना चाहती है। पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि मोदी सरकार ने समाज के हर वर्ग, खासकर पंजाब के लोगों से धोखा किया है। उन्होंने कहा कि पंजाबी खेती और सेवा में सेवा के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दोनों मामलों में पंजाब को नुकसान पहुंचाया है। जहां अग्निपथ योजना के जरिए पंजाब को पीछे किया गया है। वहीं पर अब व्यापार समझौते से किसानों को भी बड़ा नुकसान पहुंचेगा। उन्होंने राज्य सरकार पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए, कहा कि यह पहली बार देखा गया है, जब किसी राजनीतिक रैली में वर्दी में डीजीपी ने मंच से संबोधन किया हो। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल, विजय इंदर सिंगला, डॉ. अमर सिंह, बलकौर सिंह, अजीत इंदर सिंह मोफर, विक्रम मोफर, सूरज ठाकुर, हरदयाल कंबोज सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।
Congress-Holds-Massive-Rally-In-Mansa-For-Restoration-Of-Mgnrega
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)