रवनीत बिट्टू को गद्दार कहने पर भाजपा ने राहुल गाँधी का पुतला फूंक कर किया प्रदर्शन

Feb4,2026 | Rahul Soni | Amritsar


अमृतसर, 4 फरवरी कुमार सोनी: केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को लोकसभा में कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी द्वारा गद्दार कहे जाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपना रोष व्यक्त करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू के नेतृत्व में हाथी गेट चौक में राहुल गाँधी के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला फूंक कर जोरदार रोष प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सुखमिंदर सिंह पिंटू, डॉ. राम चावला, कुमार अमित, अजयबीर पाल सिंह रंधावा आदि उपस्थित थे।
हरविंदर सिंह संधू ने मीडिया से बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी वह पार्टी है, जिसने 1984 में हिन्दू तथा सिख समाज की धार्मिक भावनाओं को दरकिनार करते हुए विश्व विख्यात तथा सभी धर्मों के पूजनीय सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब पर हमला किया। 1984 में दिल्ली सहित कई अन्य राज्यों में सिख नरसंहार के दौरान सैकड़ों निर्दोषों की हत्या की। लेकिन आज तक यह लोग अपने किये पर जरा भी शर्मिंदा नहीं है। इतना ही नहीं यह राहुल गाँधी तथा इनके कई अन्य दिग्गज नेताओं द्वारा भाजपा नेताओं के विरुद्ध प्रयोग किए गए अभद्र शब्दों का पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी राहुल गाँधी द्वारा देश के प्रधानमंत्री सहित भाजपा के कई अन्य नेताओं के विरुद्ध अभद्र शब्दों का प्रयोग तथा टिप्पणियाँ की गई हैं। भाजपा अपने दिग्गज नेताओं के प्रति अभद्र भाषा कभी सहन नहीं करेगी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष संजय शर्मा, परमजीत सिंह बतरा, सरबजीत सिंह शंटी, मीनू सहगल, जसपाल सिंह शंटू, पार्षद गौरव गिल, पार्षद विकास गिल, सचिव नरिंदर गोल्डी, मंजीत कौर थिंद, डॉली भाटिया, कपिल शर्मा, विनोद खन्ना,मनोहर लाल,ज्योति प्रकाश, सतपाल डोगरा, सौरभ कपूर, शिव कुमार, यशपाल शोरी, अमित महाजन, मंडल अध्यक्ष मोहित वर्मा, अमित अबरोल, सतीश पुंज मोहना, रमन राठौर, संजीव कुमार, विक्रम दन्दोना,  विक्की कपूर आदि सहित सैकड़ें कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।


Powered by Froala Editor

Bjp-Protest-Against-Rahul-Gandhi-Over-Comment-On-Ravneet-Bittu



TOP HEADLINES


जीएसटी चोरी पर बड़ी कार्रवाई: लुधियाना में एक वाहन से
जीएसटी चोरी पर बड़ी कार्रवाई: लुधियाना में एक वाहन से
विजिलेंस ब्यूरो ने सीड सर्टिफिकेशन अधिकारी को 50,000 र
भगवंत मान सरकार का ऐतिहासिक फैसला; बेअदबी के लिए उम्र
मंत्रियों के क्षेत्र दौरे से पहले विधायक और संगठन इकाई
फिल्लौर पुलिस स्टेशन को नया चीफ मिला, Sho लवनीत बांगर
घुमार मंडी पुलिस ने स्नैचिंग की वारदातें करने वाले पल्
भगवंत मान सरकार बेअदबी के खिलाफ लाई सबसे सख्त कानून, इ
भगवंत मान सरकार द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पवित्र
नशे के खिलाफ क्राइम ब्रांच पुलिस को बड़ी कामयाबी, 510
अमृतसर के भिंडी सैदां पुलिस थाने पर ग्रेनेड हमले के पी
बैसाखी पर सेवा: भाजपा पंजाब तख्त श्री दमदमा साहिब में
हरियाणा में निगम चुनाव के लिए 10 मई को मतदान एक नगर
बेअदबी पर आखिरी सांस तक कारावास की सख्त सजा वाला विधेय
इनोसेंट हार्ट्स में सांस्कृतिक वैभव के साथ मनाया बैसाख
सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर 20 की पार्कों में नई लाइट्
*रब दा रेडियो 3 टीम ने मीडिया का किया दिल से धन्यवाद*
पंजाब में बेअदबी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी और सख्त
वृंदावन हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों को सरकार
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रयास रंग लाए, केंद्र द

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 49783378

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us