सांसद ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की

Jun4,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh

 
संसद में ब्रिटिश गृह मंत्री ने सिखों के धार्मिक ककार के रूप में कृपाण धारण करने पर प्रतिबंध लगाने की मांग को पूरी तरह खारिज किया
 
चंडीगढ़, 4 जून 2026 : विक्रम सिंह दिगवा द्वारा हेनरी नोवाक की हत्या किए जाने के मामले के बाद ब्रिटेन के सिख सांसदों ने निचले सदन हाउस ऑफ कॉमन्समें हुई बहस के दौरान सिखों की धार्मिक स्वतंत्रता तथा उनके धार्मिक ककारों की रक्षा के पक्ष में मजबूती से अपनी बात रखी। यह स्थिति तब उत्पन्न हुई जब इस मामले को अनावश्यक रूप से तूल देते हुए कुछ कट्टर दक्षिणपंथी संगठनों ने सिखों द्वारा धारण किए जाने वाले धार्मिक ककार कृपाणपर प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई जबकि इस अपराध में वास्तव में कृपाण का प्रयोग हुआ ही नहीं था। हत्या में प्रयुक्त हथियार पेश-कब्ज़था जो इंडो-फ़ारसी शैली का एक घातक चाकू है जिसे सुरक्षा कवच को भेदने के उद्देश्य से बनाया जाता है।
            उल्लेखनीय है कि यह बहस उस समय हुई जब 23 वर्षीय विक्रम दिगवा को 18 वर्षीय छात्र हेनरी नोवाक की चाकू मारकर हत्या करने का दोषी ठहराए जाने के बाद अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।
            लेबर पार्टी के सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी तथा अन्य सिख सांसदों ने इस बहस के दौरान हस्तक्षेप करते हुए रिफॉर्म यूके और रिस्टोर ब्रिटेन पार्टियों की सीधे तौर पर आलोचना की। ढेसी ने कहा कि ये दोनों पार्टियां एक हिंसक अपराधी की हरकत के आधार पर पूरे सिख जगत को बलि का बकरा बना रही हैं और बिना किसी आधार के दोषी ठहरा रही हैं।
            ढेसी ने सदन को याद दिलाया कि दोनों विश्व युद्धों के दौरान लाखों सिख सैनिकों ने ब्रिटिश सेना के साथ मिलकर वीरता से युद्ध लड़े थे तथा वे अपनी पगड़ी और कृपाण धारण करके युद्धभूमि में उतरे थे। उन्होंने गृह मंत्री शबाना महमूद से सिखों को यह आश्वासन देने की अपील की कि वे अपनी आस्था का स्वतंत्र और शांतिपूर्ण ढंग से पालन कर सकेंगे। ढेसी ने कहा कि ऐसी गलत कार्रवाई को किसी भी प्रकार धार्मिक आधार पर उचित नहीं ठहराया जा सकता और इस विचार से पूरा सिख जगत सहमत है।
            हाउस ऑफ कॉमन्स को संबोधित करते हुए गृह मंत्री शबाना महमूद ने स्वीकार किया कि कुछ कट्टर दक्षिणपंथी समूहों ने सिखों द्वारा कृपाण धारण करने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने कृपाण को सिख धर्म के पाँच पवित्र ककारों में से एकबताया।
            गृह मंत्री ने वर्ष 2019 के ऑफेंसिव वेपन्स एक्टका उल्लेख करते हुए कहा कि इस कानून ने लंबी कृपाण से संबंधित पहले से उपलब्ध कानूनी सुरक्षा को स्पष्ट और अधिक मजबूत बनाया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकार किसी एक व्यक्ति के अपराध के लिए पूरे सिखों को दंडित करने के पक्ष में नहीं है।
            गृह मंत्री ने कहा, “हम इस देश में सामूहिक दंड की अवधारणा में बिल्कुल विश्वास नहीं रखते। इसके बजाय हम इस भयावह और दुष्टतापूर्ण घटना के विरुद्ध एकजुट हैं। हम इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले की निंदा करते हैं, न कि उन सभी लोगों की जो उसके धर्म या नस्ली पृष्ठभूमि से जुड़े हैं।
            महमूद ने यह भी कहा कि इस हत्या की घटना का उपयोग समुदायों के बीच विभाजन पैदा करने के साधन के रूप में नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने दोहराया कि किसी एक व्यक्ति के घृणित अपराध के लिए पूरे सिख जगत को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए।
            इस बहस ने ब्रिटेन तथा विश्वभर में सिख क़ौम का व्यापक ध्यान आकर्षित किया है। धार्मिक एवं सामुदायिक नेताओं ने एक स्वर में न केवल इस हत्या की निंदा की है बल्कि उन राजनीतिक प्रयासों की भी कड़ी आलोचना की है जिनके माध्यम से सदियों पुरानी धार्मिक परंपरा पर प्रतिबंध लगाने का आधार तैयार करने की अनुचित कोशिश की जा रही है।

Mp-Tan-Dhesi-Slams-Uk-Far-right-Parties-For-Scapegoating-Sikhs-After-Brutal-Murder-Case



TOP HEADLINES


रेलवे स्टेशन से सवा किलो अफीम के साथ पकड़ा गया युवक
*लुधियाना सेंट्रल जेल में हवालाती से नशीला पदार्थ बर
*केवल सिंह ढिल्लों व तरुण चुग ने श्री हरिमंदिर साहिब,
*लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी/स्नैचिंग की वार
*नकली वीडियो के पीछे की सच्चाई सामने आ चुकी है; वीडियो
*आप प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी से की मुलाकात, पंजाब के मु
*फोरेंसिक रिपोर्ट ने साजिश को पूरी तरह से किया खारिज,
गुरु साहिब अर्जुनदेव जी का बलिदान संपूर्ण राष्ट्र के ल
विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 1,00,000 रुपये रिश्वत लेते हुए
*सीमा पार से हथियार तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित आठ
*पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के युवाओं के लिए मुफ
‘गैंगस्टरां ते वार’ का 149वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा
विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 1,00,000 रुपये रिश्वत लेते हुए
हरियाणा के आठ जिला अस्पतालों में लगेंगी मैमोग्राफी मश
हरियाणा में गृह विभाग की 33 सेवाएं राइट टू सर्विस एक्ट
*भगवंत मान सरकार के युद्ध नशियां विरुद्ध अभियान के तहत
स्पीकर संधवां द्वारा श्री गुरु अर्जन देव जी को उनके शह
दिल्ली में बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह के पकड़े ज
अंतर्राज्यीय सहयोग से अपराधियों और गैंगस्टरों के खिलाफ
पंचकूला के नाइट क्लब संचालकों को गैंगस्टरों की धमकियां

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50469838

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us