अंतर्राज्यीय सहयोग से अपराधियों और गैंगस्टरों के खिलाफ पंजाब की लड़ाई हो रही मजबूत

Jun18,2026 | Rajender Singh Jadon | Chandigarh


- 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान के तहत राज्यों के साथ साझा पुलिस कार्रवाई के फलस्वरूप गैंगस्टरों, तस्करों और आतंकवादियों पर लगाम कसी


राज्य के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पंजाब पुलिस अपने अधिकार क्षेत्र से आगे बढ़ते हुए न केवल पड़ोसी राज्यों की पुलिस बलों, बल्कि देश भर की कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही है और आपसी सहयोग को और मजबूत बना रही है। गैंगस्टरों के नेटवर्क का पता लगाने से लेकर अन्य राज्यों के साथ संयुक्त अभियानों को अंजाम देने तक, पंजाब पुलिस ने ऐसे गिरोहों और उनके नेटवर्क की कमर तोड़ने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। खुफिया जानकारी जुटाने से संबंधित नेटवर्क विकसित करने और साझा कार्रवाइयां शुरू करने के साथ-साथ पुलिस यह भी सुनिश्चित कर रही है कि अपराधी भौगोलिक सीमाओं का फायदा न उठा सकें।

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने कहा, "हम अपने उद्देश्य के प्रति पूरी तरह स्पष्ट हैं—अपराधी यहां अपराध करके बच नहीं सकते। पंजाब पुलिस उन्हें हर हाल में काबू करेगी और पीड़ितों को न्याय दिलाना सुनिश्चित करेगी। 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान कार्रवाई के निर्णायक 148वें दिन में प्रवेश कर चुका है और हम किसी भी स्थिति में अपराधियों को नहीं छोड़ेंगे। अभियान शुरू होने से अब तक 37,757 सामाजिक विरोधी तत्वों की पहचान और गिरफ्तारी राज्य पुलिस की अपराध से निपटने की प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। मैं अन्य राज्यों के पुलिस कर्मियों का भी धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने जानकारी साझा करने में हमारा सहयोग किया।"

गैंगस्टर अक्सर एक राज्य में बैठकर दूसरे राज्य में अपराधों को अंजाम देते हैं, इसी तरह नशा तस्कर भी विभिन्न राज्यों के रास्तों के माध्यम से मादक पदार्थों की तस्करी करते हैं। अब तक कुल 68,682 नशा तस्करों की गिरफ्तारी के साथ पंजाब पुलिस ने अपने सबसे प्रभावशाली हथियारों में से एक—अंतर्राज्यीय सहयोग—को और मजबूत किया है।

यह रणनीति राज्य के चल रहे 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान का आधार बन चुकी है, जिसके तहत पंजाब पुलिस केवल व्यक्तिगत अपराधियों को ही नहीं, बल्कि संगठित अपराध को बढ़ावा देने वाली पूरी प्रणाली को निशाना बना रही है।

*अंतर्राज्यीय सहयोग के तहत प्रमुख सफलताएं*

• आईएसआई समर्थित जासूसी और आतंकवादी नेटवर्क का भंडाफोड़:
सबसे महत्वपूर्ण सफलताओं में से एक आईएसआई समर्थित जासूसी और आतंकवादी नेटवर्क को नष्ट करना रहा, जिसका संबंध बब्बर खालसा इंटरनेशनल से बताया जाता है। पंजाब और दिल्ली में संयुक्त रूप से चलाए गए इस अभियान में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जांच में एक ऐसे संगठित नेटवर्क का खुलासा हुआ, जो सुरक्षित संचार माध्यमों और रिमोट कंट्रोल कैमरों के माध्यम से संवेदनशील जानकारियां एकत्रित करके सीमा पार अपने हैंडलरों तक पहुंचाता था।

• गैंगस्टर सिंडिकेट्स के खिलाफ कार्रवाई
इसी रणनीति के तहत पंजाब पुलिस 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान में गैंगस्टर नेटवर्कों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। विशेष रूप से लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ से जुड़े गिरोह विभिन्न राज्यों में सक्रिय नेटवर्क बनाए रखते हैं और गिरफ्तारी से बचने के लिए अंतर्राज्यीय आवाजाही का सहारा लेते हैं।

• दिल्ली में कार्रवाई
इस वर्ष की शुरुआत में विभिन्न राज्यों की पुलिस बलों के संयुक्त प्रयासों से दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से संबंधित कई गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया गया।

• गोल्डी बराड़ के वसूली मॉड्यूल का भंडाफोड़
इसी दौरान पंजाब पुलिस ने गोल्डी बराड़ से जुड़े एक फिरौती वसूली नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया और पंजाब से बाहर तक फैले नेटवर्क को नष्ट किया।

• अंतर्राज्यीय लूटपाट गिरोह का भंडाफोड़
हाल ही में खन्ना पुलिस ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में चोरी, लूट और स्नैचिंग की घटनाओं में शामिल एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस के बीच बेहतर तालमेल और सहयोग के बाद आरोपियों को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।

• ड्रोन तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़
उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान में पंजाब के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जो पाकिस्तान से ड्रोनों के माध्यम से अवैध हथियार और मादक पदार्थ भारत में पहुंचाने वाले सीमा पार नेटवर्क से जुड़ा हुआ था।

• जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ साझा अभियान
हाल ही में जम्मू-कश्मीर पुलिस और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान में अमृतसर के एक फ्लैट से एक एके-47 राइफल, एक पिस्तौल और लगभग 500 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया। उल्लेखनीय है कि फरार आरोपी के संबंध में जम्मू पुलिस को मिली विशेष खुफिया सूचना पर यह अभियान चलाया गया। इस पर कार्रवाई करते हुए जम्मू पुलिस और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीमों ने फ्लैट पर छापेमारी की और हथियारों व मादक पदार्थों को बरामद किया।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा, "अपराधी और देश विरोधी तत्व अक्सर राज्यों की सीमाओं से परे काम करते हैं, इसलिए पुलिस को भी सीमाओं से आगे बढ़कर काम करना होगा। 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने देश भर की सहयोगी एजेंसियों के साथ बेहतर तालमेल वाली रणनीति अपनाई है। हमारा संदेश बिल्कुल स्पष्ट है—पंजाब की शांति और भाईचारे को नुकसान पहुंचाने वालों को कहीं भी सुरक्षित पनाह नहीं मिलेगी, चाहे वे कहीं भी छुपे हों।"

पंजाब पुलिस के लिए यह सकारात्मक दृष्टिकोण संगठित अपराध के खिलाफ लड़ाई की महत्वपूर्ण पहचान बनकर उभर रहा है और राज्य में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रहा है।

Interstate-Cooperation-Strengthening-Punjab-s-Fight-Against-Criminals-And-Gangsters



TOP HEADLINES


रेलवे स्टेशन से सवा किलो अफीम के साथ पकड़ा गया युवक
*लुधियाना सेंट्रल जेल में हवालाती से नशीला पदार्थ बर
*केवल सिंह ढिल्लों व तरुण चुग ने श्री हरिमंदिर साहिब,
*लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी/स्नैचिंग की वार
*नकली वीडियो के पीछे की सच्चाई सामने आ चुकी है; वीडियो
*आप प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी से की मुलाकात, पंजाब के मु
*फोरेंसिक रिपोर्ट ने साजिश को पूरी तरह से किया खारिज,
गुरु साहिब अर्जुनदेव जी का बलिदान संपूर्ण राष्ट्र के ल
विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 1,00,000 रुपये रिश्वत लेते हुए
*सीमा पार से हथियार तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित आठ
*पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के युवाओं के लिए मुफ
‘गैंगस्टरां ते वार’ का 149वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा
विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 1,00,000 रुपये रिश्वत लेते हुए
हरियाणा के आठ जिला अस्पतालों में लगेंगी मैमोग्राफी मश
हरियाणा में गृह विभाग की 33 सेवाएं राइट टू सर्विस एक्ट
*भगवंत मान सरकार के युद्ध नशियां विरुद्ध अभियान के तहत
स्पीकर संधवां द्वारा श्री गुरु अर्जन देव जी को उनके शह
दिल्ली में बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह के पकड़े ज
अंतर्राज्यीय सहयोग से अपराधियों और गैंगस्टरों के खिलाफ
पंचकूला के नाइट क्लब संचालकों को गैंगस्टरों की धमकियां

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50469818

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us