*लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी/स्नैचिंग की वारदातें करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, 12 मोबाइल-4 बाइक-2 दात बरामद*
Jun18,2026
| Paras Dania | Ludhiana
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्नैचिंग-चोरी की कई वारदातें कबूली,दो आरोपियों पर पहले भी मामले- तीनों नशे के आदी
*लुधियाना 18 जून (पारस दानिया) : पुलिस कमिश्नर *स्वप्न शर्मा IPS के निर्देशों पर स्नैचरों के खिलाफ चलाई गई विशेष मुहिम के तहत थाना सलेम टाबरी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। ADCP Zone-1 समीर वर्मा और ACP नॉर्थ किकर सिंह भुल्लर के नेतृत्व में थाना सलेम टाबरी के एसएचओ SHO इंस्पेक्टर हरशवीर सिंह संधू व उनकी पुलिस टीम ने 3 नशे के आदी स्नैचरों को गिरफ्तार कर उनके पास से 12 टचस्क्रीन मोबाइल, 4 मोटरसाइकिल और 2 दात बरामद किए हैं।
*मुखबिर की सूचना पर पकड़े तीनों आरोपी
संबंधित जानकारी सांझा करते एडीसीपी समीर वर्मा ने बताया कि SHO हरशवीर सिंह संधू की देखरेख में 17 जून बुधवार को एएसआई शिंगारा सिंह समेत पुलिस पार्टी के जालंधर बाईपास चौक पर चैकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर खास ने सूचना दी कि *करण मसीह, पुत्र कश्मीर मसीह, निवासी गली नं. 6-1/2, गुरु अर्जन देव नगर, बैकसाइड गुरुद्वारा नानकसर*, *फुम्मण सिंह उर्फ सन्नी, पुत्र जगतार सिंह, निवासी भट्ठियां बेट, विक्की बादशाह के घर के पास* और *राहुल उर्फ नाई, पुत्र लखविंदर सिंह, निवासी मकान नं. 171, गली नं. 8, गुरु हरराए नगर, सलेम टाबरी* नशे के आदी हैं और नशे की पूर्ति के लिए वाहन और मोबाइल की चोरी-स्नैचिंग करते हैं। इन्होंने अभी भी एक काली मोटरसाइकिल चोरी/छीनी हुई है और चोरी के मोबाइल फोन बेचने के लिए शहर जा रहे हैं।
सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना सलेम टाबरी में FIR नंबर 98, BNS की धारा 303(2), 304, 317(2) के तहत दर्ज कर जांच शुरू की। एएसआई शिंगारा सिंह ने अंबेडकर भवन से पहले पार्क के बाहर नाकाबंदी कर सख्त चैकिंग की। दौरान चैकिंग तीनों आरोपियों को चोरी की मोटरसाइकिल PB-10-AP-2758 समेत काबू कर लिया गया।
*तलाशी में 12 मोबाइल और 4 बाइक बरामद*
एसीपी नार्थ किक्कर सिंह भुल्लर ने बताया कि तलाशी में करण मसीह की पैंट की दाईं-बाईं जेब से 2-2 कुल 4 मोबाइल, फुम्मण सिंह उर्फ सन्नी की जेबों से 4 मोबाइल और राहुल उर्फ नाई की लोअर की जेबों से 4 मोबाइल बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि उन्होंने 3 और मोटरसाइकिलें भी चोरी की हैं:जिस दौरान करण मसीह से मोटरसाइकिल PB-59-B-4368 CDEX काला रंग + 1 दात, फुम्मण सिंह उर्फ सन्नी से मोटरसाइकिल PB-91-B-4660 स्प्लेंडर ग्रे रंग और राहुल उर्फ नाई: मोटरसाइकिल PB-10-ES-8574 स्प्लेंडर काला रंग + 1 दात बरामद हुआ।
इंस्पेक्टर हरशवीर सिंह ने बताया कि दो पर पहले भी केस दर्ज हैं। करण मसीह*: थाना सलेम टाबरी में FIR 366/2020 धारा 399, 402 IPC, FIR 187/2023 धारा 379-B, 34 IPC और थाना डिवीजन नंबर 3 में FIR 103/2024 धारा 307, 3(5), 304(2) BNS दर्ज हैं।
2. *फुम्मण सिंह उर्फ सन्नी*: FIR 50/2025 धारा 304, 307, 112, 3(5) BNS थाना सलेम टाबरी में दर्ज है।
3. *राहुल उर्फ नाई*: का कोई पुराना केस नहीं है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को आज माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। रिमांड के दौरान इनसे गहन पूछताछ कर इनके नेटवर्क और अन्य चोरी/स्नैचिंग की वारदातों का खुलासा किया जाएगा।
Ludhiana-Police-Arrested-Accused