*लुधियाना सेंट्रल जेल में सर्च के दौरान हवालाती से 6.30 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद*
*हत्या के केस में बंद हवालाती के खिलाफ NDPS और जेल एक्ट के तहत FIR दर्ज* ताजपुर चौंकी इंचार्ज एएसआई दिनेश कुमार
*लुधियाना, 18 जून (2026) : केंद्रीय जेल लुधियाना में अचानक चैकिंग के दौरान एक हवालाती के पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। जेल अधिकारियों की शिकायत पर थाना डिवीजन नंबर 7 पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
*वार्डन की तलाशी में मिला नशीला पाउडर*
केंद्रीय जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट *बलिहार सिंह* ने बताया कि 17 जून 2026 को मुकदमा पत्र नंबर 3401 के आधार पर जेल के अंदर अचानक चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान *हवालाती हरप्रीत सिंह उर्फ मप्पा, पुत्र जसबीर सिंह* की तलाशी ली गई तो उसके पहने लोअर की बाईं जेब से *6.30 ग्राम सफेद रंग का नशीला प्रतीत होने वाला पाउडर* बरामद हुआ।
पुलिस चौकी ताजपुर के इंचार्ज ASI दिनेश कुमार ने बताया कि हरप्रीत सिंह उर्फ मप्पा हत्या के केस धारा 302 में जेल में बंद है और नशा करने का आदी है। जेल नियमों की उल्लंघना करने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई। आरोपी पर थाना डिवीजन नंबर 7 में FIR नंबर 154, NDPS एक्ट धारा 22-61-85 और जेल एक्ट धारा 52A के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की पूछताछ के लिए आरोपी हवालाती को अदालत से प्रोडक्शन वारंट हासिल कर जेल से बाहर लाया जाएगा। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि जेल के अंदर नशा कैसे पहुंचा और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।