दिल्ली में बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह के पकड़े जाने पर हरियाणा पुलिस की नींद उड़ी

Jun18,2026 | Rajender Singh Jadon | Chandigarh

         राजेंद्र सिंह जादौन 
चंडीगढ़,18जून। देश की राजधानी दिल्ली में बच्चों की खरीद-फरोख्त और तस्करी से जुड़े अंतरराज्यीय गिरोह के भंडाफोड़ के साथ ही हरियाणा पुलिस की नींद उड़ गई है। हरियाणा में पहले ही बच्चों के विरुद्ध अपराधों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
      राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र  से सटे होने के कारण हरियाणा लंबे समय से बच्चों की गुमशुदगी, बाल श्रम, भीख मंगवाने वाले गिरोहों और मानव तस्करी जैसे अपराधों से जूझ रहा है। हालांकि, हरियाणा पुलिस ने पिछले कुछ वर्षों में ऑपरेशन मुस्कान के तहत हजारों बच्चों को खोजकर उनके परिवारों से मिलाने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने हाल ही में एनसीआरबी के आंकड़ों पर चिंता जताते हुए कहा था कि राज्य में बच्चों के खिलाफ अपराधों में वृद्धि दर्ज की गई है। आयोग के अनुसार, वर्ष 2024 में हरियाणा में बच्चों के खिलाफ अपराधों के 7,547 मामले दर्ज हुए, जो 2023 की तुलना में करीब 18 प्रतिशत अधिक थे। इनमें अपहरण, यौन अपराध, तस्करी और अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि हर गुमशुदा बच्चा तस्करी का शिकार नहीं होता, लेकिन बड़ी संख्या में ऐसे बच्चे मानव तस्करी, बाल श्रम, जबरन भीख मंगवाने, अवैध गोद लेने और यौन शोषण के नेटवर्क में फंस जाते हैं। हरियाणा की सीमाएं दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पंजाब से जुड़ी होने के कारण तस्करों के लिए आवाजाही अपेक्षाकृत आसान रहती है।दिल्ली पुलिस द्वारा हाल के वर्षों में कई बाल तस्कर गिरोहों का पर्दाफाश किया गया है, जिनमें नवजात बच्चों को लाखों रुपये में बेचने और फर्जी दस्तावेजों के जरिए अवैध गोद दिलाने के मामले सामने आए हैं। इन गिरोहों के तार कई राज्यों से जुड़े पाए गए।
बच्चों की गुमशुदगी और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए हरियाणा पुलिस ने "ऑपरेशन मुस्कान" और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के जरिए लगातार अभियान चलाए हैं। वर्ष 2020 में हरियाणा पुलिस ने 1,716 गुमशुदा बच्चों को खोजकर उनके परिवारों से मिलाया। इनमें से 283 बच्चों को विशेष एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग इकाइयों ने बरामद किया था। इसी दौरान 1,189 बाल भिखारियों और 1,941 बाल श्रमिकों को भी बचाया गया। इससे पहले ऑपरेशन मुस्कान के तहत राज्यभर में हजारों बच्चों को खोजा गया था। वर्ष 2015 में अभियान के दौरान 4,824 बच्चों को ट्रेस किया गया, जबकि गुरुग्राम पुलिस ने अकेले 1,094 बच्चों को बरामद कर परिवारों तक पहुंचाया था।गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, पानीपत, सोनीपत और बहादुरगढ़ जैसे एनसीआर से जुड़े जिले लंबे समय से संवेदनशील माने जाते हैं। औद्योगिक क्षेत्रों, निर्माण स्थलों और शहरी झुग्गियों में बाल श्रम तथा बाल तस्करी के मामलों की आशंका अधिक रहती है। पुलिस और बाल संरक्षण इकाइयां ऐसे क्षेत्रों में नियमित अभियान चलाती हैं।
हरियाणा पुलिस ने बच्चों की सुरक्षा के लिएबहुस्तरीय व्यवस्था बनाई है।एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट का गठन किया है। ऑपरेशन मुस्कान और ऑपरेशन स्माइल जैसे विशेष अभियान चलाए हैं।"खोया-पाया" और "मिसिंग चाइल्ड" पोर्टल पर डेटा अपलोड किया है।रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई है।बाल कल्याण समितियों और गैर सरकारी संगठनों के साथ समन्वय से कार्रवाई की जाती है।बाल श्रम और भीख मंगवाने वाले गिरोहों के खिलाफ विशेष कार्रवाई की गई।
दिल्ली में बच्चों की खरीद-फरोख्त और तस्करी से जुड़े गिरोह के पकड़े जाने के बाद हरियाणा पुलिस और खुफिया एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या इस नेटवर्क के तार हरियाणा के किसी जिले से भी जुड़े हुए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि एनसीआर राज्यों के बीच बेहतर समन्वय, त्वरित सूचना साझा करने की व्यवस्था और गुमशुदा बच्चों की तत्काल खोज ही इस अपराध पर प्रभावी रोक लगा सकती है।

Child-Abduction-Gang-Delhi-Haryana-Police-



TOP HEADLINES


रेलवे स्टेशन से सवा किलो अफीम के साथ पकड़ा गया युवक
*लुधियाना सेंट्रल जेल में हवालाती से नशीला पदार्थ बर
*केवल सिंह ढिल्लों व तरुण चुग ने श्री हरिमंदिर साहिब,
*लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी/स्नैचिंग की वार
*नकली वीडियो के पीछे की सच्चाई सामने आ चुकी है; वीडियो
*आप प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी से की मुलाकात, पंजाब के मु
*फोरेंसिक रिपोर्ट ने साजिश को पूरी तरह से किया खारिज,
गुरु साहिब अर्जुनदेव जी का बलिदान संपूर्ण राष्ट्र के ल
विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 1,00,000 रुपये रिश्वत लेते हुए
*सीमा पार से हथियार तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित आठ
*पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के युवाओं के लिए मुफ
‘गैंगस्टरां ते वार’ का 149वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा
विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 1,00,000 रुपये रिश्वत लेते हुए
हरियाणा के आठ जिला अस्पतालों में लगेंगी मैमोग्राफी मश
हरियाणा में गृह विभाग की 33 सेवाएं राइट टू सर्विस एक्ट
*भगवंत मान सरकार के युद्ध नशियां विरुद्ध अभियान के तहत
स्पीकर संधवां द्वारा श्री गुरु अर्जन देव जी को उनके शह
दिल्ली में बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह के पकड़े ज
अंतर्राज्यीय सहयोग से अपराधियों और गैंगस्टरों के खिलाफ
पंचकूला के नाइट क्लब संचालकों को गैंगस्टरों की धमकियां

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50469816

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us