पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने आज पंजाब लोक सेवा आयोग (पी.पी.एस.सी.) के नव-नियुक्त गैर-सरकारी सदस्य को पद की शपथ दिलाई।
आयोग में गैर-सरकारी सदस्य के रूप में आधिकारिक तौर पर जॉइन करते समय श्री सुनील कपूर ने संविधान के प्रति निष्ठा और पद की शपथ ली। पृष्ठभूमि की बात करें तो लुधियाना के रहने वाले श्री सुनील कपूर एक प्रमुख व्यक्तित्व हैं, जो सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में मानवतावादी और सामाजिक आउटरीच कार्यक्रमों में सक्रिय रहे हैं।
मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने यहां पंजाब लोक भवन में शपथ ग्रहण समारोह की कार्यवाही चलाई।
इस शपथ ग्रहण समारोह में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा, पी.पी.एस.सी. के चेयरमैन मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) विनायक सैनी, राज्यपाल के अतिरिक्त मुख्य सचिव (ए.सी.एस.) विवेक प्रताप सिंह तथा सचिव जनरल एडमिनिस्ट्रेशन एंड कोऑर्डिनेशन कमल किशोर यादव और नव-नियुक्त सदस्य के पारिवारिक सदस्य व शुभचिंतक शामिल रहे।
-punjab-Governor-Administers-Oath-To-New-Ppsc-Non-official-Member-
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)