पंचकूला निगम चुनाव में ताकत झोंक रही कांग्रेस भूपेंद्र हुड्डा ने पार्टी प्रत्याशियों के लिए मांगे वोट

May4,2026 | Rajender Singh Jadon | Chandigarh


महिला कांग्रेस की टीम भी कर रही जनसंपर्क
          राजेंद्र सिंह जादौन
चंडीगढ़, 4 मई । हरियाणा के पंचकूला नगर निगम चुनाव में पार्टी की मेयर उम्मीदवार सुधा भारद्वाज और पार्षद उम्मीदवारों की जीत के लिए कांग्रेस ताकत झोंक रही हैं।पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोमवार को पंचकूला की जनता से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी सुधा भारद्वाज और सभी 20 पार्षद प्रत्याशियों से मुलाकात की व  पत्रकार वार्ता में पंचकूला निगम चुनाव में कांग्रेस की प्रबल जीत का भरोसा जताया। हुड्डा के अलावा महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की टीम भी मेयर प्रत्याशी सुधा भारद्वाज के पक्ष में जनसंपर्क के लिए डेरा डाले हुए है 
    हुड्डा ने कहा कि अकेले पंचकूला ही नहीं सोनीपत और अंबाला  निगम के चुनाव कांग्रेस के पक्ष में जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 11 वर्षों में पंचकूला में कोई विकास नहीं हुआ। सड़कें टूटी हुई हैं और शहर की स्थिति बेहद खराब है। पंचकूला प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ से सटा हुआ शहर है, फिर भी यहां विकास की उपेक्षा हुई है।हुड्डा ने पंचकूला निगम में 160 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि इस घोटाले में केवल छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा रही है, जबकि घोटाले को बड़े स्तर पर अंजाम दिया गया है। हुड्डा ने कहा कि बीजेपी के मेयर उम्मीदवार के पास ही पहले सड़कों के निर्माण का ठेका था। हुड्डा ने पूछा कि जिसने सड़कें ऐसी बनाई हैं, वह मेयर बनकर क्या विकास कर सकता है।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा की कानून-व्यवस्था पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य अब देश का सबसे असुरक्षित राज्य बन चुका है। यहां बेरोजगारी चरम पर है,संगठित अपराध बढ़ रहा है और लगातार रंगदारी व फिरौती मांगी जा रही है। उन्होंने कई व्यापारियों से फिरौती मांगे जाने का उदाहरण दिया।  प्रदेश की इस हालत पर ध्यान देने की बजाए मुख्यमंत्री पंजाब के दौरे करने में व्यस्त हैं। लेकिन हरियाणा की हालत देखकर बीजेपी को ना पंजाब की जनता वोट करेगी और ना ही पंचकूला की।
हुड्डा ने प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर कहा कि 1966 से 2014 तक प्रदेश पर 60 हजार करोड़ रुपये का कर्ज था, जो इन 11 वर्षों में बढ़कर पांच लाख करोड़ रुपये हो गया है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को गरीब और मध्यम वर्ग को प्लॉट देने के लिए बनाया गया था, लेकिन अब प्लॉटों को नीलामी में प्रॉपर्टी डीलर खरीद रहे हैं।उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी के ट्रिपल इंजन सरकार वाले बयान पर कहा कि पिछले 12 वर्षों से ट्रिपल इंजन की सरकार है, लेकिन तीनों इंजन फेल हो चुके हैं। निगमों में भ्रष्टाचार चरम पर है। फरीदाबाद में 200 करोड़ की सड़कें फाइलों में बन गईं, पंचकूला में 160 करोड़ गायब हो गए, रोहतक में भूमि घोटाला हुआ। सफाई, ठेकेदारी और अन्य घोटालों की श्रृंखला चल रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने पंचकूला की मौजूदा समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि यहां पानी निकासी, सीवरेज, सफाई और सीसीटीवी की दुर्दशा सबके सामने है। कांग्रेस निगमों में भ्रष्टाचार समाप्त कर पंचकूला को स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर बनाएगी। महिला आरक्षण पर हुड्डा ने कहा कि बीजेपी केवल बातें कर रही है और इसे परिसीमन के साथ जोड़कर लटका रही है। 2023 में बिल पास होने के बाद 2026 में नोटिफिकेशन किया गया, जिससे बीजेपी की नीयत साफ है। कांग्रेस ने निगम चुनाव में 5 में से 4 जगह महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है, जबकि बीजेपी ने महिलाओं को टिकट ही नहीं दिए।
पांच राज्यों के चुनावी नतीजों के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में 15 साल पुरानी तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी का फायदा बीजेपी को मिला, जबकि हरियाणा में 11 साल पुरानी बीजेपी सरकार के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी का फायदा कांग्रेस को मिलेगा।भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पंचकूला निगम चुनाव के लिए कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी सुधा भारद्वाज को मजबूत उम्मीदवार बताते हुए कहा कि कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने पंचकूला की जनता से अपील की कि भ्रष्टाचार पर नकेल कसने और विकास के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाएं।
नेता प्रतिपक्ष के साथ इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सांसद वरुण मुलाना, राज्यसभा सांसद कर्मवीर बौद्ध, विधायक चंद्रमोहन बिश्नोई, पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, दिव्यांशु, लहरी सिंह, संजीव भारद्वाज जिलाध्यक्ष संजय चौहान, मनवीर गिल, रविंदर रावल, चाँदवीर हुड्डा, भूपेंद्र भूपी, राजेन्द्र कक्कर , सलीम, संदीप सोही, अनूप कुमार, रोशन लाल, राकेश सोंधी, पंचकूला मेयर उम्मीदवार सुधा भारद्वाज और सभी वार्ड प्रत्याशी मौजूद रहे


Panchkula-News-Haryana



TOP HEADLINES


सीएम भगवंत मान विधायकों सहित दिल्ली पहुंचे, प्रेजिडेंट
पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन का एलान 20 मई को राष्ट्रव्यापी
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विश्व स्तरीय सुविधाओं से
भाजपा के हाथ 700 किसानों के खून से रंगे हुए हैं, पंजाब
*भगवंत मान सरकार की 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी वरदान
*5000 रुपये रिश्वत लेते हुए ग्लाडा का सिक्योरिटी गार्ड
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा डिप्टी कमिश्नरों क
गैंगस्टरों ते वार का 104वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 58
हरियाणा पावर जनरेशन कॉरपोरेशन के लेखा अधिकारी ने सचिवा
बंगाल के बाद अब पंजाब में भी पीएम के विज़न की आंधी: तर
*पंजाब के राज्यपाल ने पी.पी.एस.सी. के नव-नियुक्त गैर-स
*कबड्डी प्रमोटर कत्ल केस का आखिरी शूटर त्रिपुरा से गिर
·· केरल के बाद अब पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनेगी: व
पंचकूला निगम चुनाव में ताकत झोंक रही कांग्रेस भूपेंद
*आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के खिलाफ मानहानि केस म
पंजाब सरकार की स्वास्थ्य क्रांति का चमकता नतीजा - खन्न
विजिलेंस ब्यूरो द्वारा पंजाब ग्रामीण बैंक के पूर्व मैन
पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित ड्रोन–ड्रग्स–गन नेटवर
भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी वरदान; 6
जब तक पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है, महिलाओं को

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 49991336

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us