पंजाब सरकार की स्वास्थ्य क्रांति का चमकता नतीजा - खन्ना सरकारी अस्पताल बना स्टेमी के इलाज में पंजाब का नंबर-1 सब डिवीजन केंद्र

May4,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Khanna (ludhiana)


एसएमओ डॉ. मनिंदर सिंह भसीन की अगुवाई में 3 साल में 100 मरीजों की जान बचाई – मिशन अमृत के तहत मुफ्त इलाज से बढ़ा विश्वास

पंजाब सरकार की जनहितकारी स्वास्थ्य नीतियों और “स्वास्थ्य क्रांति” के सपने को जमीन पर साकार करते हुए खन्ना का सरकारी अस्पताल एक बड़ी उपलब्धि के साथ पूरे प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहा है। दिल के दौरे (स्टेमी) के इलाज में इस अस्पताल ने पिछले करीब तीन सालों में 100 मरीजों की जान बचाकर नया रिकॉर्ड कायम किया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के साथ खन्ना सरकारी अस्पताल को पंजाब का नंबर-1 स्टेमी इलाज केंद्र माना जा रहा है।इस बड़ी उपलब्धि के मौके पर सिविल अस्पताल में खुशी का माहौल देखने को मिला। एसएमओ डॉ. मनिंदर सिंह भसीन की अगुवाई में केक काटकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया गया, जिसमें सिविल अस्पताल के सभी डॉक्टरों और स्टाफ ने भाग लिया और अपनी खुशी जाहिर की।इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएमओ डॉ. मनिंदर सिंह भसीन ने बताया कि यह प्रोजेक्ट पहले आईसीएमआर के तहत शुरू किया गया था, लेकिन अब पंजाब सरकार द्वारा इसे “मिशन अमृत” के तहत बहुत सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार में शुरू हुई स्वास्थ्य क्रांति के तहत स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद के निर्देशों और स्वास्थ्य विभाग पंजाब की डायरेक्टर डॉ. हितेंद्र कौर तथा सिविल सर्जन लुधियाना डॉ. रमनदीप कौर के मार्गदर्शन में यह योजना लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है।डॉ. मनिंदर भसीन ने आगे बताया कि इस मिशन के तहत दिल के दौरे से पीड़ित मरीजों को 35 से 40 हजार रुपये की कीमत वाला जीवन रक्षक इंजेक्शन (टेनैक्टिप्लेस) सरकारी अस्पतालों में बिल्कुल मुफ्त लगाया जाता है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिल रही है। इस प्रोजेक्ट के प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर डीएमसी लुधियाना के प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. विश्व मोहन हैं, जिनके मेडिकल मार्गदर्शन में इस योजना को और मजबूती मिली है।सिविल अस्पताल खन्ना की इस उपलब्धि के पीछे एक मजबूत और समर्पित मेडिकल टीम की अहम भूमिका रही है। एसएमओ डॉ. मनिंदर सिंह भसीन ने बताया कि इस टीम को मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉ. शायनी अग्रवाल लीड कर रहे हैं। उनके साथ इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. आकाश, डॉ. फ्रेंकी, डॉ. नवदीप जस्सल, डॉ. तारिका, डॉ. तारित बेरी, नर्सिंग सिस्टर कुलवीर कौर और अन्य स्टाफ नर्स लगातार मरीजों की सेवा में जुटे हुए हैं। इस टीम की मेहनत, अनुभव और समय पर किए इलाज ने 100 से अधिक जानें बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।डॉ. मनिंदर भसीन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर किसी व्यक्ति को छाती में दर्द या दिल से जुड़ा कोई भी लक्षण महसूस होता है, तो वह तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि खन्ना अस्पताल में तुरंत ईसीजी की जाती है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम रिपोर्ट के आधार पर तुरंत इलाज शुरू कर देती है। अगर मरीज में स्टेमी की पुष्टि होती है, तो मुफ्त जीवन रक्षक इंजेक्शन लगाकर उसे आगे के इलाज के लिए डीएमसी लुधियाना या सेक्टर-32 चंडीगढ़ के उच्च स्वास्थ्य केंद्रों में रेफर किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस इंजेक्शन को छाती में दर्द शुरू होने के 6 घंटे के भीतर लगाना जरूरी होता है।यह उपलब्धि सिर्फ खन्ना अस्पताल की नहीं, बल्कि पंजाब सरकार की उस दूरदर्शी सोच का परिणाम है, जिसका उद्देश्य हर नागरिक तक उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। मिशन अमृत जैसी योजनाएं साबित कर रही हैं कि सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।खन्ना सरकारी अस्पताल की यह सफलता अन्य अस्पतालों के लिए भी प्रेरणा है और यह दर्शाती है कि मजबूत इरादे और टीम वर्क के साथ सरकारी स्वास्थ्य संस्थान भी निजी अस्पतालों से कम नहीं हैं।

Khanna-News-



TOP HEADLINES


सीएम भगवंत मान विधायकों सहित दिल्ली पहुंचे, प्रेजिडेंट
पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन का एलान 20 मई को राष्ट्रव्यापी
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विश्व स्तरीय सुविधाओं से
भाजपा के हाथ 700 किसानों के खून से रंगे हुए हैं, पंजाब
*भगवंत मान सरकार की 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी वरदान
*5000 रुपये रिश्वत लेते हुए ग्लाडा का सिक्योरिटी गार्ड
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा डिप्टी कमिश्नरों क
गैंगस्टरों ते वार का 104वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 58
हरियाणा पावर जनरेशन कॉरपोरेशन के लेखा अधिकारी ने सचिवा
बंगाल के बाद अब पंजाब में भी पीएम के विज़न की आंधी: तर
*पंजाब के राज्यपाल ने पी.पी.एस.सी. के नव-नियुक्त गैर-स
*कबड्डी प्रमोटर कत्ल केस का आखिरी शूटर त्रिपुरा से गिर
·· केरल के बाद अब पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनेगी: व
पंचकूला निगम चुनाव में ताकत झोंक रही कांग्रेस भूपेंद
*आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के खिलाफ मानहानि केस म
पंजाब सरकार की स्वास्थ्य क्रांति का चमकता नतीजा - खन्न
विजिलेंस ब्यूरो द्वारा पंजाब ग्रामीण बैंक के पूर्व मैन
पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित ड्रोन–ड्रग्स–गन नेटवर
भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी वरदान; 6
जब तक पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है, महिलाओं को

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 49991337

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us