हरियाणा पावर जनरेशन कॉरपोरेशन के लेखा अधिकारी ने सचिवालय की आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली

May4,2026 | Rajender Singh Jadon | Chandigarh

चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय की 8वीं मंजिल से कूदकर एक अधिकारी ने सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान पंचकूला के रहने वाले बलवंत सिंह (44) के तौर पर हुई है। वह पंचकूला में सेक्टर-6 स्थित हरियाणा पावर जनरेशन कॉपोर्रेशन लिमिटेड  में बतौर अकाउंट ऑफिसर तैनात थे। मूलरूप से झज्जर जिले के रहने वाले थे।
सोमवार सुबह वह विजिटर पास बनवाकर कॉरपोरेशन के एक अधिकारी से मिलने सचिवालय आए थे। यह भी सामने आया है कि 590 करोड़ रु के आई डी एफ सी बैंक घोटाले में बलवंत सिंह से एक दौर की पूछताछ हो चुकी थी। अब दूसरे दौर की पूछताछ होनी थी। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। हालांकि, इस घोटाले में बलवंत की क्या भूमिका थी, यह सामने नहीं आया।सोमवार को ही बैंक घोटाले में चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर  अमित दीवान को बर्खास्त किया गया है। आरोप है कि दीवान ने बैंक कर्मियों के साथ मिलकर खाते खोले और 50 करोड़ रु का फर्जी लेनदेन दिखाया।
बलवंत सिंह का विजिटर पास भी सामने आया है, जो सुबह 9:42 बजे जनरेट हुआ था। पास में उन्होंने पांचवीं मंजिल पर स्थित हरियाणा पावर जनरेशन कॉपोर्रेशन के कंट्रोलर ऑफ अकाउंट्स से ऑफिशियल वर्क के तहत मिलने का कारण बताया था। सचिवालय में उनकी एंट्री 10:22 पर हुई थी।
दोपहर 3 बजे उन्होंने आठवीं मंजिल से छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही सचिवालय में तैनात पुलिस कर्मचारी और अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचा। डॉक्टरों की टीम ने घटनास्थल पर व्यक्ति की जांच की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद शव को एम्बुलेंस से सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल भिजवाया गया। साथ ही मृतक के परिवार को घटना की जानकारी दी गई है।
सीएफओ अमित दीवान और अकाउंट ऑफिसर बलवंत सिंह, पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित हरियाणा पावर जनरेशन कॉरपोरेशन लि में तैनात थे। वर्तमान में अमित दीवान अंबाला सेंट्रल जेल में बंद है। उसे 18 मार्च को एंटी करप्शन ब्यूरो  ने गिरफ्तार किया था। दीवान पर आरोप है कि उसने चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित आई डी एफ सीफर्स्ट बैंक में गलत मंशा से दो  खाते खुलवाए और मुख्य आरोपी रिभव ऋषि के साथ मिलीभगत कर घोटाले में भूमिका निभाई।
इनमें से एक खाते में 50 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए, जबकि बाद में उसमें फर्जी एफडीआर और अनधिकृत ट्रांजेक्शन पाए गए। संबंधित बैंक उस समय सरकारी पैनल में शामिल नहीं था, फिर भी नियमों को नजरअंदाज कर खाता खोला गया। इस पूरे मामले में बैंक अधिकारियों और अमित दीवान के बीच मिलीभगत की बात सामने आई है। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि उन्हें रिश्वत के तौर पर करीब 50 लाख रुपए दिए गए।उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम  ने अपने चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर  अमित दीवान को बर्खास्त कर दिया है। 

Accounts-Officer-Of-Haryana-Power-Generation-Corporation-Committed-Suicide-By-Jumping-From-The-Eighth-Floor-Of-The-Secretariat-



TOP HEADLINES


जाने-माने फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. दलजीत सिंह को उत्कर्ष स्
*मुख्यमंत्री ने जे.सी.टी. मिल फगवाड़ा को फिर से शुरू क
बेअदबी के दोषियों को बचाने वाले पुराने शासक जल्द सलाखो
*पंजाब पुलिस के युवा सांझ कार्यक्रम ने 2,358 भटके हुए
भाजपा कभी भी आर्थिक तरक्की या विकास पर वोट नहीं मांगती
अमृतसर और जालंधर में हुए बम धमाके, पंजाब में भाजपा के
*बिट्टू की मुख्यमंत्री मान को चुनौती — अगर सबूत हैं त
आप पंजाब ने चुनाव से पहले वोटरों को बांटने के लिए भाजप
आप पंजाब ने पंजाब के विधायकों पर भेड़-बकरी वाली टिप्पण
पंजाब में बेअदबी विरोधी कानून लागू होने के बाद मुख्यमं
विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 15,000 रुपये रिश्वत लेते बी.डी.
पंजाब में बीएसएफ और सेना के ठिकानों के पास हल्के विस्फ
अवैध माइनिंग के खिलाफ डी.सी. को सौंपा ज्ञापन
स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कोटकपूरा में शुक्राना यात
*केंद्र सरकार मंडियों में जगह की कमी को पूरा करने के ल
अकाली दल स्वतंत्र ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर एसडीए
शाहबाद_अंबाला के बीच और हिसार एयरपोर्ट के निकट साइलो न
*पंजाब में बेअदबी विरोधी कानून लागू होने के बाद मुख्यम
सीनियर कांग्रेसी नेता पवन दीवान नगर काउंसिल जगराओं के
पंचकूला निगम क्षेत्र की मतदाता सूचियों में आठ हजार से

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50007409

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us