केंद्रीय राज्य मंत्री रावनीत सिंह बिट्टू ने भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश मीडिया प्रमुख विनीत जोशी की मौजूदगी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को चुनौती दी कि यदि उनके पास भाजपा के खिलाफ कोई सबूत हैं तो तुरंत मामला दर्ज किया जाए, अन्यथा पंजाब की जनता और भाजपा से माफी मांगी जाए।
रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” के बाद पूरा देश देशभक्ति और तिरंगे के सम्मान में एकजुट था, लेकिन इसी दौरान पंजाब में हुए बम धमाकों को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा भाजपा पर लगाए गए आरोप बेहद गंभीर और दुखद हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव स्वयं कह चुके हैं कि पंजाब को अस्थिर करने के लिए आईएसआई सक्रिय है, जबकि दूसरी ओर मुख्यमंत्री बिना किसी सबूत के भाजपा को बदनाम करने में लगे हुए हैं।
बिट्टू ने कहा कि भाजपा के दफ्तरों और नेताओं पर पहले भी हमले हो चुके हैं। उन्होंने जालंधर में वरिष्ठ भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले का जिक्र करते हुए पूछा कि आज तक उस मामले में क्या कार्रवाई हुई और आरोपियों को क्यों नहीं पकड़ा गया। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता और कार्यकर्ता देशभक्त हैं और देश विरोधी ताकतों के निशाने पर हैं।
उन्होंने मुख्यमंत्री को खुली चुनौती देते हुए कहा कि “अगर हिम्मत है तो भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज करें, सबूत मीडिया के सामने रखें और पुलिस को भाजपा कार्यालय भेजें। अन्यथा अपने बयानों के लिए सार्वजनिक माफी मांगें।”
-Bittu-Challenges-Chief-Minister-Mann-if-There-Is-Evidence-Register-A-Case-Against-Bjp-
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)