पंजाब में बीएसएफ और सेना के ठिकानों के पास हल्के विस्फोट पुलिस जांच में जुटी,सीएम भगवंत मान ने भाजपा की चुनावी चाल बताई

May6,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh


        राजेंद्र सिंह जादौन
चंडीगढ़, 6 मई। पंजाब में  जालंधर और अमृतसर में  सीमा सुरक्षा बल और सेना के ठिकानों पर विस्फोट की घटनाएं हुई लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। जालंधर में सीमा सुरक्षा बल मुख्यालय के बाहर मंगलवार रात धमाका हुआ। इसमें इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस  के इस्तेमाल की शंका है।  इस विस्फोट का वीडियो भी सामने आया है।  अमृतसर में  सेना के शिविर के भीतर भी ग्रेनेड हमले की कोशिश की गई, लेकिन वह दीवार पर टकराकर फट गया।
     पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने अमृतसर पहुंचकर मौके का जायजा लिया। उन्होंने माना कि जालंधर व अमृतसर में आई ई डी ब्लास्ट हुए। उन्होंने कहा कि जालंधर में संभव है कि टाइमर या रिमोट से ब्लास्ट किया गया हो। इसमें पाकिस्तान खुफिया एजेंसियों का हाथ है। संभव है ऑपरेशन सिंदूर की सालगिरह की वजह से धमाके कराए गए । 
    उधर, श्री आनंदपुर साहिब से शुक्राना यात्रा के दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि ये ब्लास्ट भाजपा की चुनाव की तैयारी हैं। भाजपा छोटे-मोटे विस्फोट करवाकर लोगों को डराकर वोट लेना चाहती है। यह भाजपा का तरीका है। चुनाव वाले स्टेट में ब्लास्ट और दंगे करवा दो। इसी बीच जालंधर आप लीडरशिप ने पुष्टि की है कि सीएम ने अपना जालंधर दौरा टाल दिया है। वह यहां शुक्राना कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे।धमाके के बाद चंडीगढ़ में हाई अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, जालंधर धमाके की जिम्मेदारी खालिस्तान लिबरेशन आर्मी  ने एक पोस्ट शेयर कर ली। इसमें लिखा है कि डीआईजी संदीप गोयल और उनका परिवार टारगेट पर है। इतना खून बहाएंगे कि सब कुछ लाल दिखाई देगा।
    जालंधर में बीएसएफ चौक के पास मंगलवार रात 7:57 बजे एक स्कूटी के पास धमाका हुआ। पुलिस जांच में एक संदिग्ध  चौक की ओर से विपरीत ओर से पैदल आता दिखा। वह सीधे उस स्थान तक पहुंचा, जहां फुटपाथ पर एक्टिवा खड़ी थी। युवक ने पॉलिथीन में लिपटा पैकेट वहां छोड़ा और बस अड्डे की ओर दौड़ लगा दी। इसके कुछ सेकेंड में धमाका हो गया। जिस एक्टिवा में धमाका हुआ, वह बीएसएफ के ही रिटायर्ड जवान कश्मीर सिंह की है। उसका बेटा गुरप्रीत सिंह पार्सल लेने के लिए आया था। हेलमेट न पहने होने की वजह से बीएसएफ जवानों ने उसकी एक्टिवा बाहर खड़ी करा दी। गुरप्रीत अभी पुलिस हिरासत में है।
 करीब 3 घंटे बाद अमृतसर में आर्मी कैंप खासा के बाहर मंगलवार रात करीब 11 बजे ग्रेनेड विस्फोट हुआ। अमृतसर रूरल के एस एस पी सोहेल मीर कासिम के मुताबिक बाइक पर सवार 2 नकाबपोशों ने आर्मी कैंप की तरफ ग्रेनेड फेंका। दीवार के साथ लगते ही जोरदार धमाका हुआ। धमाके से चारदीवारी पर सेना एरिया को कवर करने के लिए लगाया गया टीन शेड ढह गया। गेट नंबर 6 और 7 के बीच की दीवार को भी थोड़ा नुकसान हुआ है।

Bhagwant-Mann-Cm-Punjab-



TOP HEADLINES


इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता के
पंजाब के कैबिनेट मिनिस्ट संजीव अरोड़ा को ईडी द्वारा हिर
सुवेंदु अधिकारी ने ली पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद क
आप सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने अमित शाह के नाम पर
पंजाब की जीवन रेखा को पुनर्जीवित किया जा रहा है; 14,00
“हर शुक्रवार डेंगू पर वार” अभियान के तहत जिले में व्या
गैंगस्टरों ते वार का 108वां दिन: पंजाब पुलिस ने 548 स्
हरियाणा के राज्यपाल असीम घोष राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
वतन की खातिर सबसे ज्यादा जानें कुर्बान करने वाले पंजाब
पंजाब भर में दो-दिवसीय मिल्क सैंपलिंग अभियान चलाया गया
भगवंत मान सरकार ने दस्ती मंजूरियों को समाप्त करने और व
मिस इंडिया नॉर्थ 2026 यशिका शर्मा का इनोसेंट हार्ट्स म
चुनाव से पहले अपने राजनीतिक विरोधियों को डराने के लिए
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन के महासचिव कु
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 24 मई को- फरीदाबाद में 37,
गुलज़ार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की प
ग्रीन लैंड स्कूल में विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर फ
भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ के तह
पंजाब टैक्स विभाग ने फर्जी बिलिंग के बड़े रैकेट का पर्
*इनोसेंट हार्ट्स स्कूल द्वारा “कॉफी विद द स्टूडेंट काउ

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50026864

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us