गैंगस्टरों ते वार का 108वां दिन: पंजाब पुलिस ने 548 स्थानों पर की छापेमारी; 261 गिरफ्तार

May8,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh


— पुलिस टीमों ने 126 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की, 34 को पूछताछ के बाद किया रिहा

— लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से गैंगस्टरों के बारे में कर सकते हैं रिपोर्ट

— ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 433वें दिन 72 नशा तस्कर 6 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू की गई निर्णायक मुहिम ‘गैंगस्टरों ते वार’ के 108वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्यभर में गैंगस्टरों के साथियों के चिन्हित और मैप किए गए 548 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरों ते वार’ पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष अभियान चला रही हैं।

उन्होंने बताया कि 108वें दिन पुलिस टीमों ने पांच हथियारों समेत 261 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे इस मुहिम की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 27,621 हो गई है।

इसके अलावा 126 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है, जबकि 34 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान चार भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में रिपोर्ट कर सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों संबंधी सूचना भी दे सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 433वें दिन भी जारी रखते हुए आज 72 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 5.9 किलो हेरोइन, 10 किलो भुक्की, 292 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 1000 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। इसके साथ ही केवल 433 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 63,038 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 10 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए प्रेरित किया है।

-day-108-Of-Gangstran-Te-Vaar-Punjab-Police-Conducts-548-Raids-261-Held-



TOP HEADLINES


इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता के
पंजाब के कैबिनेट मिनिस्ट संजीव अरोड़ा को ईडी द्वारा हिर
सुवेंदु अधिकारी ने ली पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद क
आप सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने अमित शाह के नाम पर
पंजाब की जीवन रेखा को पुनर्जीवित किया जा रहा है; 14,00
“हर शुक्रवार डेंगू पर वार” अभियान के तहत जिले में व्या
गैंगस्टरों ते वार का 108वां दिन: पंजाब पुलिस ने 548 स्
हरियाणा के राज्यपाल असीम घोष राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
वतन की खातिर सबसे ज्यादा जानें कुर्बान करने वाले पंजाब
पंजाब भर में दो-दिवसीय मिल्क सैंपलिंग अभियान चलाया गया
भगवंत मान सरकार ने दस्ती मंजूरियों को समाप्त करने और व
मिस इंडिया नॉर्थ 2026 यशिका शर्मा का इनोसेंट हार्ट्स म
चुनाव से पहले अपने राजनीतिक विरोधियों को डराने के लिए
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन के महासचिव कु
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 24 मई को- फरीदाबाद में 37,
गुलज़ार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की प
ग्रीन लैंड स्कूल में विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर फ
भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ के तह
पंजाब टैक्स विभाग ने फर्जी बिलिंग के बड़े रैकेट का पर्
*इनोसेंट हार्ट्स स्कूल द्वारा “कॉफी विद द स्टूडेंट काउ

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50027271

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us