जाने-माने फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. दलजीत सिंह को उत्कर्ष स्वास्थ्य सेवाओं के बदले बेस्ट हेल्थ केयर अवार्ड 2026 से नवाजा
May7,2026
| Jagrati Lahar Bureau | Ludhiana
पंजाब के जाने माने फिजियोथेरेपिस्ट डा. दलजीत सिंह को उनकी उत्कर्ष स्वास्थ्य सेवाओं के बदले बेस्ट हेल्थ केयर अवार्ड 2026 से नवाजा गया। पटियाला में इलाइट अलर्टनेटिव मेडीसिन एसोसिएशन की ओर से आयोजित अवार्ड समारोह में यह अवार्ड उन्हें सौंपा गया। डा. मनजिंदर सिंह की अगुवाई तले हुए इस समारोह बड़ी गिनती में डाक्टर व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। जिसमें विशेष रूप से पंजाब युवा कांग्रेस के प्रधान मोहित मोहिंदरा शामिल हुए। डा. दलजीत सिंह ने अवार्ड हासिल करने के बाद उपस्थिति में कहा कि इस सम्मान के लिए वह एसोसिएशन का तहे दिल से आभारी हूं तथा उनका प्रयास रहेगा कि वह लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए हमेशा तत्पर रहूं। मालूम रहे कि डा. दलजीत सिंह इन दिनों लुधियाना के बीआरएस नगर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के फिजियोथैरेपी विभाग में फुल टाइम फिजियोथैरेपिस्ट के तौर अपनी सेवाएं निभा रहे है।
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.