भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ ने गर्मी से बढ़ते स्वास्थ्य संकट के बीच पंजाबी परिवारों को दी राहत, 3,279 मरीज़ों को गैस्ट्रो और डिहाइड्रेशन से संबंधित रोगों का कैशलेस इलाज मिला

May14,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh

भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ ने गर्मी से बढ़ते स्वास्थ्य संकट के बीच पंजाबी परिवारों को दी राहत, 3,279 मरीज़ों को गैस्ट्रो और डिहाइड्रेशन से संबंधित रोगों का कैशलेस इलाज मिला
 
लू और गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन मामलों में तेज़ वृद्धि के बीच 'मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत गैस्ट्रो और पेट संबंधी उपचारों पर ₹73.42 लाख ख़र्च
 
पंजाब में बढ़ते गैस्ट्रोएंटेराइटिस मामलों के बीच भगवंत मान सरकार की 'मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी जीवनरेखा
 
चंडीगढ़; 14 मई 2026:
 
पंजाब भीषण गर्मी और गैस्ट्रोएंटेराइटिस तथा डिहाइड्रेशन के बढ़ते मामलों की मार झेल रहा हैऐसे में भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ हज़ारों परिवारों के लिए मज़बूत सहारा बनकर उभरी है।
 
तेज़ गर्मी का असर अब केवल खेतों और सड़कों तक सीमित नहीं हैबल्कि अस्पतालों के वार्डों तक पहुँच गया हैजहाँ डिहाइड्रेशन और पेट संक्रमण के कारण बड़ी संख्या में मरीज़ इलाज के लिए पहुँच रहे हैं। हालाँकिबढ़ती बीमारी के बीच पूरे राज्य में कई परिवारों को मुख्यमंत्री सेहत योजना के माध्यम से कैशलेस इलाज से राहत मिल रही है।
 
जनवरी से अप्रैल तक मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 3,279 गंभीर मामलों में कैशलेस उपचार प्रदान किया गयाजिसमें केवल गैस्ट्रो और पेट संबंधी बीमारियों पर ₹73.42 लाख ख़र्च किए गए।
 
सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में पेट संक्रमणउल्टीकमज़ोरी और गंभीर डिहाइड्रेशन से पीड़ित मरीज़ों की संख्या लगातार बढ़ रही है। योजना के उपचार रिकॉर्ड के अनुसार अप्रैल महीने में ही 1,400 से अधिक मरीज़ों ने डिहाइड्रेशन से जुड़ी गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं का इलाज करवाया।
 
इन मामलों में मॉडरेट डिहाइड्रेशन के साथ तीव्र गैस्ट्रोएंटेराइटिस के मरीज़ सबसे अधिक रहेजिनकी संख्या 1,050 से अधिक रही। लगभग 115 मरीज़  गंभीर डिहाइड्रेशन से पीड़ित थेजबकि 250 से अधिक मरीज़ों को बार-बार उल्टी के कारण शरीर में द्रव की कमी और अत्यधिक थकान के चलते अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।
 
गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेजफरीदकोट के बाल रोग विभाग के प्रोफ़ेसर एवं प्रमुख डॉ. शशि कांत धीर के अनुसार अत्यधिक गर्मी पेट संक्रमण के मामलों में वृद्धि कर रही है। उन्होंने कहा,“तेज़ गर्मी में भोजन जल्दी ख़राब हो जाता है और दूषित पानी तथा अस्वच्छ खानपान बीमारियों के खतरे को बढ़ाते हैं।” उन्होंने आगे कहा,"मरीज़ अक्सर दस्तपेट दर्दउल्टीचक्कर और बुखार जैसी शिकायतें लेकर अस्पताल पहुँचते हैं। गंभीर स्थिति में देरी से इलाज मिलने पर रक्तचाप गिरनेकिडनी संबंधी जटिलताओं और इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन से मानसिक भ्रम जैसी समस्याएँ भी हो सकती हैं।"
 
जहाँ बुजुर्गों में इस मौसम में रिकवरी धीमी होती है और जल धारण क्षमता भी कम होती है। वहीं डॉ. शशि कांत धीर ने चेतावनी देते हुए कहा," बच्चे भी तेज़ी से डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाते हैं। बच्चों में उल्टी और दस्त के कारण तरल पदार्थ तेज़ी से कम हो जाता है।"
 
आंकड़ों के अनुसार इस गर्मी के स्वास्थ्य संकट का सबसे अधिक प्रभाव वरिष्ठ नागरिकों पर पड़ा है।
अप्रैल में 1,290 से अधिक बुजुर्गों ने इस योजना के तहत इलाज करवायाजबकि लगभग 120 बच्चे उपचार प्राप्त कर चुके हैं।
 
होशियारपुर जिला सबसे अधिक प्रभावित रहाजहाँ केवल मॉडरेट डिहाइड्रेशन के साथ तीव्र गैस्ट्रोएंटेराइटिस से पीड़ित 250 से अधिक बुज़ुर्ग मरीज़ों का इलाज किया गया। जालंधर में भी इसी श्रेणी के तहत 100 से अधिक मामले दर्ज हुए। पटियालालुधियानारूपनगरबरनालासंगरूरबठिंडा और शहीद भगत सिंह नगर में भी समान प्रवृत्ति देखी गई।
 
वहीं श्री मुक्तसर साहिबपठानकोटफतेहगढ़ साहिब और गुरदासपुर जिलों में उल्टी और डिहाइड्रेशन के कई मामले सामने आएजिनमें कई मरीज़ों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।
 
हालाँकि,असंख्य परिवारों के लिए सबसे बड़ी राहत केवल इलाज ही नहीं बल्कि आर्थिक बोझ से मुक्ति भी रही है। मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत पात्र नागरिकों को बिना किसी ख़र्च के जाँचदवाइयाँआईवी फ्लूडहाइड्रेशन थेरेपी और अस्पताल में इलाज उपलब्ध करवाया जा रहा है।
 
अधिकारियों के अनुसारसेहत कार्ड ने लोगों को  अधिक ख़र्च के डर से इलाज में देरी करने के बजाय समय पर चिकित्सा सहायता लेने के लिए प्रोत्साहित किया है। यह विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण साबित हुआ हैजिनमें से कई परिवार पहले स्थिति गंभीर होने तक अस्पताल जाने में देरी करते थे।
 
डॉ. शशि कांत धीर ने सलाह दी कि ," बच्चों के माता-पिता को गर्मियों के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिएजैसे कि बच्चों को पर्याप्त पानी देनाहल्के सूती कपड़े पहनानादोपहर की तेज़ धूप से बचाना और घर का बना ताज़ा भोजन देना।" उन्होंने यह भी आग्रह किया कि यदि बच्चों में बुखारउल्टीसुस्ती या डिहाइड्रेशन जैसे लक्षण दिखाई दें तो माता-पिता तुरंत चिकित्सा सहायता लें।
 
इस समय जब राज्य में मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है, 'मुख्यमंत्री सेहत योजनाकेवल एक कल्याणकारी योजना नहीं रह गई है। भीषण गर्मी से जूझ रहे कई पंजाबी परिवारों के लिए यह समय पर इलाज और स्वास्थ्य सेवा की एक महत्त्वपूर्ण गारंटी बन गई हैजिससे उपचार के दौरान आर्थिक बोझ का डर नहीं रहता।

Bhagwant-Mann-Govt-s-Mukh-Mantri-Sehat-Yojana-Shields-Punjabi-Families-From-Summer-Health-Crisis



TOP HEADLINES


Wattch Video: दिल्ली में वर्क फ्रॉम होम का ऐलान ;मुख्य
भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ ने गर्मी स
पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर पर हुए हमले
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा केंद्रीय सड़क परिवहन
नीट पेपर लीक से लाखों विद्यार्थियों के सपने टूटे, केंद
पंजाब के किसानों के लिए खुशखबरी, भगवंत मान सरकार राज्य
बिस्त दोआब नहरी नेटवर्क के तहत वर्ष 2025-26 में सिंचाई
युद्ध का संकट सिर्फ सोने, पेट्रोल, डीजल पर ही नहीं बिट
एमडीयू का बीए इंग्लिश कोर्स देगा ग्लोबल करियर की उड़ान
· · धान के Msp में बढ़ोतरी किसानों के साथ मज़ाक: अमरिं
40 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस ब्यूरो
किशाऊ बांध परियोजना पर होगी हितधारक राज्यों के मुख्यमं
कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने पीएसपीसीएल मुख्य
हरियाणा में ग्रुप-डी के रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया
बटाला दोहरा हत्याकांड: गैंगस्टर हैप्पी जट्ट के तीन गुर
210 फुट ऊंचे तिरंगे से सुसज्जित होगा 1857 का शहीद स्मा
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन
*day 113 Of Gangstran Te Vaar: Punjab Police Conducts
नीट पेपर लीक ने भाजपा के 'डबल इंजन' की विफलता को उजागर
आप मंत्री संजीव अरोड़ा की ईडी द्वारा गिरफ्तारी राजनीति

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50073396

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us