कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने पीएसपीसीएल मुख्यालय पटियाला में बिजली मंत्री के रूप में संभाला कार्यभार

May13,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh



उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान आगामी धान सीजन में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश


पंजाब के कैबिनेट मंत्री स तरुनप्रीत सिंह सौंद ने आज पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के पटियाला स्थित मुख्यालय में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में औपचारिक रूप से बिजली मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। इससे पहले उनके पास पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले, श्रम, आतिथ्य तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभागों का प्रभार शामिल है।

कार्यभार संभालने के बाद बिजली मंत्री ने बिजली विभाग और पीएसपीसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें आगामी धान सीजन के दौरान किसानों को कम-से-कम 8 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान स सौंद ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राज्य के किसानों को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जाए ताकि कृषि कार्य बिना किसी बाधा के सुचारु रूप से चल सकें।

स तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार किसानों के हितों की रक्षा और धान सीजन के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, क्योंकि यह राज्य की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार बिजली क्षेत्र को मजबूत करने और उपभोक्ता सेवाओं में सुधार के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

मौजूदा बुनियादी ढांचे की समीक्षा करते हुए बिजली मंत्री ने अधिकारियों को विशेष रूप से ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में बिजली ढांचे के उन्नयन और रखरखाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि बिजली कटौती को कम किया जा सके और बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता एवं विश्वसनीयता में सुधार हो सके। उन्होंने विभाग को जहां भी आवश्यकता हो, ट्रांसफार्मरों, ट्रांसमिशन लाइनों और अन्य उपकरणों की समय पर बदलने तथा क्षमता बढ़ाने को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मंत्री ने बिजली आपूर्ति से संबंधित लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान और प्रभावी निगरानी प्रणाली की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक मांग वाले सीजन के दौरान किसी भी समस्या के समाधान के लिए सभी स्तरों पर आपसी समन्वय बनाए रखा जाए।

स तरुनप्रीत सिंह सौंद ने दोहराया कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी नेतृत्व में पंजाब सरकार घरेलू, कृषि और औद्योगिक उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने तथा बिजली ढांचे के आधुनिकीकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है।

बैठक के दौरान चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. बसंत गर्ग, डायरेक्टर डिस्ट्रीब्यूशन डॉ. इंदरपाल सिंह, डायरेक्टर फाइनेंस एस.के. बेरी तथा डायरेक्टर कमर्शियल इंजीनियर हरशरण कौर त्रेहन सहित कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
------------

Cabinet-Minister-Tarunpreet-Singh-Sond-Assumes-Charge-As-Power-Minister-At-Pspcl-Headquarters



TOP HEADLINES


बढ़ गए पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के दाम
पंजाब कांग्रेस ने जारी की बटाला निगम चुनाव उम्मीदवारों
नीट एग्जाम की नई डेट घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा
केजरीवाल की बड़ी जीत, आबकारी केस से हटीं जज स्वर्ण कां
चुनाव आयोग की निष्पक्षता खतरे में, भाजपा चुनावों को प्
चुनावों से ठीक पहले Sir क्यों करवाई जा रही है? : वड़िं
नौघरा स्थित जन्मभूमि पर शहीद ए आजम सुखदेव थापर जी का ज
प्रधानमंत्री के बचत संदेश को जन जन तक पहुंचाने का हरिय
भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, पंजाब के 416
भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों
ग्लोबल सिख काउंसिल ने सत्कार कानून में तत्काल संशोधनों
हरियाणा के प्रगतिशील किसानों को भेजा जाएगा अध्ययन यात्
हरियाणा के 13 जिलों में बाढ़ से बचाव के लिए किया मॉक
हरियाणा में लिंग अनुपात सुधारने के प्रयास तेज- डॉ. स
*नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्
हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने किया 16
निकाय चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत विकास और सुशास
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पश्चिमी कमान के आर्मी कम
बारहवीं कक्षा की परीक्षा में 416सरकारी स्कूलों ने शत
जबरन एवं अघोषित लॉक डाउन मंजूर नहीं, ग़रीब व मध्यम वर्

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50081473

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us