बटाला दोहरा हत्याकांड: गैंगस्टर हैप्पी जट्ट के तीन गुर्गे भूटान भागने की कोशिश करते समय अंतरराष्ट्रीय सीमा से गिरफ्तार

May13,2026 | Rajender Singh Jadon | Chandigarh


— गिरफ्तार आरोपियों ने फरार हैंडलर हैप्पी जट्ट के निर्देशों पर योजनाबद्ध हत्याओं को दिया था अंजाम: डीजीपी गौरव यादव

— तकनीकी जांच और खुफिया जानकारी से अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती क्षेत्र की ओर आरोपियों की गतिविधियों का पता चला: एडीजीपी एजीटीएफ प्रमोद बान


बटाला में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वित कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल में भारत-भूटान सीमा से विदेश में छिपे फरार गैंगस्टर हैप्पी जट्ट के तीन गुर्गों को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वे भूटान भागने की कोशिश कर रहे थे। यह जानकारी आज यहां डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

“ऑपरेशन नेस्ट रैकर” नाम के तहत चलाए गए इस अभियान को एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब, इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजीपी) आशीष चौधरी के नेतृत्व में ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्सट्राडिशन सेल (ओएफटीईसी) और बटाला पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से अंजाम दिया गया।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान अमृतसर के कथूनंगल निवासी जतिन सिंह, तरनतारन के गांव संगर कोट निवासी साजनदीप सिंह तथा अमृतसर के बलिया मंझपुर निवासी महिकदीप सिंह के रूप में हुई है। आरोपी जतिन सिंह का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है, जिसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट आदि के तहत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 अप्रैल 2026 को रात 9 बजे के करीब बटाला के गांव भोमा में दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अज्ञात हमलावरों ने तीन व्यक्तियों पर गोलियां चलाई थीं। इस घटना में दो व्यक्तियों की गोली लगने से मौत हो गई थी, जबकि तीसरा व्यक्ति घायल हो गया था।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे फरार हैंडलर हैप्पी जट्ट के निर्देशों पर काम कर रहे थे और उसी के आदेश पर उन्होंने इन योजनाबद्ध हत्याओं को अंजाम दिया था।

डीजीपी ने कहा कि जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि वित्तीय संबंधों, लॉजिस्टिक सहायता, हथियारों की खरीद और मामले में शामिल अन्य सहयोगियों की भूमिका सहित पूरी साजिश का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

कार्रवाई के विवरण साझा करते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) एजीटीएफ प्रमोद बान ने कहा कि घटना के बाद एजीटीएफ, बटाला पुलिस, खुफिया और तकनीकी इकाइयों की पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से जांच की और विभिन्न स्थानों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली।

एडीजीपी ने बताया कि आरोपियों की तकनीकी ट्रैकिंग और खुफिया जानकारी से उक्त आरोपियों की अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती क्षेत्र की ओर गतिविधियों का पता चला। इसके बाद तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने और पंजाब वापस लाने के लिए एजीटीएफ और बटाला पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों की एक टीम रवाना की गई।

इस संबंध में पुलिस स्टेशन घुमाण, बटाला में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 एवं 109 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत एफआईआर नंबर 70 दिनांक 28.04.2026 पहले ही दर्ज की जा चुकी है।
-----------

Batala-Double-Murder-Case-Three-Operatives-Of-Gangster-Happy-Jatt-Arrested



TOP HEADLINES


पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर पर हुए हमले
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा केंद्रीय सड़क परिवहन
नीट पेपर लीक से लाखों विद्यार्थियों के सपने टूटे, केंद
पंजाब के किसानों के लिए खुशखबरी, भगवंत मान सरकार राज्य
बिस्त दोआब नहरी नेटवर्क के तहत वर्ष 2025-26 में सिंचाई
युद्ध का संकट सिर्फ सोने, पेट्रोल, डीजल पर ही नहीं बिट
एमडीयू का बीए इंग्लिश कोर्स देगा ग्लोबल करियर की उड़ान
· · धान के Msp में बढ़ोतरी किसानों के साथ मज़ाक: अमरिं
40 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस ब्यूरो
किशाऊ बांध परियोजना पर होगी हितधारक राज्यों के मुख्यमं
कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने पीएसपीसीएल मुख्य
हरियाणा में ग्रुप-डी के रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया
बटाला दोहरा हत्याकांड: गैंगस्टर हैप्पी जट्ट के तीन गुर
210 फुट ऊंचे तिरंगे से सुसज्जित होगा 1857 का शहीद स्मा
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन
*day 113 Of Gangstran Te Vaar: Punjab Police Conducts
नीट पेपर लीक ने भाजपा के 'डबल इंजन' की विफलता को उजागर
आप मंत्री संजीव अरोड़ा की ईडी द्वारा गिरफ्तारी राजनीति
आप' ने पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर पर हु
शहरी निकाय चुनाव में मोदी और भाजपा की नीतियों पर लगी

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50067530

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us