अरावली की हरियाली बचाना सामूहिक जिम्मेदारी: नायब सैनी

Aug7,2026 | Rajender Singh Jadon | Chandigarh

अरावली की हरियाली बचाना  सामूहिक जिम्मेदारी: नायब सैनी
मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम के मानेसर में किया 77वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव के दूसरे चरण का शुभारंभ
 हरियाणा के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में होंगे वन महोत्सव, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 1.40 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
       राजेंद्र सिंह जादौन
चंडीगढ़, 7 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी कार्यक्रम नहींबल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने आह्वान किया कि हरियाणा का प्रत्येक परिवार प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए कम-से-कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल भी सुनिश्चित करे। 
मुख्यमंत्री  शुक्रवार को गुरुग्राम के मानेसर में आयोजित 77वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव के दूसरे चरण के शुभारंभ अवसर पर संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा के पर्यावरणवन एवं वन्य प्राणी मंत्री  राव नरबीर सिंह ने कीजबकि केंद्रीय पर्यावरणवन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  भूपेंद्र यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। 
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन तथा पौधारोपण किया। उन्होंने उपस्थितजन को एक पेड़-मां के नाम’ लगाने तथा दूसरों को भी पौधारोपण के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलवाई। मुख्यमंत्री ने वन विभाग की पुस्तिका एक पेड़-मां के नाम’ तथा हरियाणा फॉरेस्ट न्यूज’ का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने हरित हरियाणा’ विषय पर आयोजित निबंधचित्रकला एवं अन्य विभिन्न प्रतियोगिताओं में गुरुग्राम जिला के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया। 
मुख्यमंत्री ने अरावली पर्वतमाला का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि अरावली बोल सकतीतो वह हमसे पूछती कि हजारों वर्षों तक शुद्ध हवाजल संरक्षण और जैव विविधता प्रदान करने के बदले हम उसके लिए क्या छोड़कर जाएंगे। उन्होंने कहा कि वन महोत्सव इसी प्रश्न का उत्तर देने का अवसर है। यह केवल पौधारोपण का कार्यक्रम नहींबल्कि प्रकृति के प्रति अपना ऋण चुकाने और पर्यावरण संरक्षण को जन-संस्कार बनाने का अभियान है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष वन महोत्सव का पहला चरण 30 जुलाई को करनाल में आयोजित किया गया था और अब दूसरे चरण की शुरुआत मानेसर से की गई है। उन्होंने घोषणा की कि इस वर्ष हरियाणा के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में वन महोत्सव आयोजित किए जाएंगेताकि प्रत्येक नागरिक पर्यावरण संरक्षण के इस महाअभियान का भागीदार बन सके।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में 75 नमो पार्क विकसित किए जा चुके हैं। प्रत्येक जिला मुख्यालय पर 5 से 100 एकड़ क्षेत्र में ऑक्सी-वन विकसित किए जा रहे हैंजिनमें पैदल पथसाइकिल ट्रैक और नागरिकों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। करनाल में ऑक्सी-वन तैयार हो चुका हैजबकि पंचकूला में इसका निर्माण कार्य जारी है। इसके अलावा सोनीपत के मुरथल और यमुनानगर के सढ़ौरा में नगर वन विकसित किए गए हैं तथा प्रदेश के प्रत्येक गांव में पंचवटी’ के नाम से पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। कुरुक्षेत्र के 48 कोस क्षेत्र के 134 तीर्थ स्थलों पर पंचवटी वाटिकाओं का निर्माण भी प्रारंभ हो चुका है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वृक्ष प्रकृति का ऐसा अद्भुत चमत्कार हैं जिनकी जड़ें अतीत मेंतना वर्तमान में और शाखाएँ भविष्य तक फैली होती हैं। एक पौधा लगाना केवल मिट्टी में बीज बोना नहींबल्कि आने वाली पीढ़ियों की सांसोंभविष्य की छाया और पृथ्वी की सुरक्षा का बीजारोपण है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति को सदैव पूजनीय माना गया है। भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में स्वयं को वृक्षों में पीपल बताया हैजबकि हमारे ऋषियों ने धरती को माता और मनुष्य को उसका पुत्र कहा है। मत्स्य पुराण में भी एक वृक्ष को दस पुत्रों के समान बताया गया है। यही कारण है कि प्रकृति की रक्षा भारतीय संस्कृति का मूल संस्कार है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान केवल पौधारोपण नहीं बल्कि भावनात्मक और सांस्कृतिक आंदोलन है। मां जीवन देती है और वृक्ष जीवन को सुरक्षित रखते हैं। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 में प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल पौधारोपण के आंकड़े बढ़ाना नहींबल्कि लगाए गए प्रत्येक पौधे को जीवित रखकर वृक्ष बनाना है। उन्होंने कहा कि हर पौधा भविष्य की पीढ़ियों के लिए आशास्वच्छ वायु और सुरक्षित पर्यावरण का प्रतीक है।मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे अपनी मां के नाम पर पौधा लगाकर उसे परिवार के सदस्य की तरह संरक्षित करें। उन्होंने कहा कि सरकार इस अभियान में सरकारी विभागोंशैक्षणिक संस्थानोंविश्वविद्यालयोंपंचायतोंनगर निकायोंधार्मिक एवं सामाजिक संगठनोंऔद्योगिक प्रतिष्ठानों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करेगी। 
मुख्यमंत्री ने किसानों से खेतों की मेड़ों तथा उपलब्ध भूमि पर स्थानीय जलवायु के अनुरूप उपयोगी और स्वदेशी प्रजातियों के वृक्ष लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम और मानेसर औद्योगिक विकास के प्रतीक हैंलेकिन इनकी पहचान हरियाली और स्वच्छ वातावरण से भी बनी रहनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास तभी सार्थक है जब प्रकृति उसके साथ मुस्कुराए। कंक्रीट की इमारतें आर्थिक विकास दे सकती हैंलेकिन जीवन की गहराई और शुद्ध वातावरण केवल वृक्ष ही प्रदान करते हैं।  नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार औषधीय पौधों के संरक्षण और संवर्धन के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रदेश में 58 हर्बल पार्क स्थापित किए जा चुके हैंजहां औषधीय पौधों का संरक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद ने सदियों पहले ही यह सिखा दिया था कि प्रकृति केवल भोजन ही नहींबल्कि अनेक रोगों की औषधि भी प्रदान करती है। जैव विविधता का संरक्षण मानव स्वास्थ्य की सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 610 वन मित्र पौधों की सुरक्षा और हरियाली बढ़ाने में सक्रिय योगदान दे रहे हैं। उन्होंने सभी वन मित्रों को हरित हरियाणा का सच्चा प्रहरी बताते हुए पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान और भिंडावास वन्यजीव अभयारण्य को रामसर स्थल का दर्जा मिलना हरियाणा की समृद्ध जैव विविधता का प्रमाण है और इनका संरक्षण सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। 
मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने पुराने और पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण वृक्षों के संरक्षण के लिए प्राण वायु देवता योजना’ को आगे बढ़ाया है। इस योजना के तहत प्रदेश के 5,360 प्राचीन वृक्षों के संरक्षण के लिए प्रत्येक वृक्ष पर 3,000 रुपये वार्षिक की सहायता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार परिवार के बुजुर्ग सम्मान के पात्र होते हैंउसी प्रकार वर्षों से हमें ऑक्सीजनछाया और जीवन देने वाले प्राचीन वृक्ष भी सम्मान और संरक्षण के अधिकारी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल फोटो खिंचवाकर पौधा लगा देना पर्याप्त नहीं है। पौधों को पानीसुरक्षामिट्टी की देखभाल और नियमित निगरानी की आवश्यकता होती है। वास्तविक सफलता इस बात से तय होगी कि तीन वर्ष बाद लगाए गए पौधों में से कितने वृक्ष जीवित हैं। मुख्यमंत्री ने वन विभागपंचायती राज संस्थाओं और स्थानीय निकायों से कहा कि उनका लक्ष्य केवल पौधे लगाना नहीं बल्कि उन्हें वृक्ष बनाना होना चाहिए। सही स्थान पर सही प्रजाति का चयननियमित देखभाल और संरक्षण ही इस अभियान की सफलता का आधार होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यदि हरियाणा का प्रत्येक नागरिक केवल एक पौधे को भी पूरी जिम्मेदारी से वृक्ष बना देतो हरित हरियाणा का सपना बहुत जल्द साकार हो जाएगा। अंत में उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को वन महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराने का आह्वान किया। 
केंद्रीय पर्यावरणवन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि हरियाणा सरकार ने विशेष रूप से गुरुग्राम और एनसीआर क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी का अभियान बनाकर उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी तथा वन एवं पर्यावरण मंत्री  राव नरबीर सिंह की दूरदर्शी सोच की सराहना करते हुए कहा कि वर्षों पहले जिस प्रकार गुरुग्राम की अरावली पर्वतमाला को पुनः हरित बनाने और उसके प्राकृतिक स्वरूप को संरक्षित करने का संकल्प लिया गया थाआज वह धरातल पर साकार होता दिखाई दे रहा है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रयासों का भी उल्लेख करते हुए कहा कि हरियाणा ने एनसीआर क्षेत्र में राजस्व भूमि के बड़े हिस्से को वन क्षेत्र के रूप में विकसित कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ हवाजैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार के प्रयास आने वाले वर्षों में दूरगामी परिणाम देंगे। 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गुरुग्राम आज केवल औद्योगिक और आर्थिक विकास का केंद्र नहींबल्कि पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी नई पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि अरावली पर्वतमालासुल्तानपुर वेटलैंडजिले के ग्रासलैंड तथा अन्य प्राकृतिक क्षेत्रों का संरक्षण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इन क्षेत्रों के संरक्षण से भूजल स्तर में सुधारवर्षा जल के प्राकृतिक संचयनजैव विविधता के संवर्धन तथा स्वच्छ वातावरण को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधनऔद्योगिक प्रदूषण नियंत्रणस्वच्छ वायु के लिए किए जा रहे प्रयासहरित आवरण बढ़ाने की योजनाएं तथा बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान एनसीआर में पर्यावरण संरक्षण का मजबूत मॉडल बनकर उभरे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार और समाज की साझी भागीदारी से गुरुग्राम आने वाले समय में देश के अग्रणी हरित एवं पर्यावरण-अनुकूल शहरों में अपनी पहचान और अधिक सशक्त करेगा। 
हरियाणा के पर्यावरणवन एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि वर्षा ऋतु प्रकृति को संवारने का सबसे उपयुक्त अवसर है और प्रत्येक नागरिक को इस अभियान का सहभागी बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधे लगाना एक दिन का कार्य हैलेकिन उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ राज्य सरकार ने इस वर्ष व्यापक स्तर पर पौधारोपण के साथ-साथ प्रत्येक पौधे की नियमित देखभाल और संरक्षण पर विशेष बल दिया है। उन्होंने कहा कि यदि हर व्यक्ति अपने लगाए हुए पौधे को परिवार के सदस्य की तरह अपनाकर उसका पालन-पोषण करेतो हरियाणा आने वाले वर्षों में अधिक हरितस्वच्छ और प्रदूषण मुक्त राज्य के रूप में स्थापित होगा। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनके संरक्षण का संकल्प भी लें। 
मंत्री राव ने नागरिकों से सामाजिक आयोजनों में पारंपरिक छपे हुए निमंत्रण-पत्रों के स्थान पर मोबाइल और डिजिटल माध्यमों का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कागज के लिए पेड़ों की कटाई होती हैइसलिए यदि हम डिजिटल निमंत्रण अपनाते हैं तो कागज की बचत के साथ-साथ पेड़ों का संरक्षण भी होगा। इसके अलावा कार्ड वितरित करने में लगने वाला समयईंधन की खपतसड़क पर यातायात का दबाव तथा ध्वनि एवं वायु प्रदूषण भी कम होगा। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में मोबाइल के माध्यम से भेजा गया एक संदेश भी उतना ही प्रभावी है जितना व्यक्तिगत निमंत्रण। छोटे-छोटे बदलाव सामूहिक रूप से बड़े सकारात्मक परिणाम लाते हैं और एक स्वच्छहरित तथा टिकाऊ भविष्य की मजबूत नींव बनते हैं। 

-nayabsaini-aravalli-vanmahotsav-haryana-manesar-gurugram-ekpedmaakenaam-treeplantation-greenharyana-environment-afforestation-climateaction-sustainabledevelopment-haryananews-jagratilahar



TOP HEADLINES


बेबुनियाद आरोप लगाना आसान, साबित करें या कानूनी कार्रव
वडिंग विद वॉरियर्स * ड्रग्स पंजाब का सबसे गंभीर संकट
हरियाणा की आर्थिक रफ्तार को हरी झंडी दिखाई : नायब सैनी
इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक हब के रेल यार्ड से न
समरसता सम्मान के साथ राष्ट्र की एकता मजबूत करने का स
नांगल चौधरी बनेगा देश की नई आर्थिक राजधानी: मुख्यमंत्र
तीज के मेले से भी बड़ा होगा 2027 में भगवंत मान के पक्ष
नायब सैनी को काले झंडे दिखाने के मामले में कांग्रेस पद
मैंने हरसिमरत कौर बादल और बिक्रम मजीठिया को सड़क की क्
कुलदीप शर्मा की भूपेंद्र हुड्डा के खिलाफ खुली बगावत
*अमृतसर में अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क
*पंजाब सरकार द्वारा विधवा एवं निराश्रित महिला वित्तीय
*26 अगस्त को बठिंडा में होगी एन.आर.आई. मिलनी; सात जिलो
आप यूथ विंग द्वारा जालंधर में यूथ रन पंजाब 2026 आयोजित
Aap Youth Wing Organises Youth Run Punjab 2026 In Jala
पंजाब सरकार ने ग्रामीण आवास योजना में लाई तेजी; 36,792
Punjab Government Steps Up Rural Housing Drive; 36,792
*जालंधर-ग्रामीण पुलिस की बड़ी सफलता; 100 ग्राम हेरोइन
मान सरकार ने विभिन्न सरकारी संस्थानों में की नई नियुक्
खन्ना में स्टील मिल की भट्ठी में हादसा, 6 मजदूर घायल

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51484452

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us